त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने चलाया अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आज जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिलाधिकारी महोदय ललितपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम हेतु सदर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित ढाबों,परचून की दुकानों और पान की दुकानों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान कोई अवैध मादक वस्तु बरामद नहीं हुई। साथ ही सरकारी देशी शराब की दुकान नई बस्ती की भी चेकिंग करते हुए विक्रेताओं को पोश मशीन से स्कैन कर शराब के बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही अवैध शराब, अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत अन्य शराब की दुकानों पर भी टेस्ट परचेजिंग कराई गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया । सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान न करने की चेतावनी दी गई और मदिरा सरकारी शराब की दुकानों से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नज़र रखने हेतु क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने चलाया अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आज जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिलाधिकारी महोदय ललितपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम हेतु सदर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित ढाबों,परचून की दुकानों और पान की दुकानों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान कोई अवैध मादक वस्तु बरामद नहीं हुई। साथ ही सरकारी देशी शराब की दुकान नई बस्ती की भी चेकिंग करते हुए विक्रेताओं को पोश मशीन से स्कैन कर शराब के बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही अवैध शराब, अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत अन्य शराब की दुकानों पर भी टेस्ट परचेजिंग कराई गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया । सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान न करने की चेतावनी दी गई और मदिरा सरकारी शराब की दुकानों से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नज़र रखने हेतु क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
- पटना, 6 साल की उम्र में आदित्य का ज्ञान सुनकर होश उड़ जाएंगे, BPSC प्रोटेस्ट,,, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक डाकबंगला चौराहे पर बीते 25 अगस्त को नौकरियों में अनियमितता और परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन उस समय एक अभूतपूर्व मोड़ पर आ गया, जब प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के बीच 6 साल का एक मासूम बच्चा अपने स्कूल बैग में भारत का संविधान रखकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई दिया। पहली कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है, जो पटना के पुनाईचक इलाके का रहने वाला है। हाथों में तिरंगा थामे और आंदोलनकारियों के सुर में सुर मिलाते हुए, आदित्य न केवल इस छात्र आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गया है, बल्कि उसके तीखे तेवरों और बेबाक बयानों ने सत्ता के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा दिया है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #bihar_patna @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर जिले के सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक नहाते समय डूबा, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी। ललितपुर के थाना पूराकला क्षेत्रांतर्गत आने वाले सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक के नहाते समय डूब गया । इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की सुकमा ढुकमा बांध में डूब जाने की सूचना प्राप्त हुयी थी। इस सूचना पर डायल-112 व थाना पूराकला की पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टीमर एवं स्थानीय लोगो की मदद से बाँध में डूबे हुये युवक की तलाश की गयी और राहत-बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। लेकिन पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण अभी तक उस युवक का पता नही चल पाया है। डूबने वाले युवक का नाम सुखदेव पुत्र ख्याली अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष है जो ग्राम विरधा थाना पूराकला का रहने वाला है । यह अपने कुछ दोस्तो के साथ बाँध में नहाने के लिये गया हुआ था जहाँ पर यह घटना घटित हो गयी थी युवक के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर आ गये थे । युवक की तलाश के लिये गोताखोरो की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।1
- पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार झांसी मे भीम आर्मी भारत एकता मिशन का आयोजन किया गया 2027 को लेकर नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद का चुनाव की तैयारी की बात चीत हुई1
- ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।1
- दिगौड़ा का सरपट नाला उफान पर, लिधौरा मार्ग बंद टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र में बीती रात से भारी बारिश के कारण दिगौड़ा का सरपट नाला उफान पर आ गया है, जिसके कारण लिधौरा मार्ग बंद हो गया है। फिलहाल अभी यहां से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। मौके पर पुलिस व प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।1
- *टीकमगढ़ में अतिवृष्टि से नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर-एसपी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण* *अतिवृष्टि से नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर-एसपी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण* *कई पुल-पुलियाओं पर आवागमन बंद, पुलिस बल तैनात* *टीकमगढ़।* जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों के उफान पर आने के बाद कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हीरानगर बावरी पुल सहित विभिन्न पुल-पुलियाओं पर जलस्तर का जायजा लिया। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर दिगौड़ा के पास पूनोल नाला पुल के 2 फीट ऊपर बह रहा है, जहां पुलिस बल तैनात किया गया है। नचनवारा पुलिया, हीरानगर पुलिया, लिधोराखास, इकबालपुरा-मड़ियांव घाट और खरों-महेवा सहित कई पुलों पर पानी ऊपर बहने से आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं को पार करने का प्रयास न करें।2
- बामोर कला के हसर्रा अंबेडकर पार्क में रात्रि में अज्ञात लोगों के द्वारा संत रविदास जी की प्रतिमा स्थापित की गई1
- इस 👮 पोस्ट पर सरकार अपना ध्यान आकर्षित करे इसमे एक पुलिस स्पेकटर द्वारा रिश्वत मांगी गई है अब आप देख सकते है1