निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨झींझक में पुलिस चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी,तमंचा-कारतूस बरामद होने का दावा। 🚨 #BIG_BREAKING_Kanpurdehat 🚨झींझक में पुलिस चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी,तमंचा-कारतूस बरामद होने का दावा। 📍झींझक,मंगलपुर ➡️मंगलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। ➡️पुलिस के मुताबिक, आरोपी ईको कार से रूरा की तरफ जा रहा था और चेकिंग देखकर भागने का प्रयास किया। ➡️तलाशी में 01 देशी तमंचा 32 बोर और 04 जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा। ➡️गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमवीर यादव निवासी मैनपुरी के रूप में हुई। ➡️पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में मंगलपुर क्षेत्र की एक महिला से प्रेम संबंध होने और उससे मिलने के लिए तमंचा लेकर आने की बात बताई। ➡️मामले में थाना मंगलपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। #KanpurDehat #Mangalpur #Jhinjhak #UPPolice @adgzonekanpur @igrangekanpur @kanpurdehatpol #actionpolice1
- अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मजरा कैरामऊ में गुरुवार को वन *अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मजरा कैरामऊ में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने किसान के खेत में छापा मारकर सागौन के पेड़ों की कटान का मामला पकड़ा। जांच के दौरान खेत में 15 सागौन के पेड़ कटे मिले। वहीं कटे पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जाई जा रही थी। उप प्रभागीय वन अधिकारी अपूर्वा पांडे के नेतृत्व में वन दरोगा शिवम पांडे, रविशंकर सिंह समेत वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार, किसान सोबरन ने विभाग से सागौन के 10 पेड़ काटने की अनुमति ली थी, लेकिन जांच में खेत में 15 पेड़ कटे पाए गए। वन दरोगा रविशंकर सिंह ने बताया कि बरौर निवासी एक ठेकेदार द्वारा खेत में खड़े पेड़ों की कटान किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 15 पेड़ों की कटान सामने आने पर ट्रैक्टर-ट्राली और उसमें लदी लकड़ी को सीज कर दिया गया। वन दरोगा ने बताया कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्राली सुपुर्द की जाएगी। मामले में वन विभाग की ओर से नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।2
- *अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* *अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मजरा कैरामऊ में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने किसान के खेत में छापा मारकर सागौन के पेड़ों की कटान का मामला पकड़ा। जांच के दौरान खेत में 15 सागौन के पेड़ कटे मिले। वहीं कटे पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जाई जा रही थी। उप प्रभागीय वन अधिकारी अपूर्वा पांडे के नेतृत्व में वन दरोगा शिवम पांडे, रविशंकर सिंह समेत वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार, किसान सोबरन ने विभाग से सागौन के 10 पेड़ काटने की अनुमति ली थी, लेकिन जांच में खेत में 15 पेड़ कटे पाए गए। वन दरोगा रविशंकर सिंह ने बताया कि बरौर निवासी एक ठेकेदार द्वारा खेत में खड़े पेड़ों की कटान किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 15 पेड़ों की कटान सामने आने पर ट्रैक्टर-ट्राली और उसमें लदी लकड़ी को सीज कर दिया गया। वन दरोगा ने बताया कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्राली सुपुर्द की जाएगी। मामले में वन विभाग की ओर से नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।3
- चंदौसी का ऐतिहासिक गणेश चौथ मेला: एक छोटे प्रयास से भव्य परंपरा तक का सफर चंदौसी (संभल)। 'आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता की अनोखी मिसाल' बन चुका चंदौसी का गणेश चौथ मेला आज अपने विशाल स्वरूप के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। इस ऐतिहासिक मेले की नींव वर्ष 1961 में चंदौसी के प्रथम एमबीबीएस और एमडी चिकित्सक डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा रखी गई थी। शुरुआत में उन्होंने अपने हाथों से भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा तैयार की और उसे ठेले पर रखकर नगर में शोभायात्रा निकाली थी।एक छोटे प्रयास से विशाल मेले का रूप में तब्दील हो गई।शुरुआती दिनों में गणेश मंदिर के आसपास केवल पूजा-अर्चना और प्रसाद की कुछ दुकानें ही लगती थीं। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और यह आयोजन एक बड़े मेले के रूप में तब्दील हो गया। शुरुआत में यह मेला केवल सात दिन तक आयोजित होता था, जो समय के साथ बढ़कर अब करीब 21 दिनों तक चलता है।बढ़ती भीड़ और असुविधा को देखते हुए डॉ. गिरिराज किशोर ने मंदिर के आसपास की जमीन लेकर मेले को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया, जो आज चंदौसी की पहचान बन चुका है। दिसंबर 2021 में डॉ. गिरिराज किशोर का निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई यह परंपरा उनके निधन के बाद भी निरंतर आगे बढ़ रही है। वर्तमान में डॉ साहब के परिवार के मनोज कुमार मीनू, रवींद्र कुमार, ललित किशोर गुप्ता, डॉ राजीव कुमार,संजय गुप्ता व वरदान गुप्ता इस पर परंपरा को अपने संसाधनों व प्रयासों से जारी रखे हुए है। साथ में परिवार की बहू श्रीमती योजना गुप्ता जो कि देश की अग्रणी समाज सेवी संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 5 की यूनिट निदेशक भी है इस परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार का पूरी तरह से सहयोग कर रही है। वर्ष 2026 में मेले का 66वां आयोजन 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी है। मेले को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 16 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 317 दुकानों का आवंटन किया गया है।इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भव्य रथयात्रा और आकर्षक झांकियां हैं। समय के साथ एक छोटी सी शोभायात्रा ने अब एक भव्य रूप ले लिया है। वर्तमान में स्वचालित (ऑटोमैटिक) झांकियां और रथयात्रा इस मेले का मुख्य आकर्षण होती हैं, जिन्हें देखने दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ चंदौसी पहुंचते हैं। मेले की मुख्य बातें (एक नजर में) शुरुआत: वर्ष 1961 में डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा। वर्तमान अवधि: 21 दिन।वर्ष 2026 में आयोजन तिथि: 12 सितंबर से 2 अक्टूबर। ब्लॉकों की संख्या: 16 ब्लॉक।दुकानों का आवंटन: 317 दुकानें। मुख्य स्वरूप: भव्य रथयात्रा, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम।4
- निन्हौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग, दोनों ने दी तहरीर सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि एक पक्ष की ओर से मनोज कुमार और दूसरे पक्ष की ओर से पारुल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।1
- झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त के प्रयास जारी झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त के प्रयास जारी कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट आश्रम के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास एक छोटा काले रंग का बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। आधार कार्ड पर गौरव तथा पिता का नाम ओमप्रकाश दर्ज है। कागजात के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटी है। मृतक के शरीर पर सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम सात बजे बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी । *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। *अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 3. मु0अ0सं0 229/2019 धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 4. मु0अ0सं0 231/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 5. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी। *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक 2. उ0नि0 श्री अवधेश सिंह 3. का0 56 दिग्विजय सिंह 4. कां0 478 सुमित चौधरी 5. कां0 1034 मधुर कुमार 6. कां0 842 रघुराज1