logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 लाख दीपों से आलोकित हुई प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट जनपद चित्रकूट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आज ‘चित्रकूट गौरव दिवस’ एवं ‘चैत्र रामनवमी’ के शुभ अवसर पर जनपद प्रशासन द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा, पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी, जिला महामंत्री डा अश्विनी अवस्थी, नगर महाअध्यक्ष रवि गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पवित्र रामघाट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस महापर्व पर रामघाट को लगभग 22 लाख दीपों की माला से सुसज्जित किया गया। दीपों की इस स्वर्णिम आभा ने संपूर्ण परिक्षेत्र को आध्यात्मिक एवं दिव्य ऊर्जा से सराबोर कर दिया। दीपदान के साथ-साथ स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला ‘दीवारी नृत्य’ का सजीव चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि यह आयोजन चित्रकूट की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित दर्शन हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अवगत कराया कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में इस ऐतिहासिक दीपोत्सव के साक्षी बन सकें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का समागम रहा, बल्कि इसने चित्रकूट के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

3 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Dudhi, Sonbhadra•
3 hrs ago

22 लाख दीपों से आलोकित हुई प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट जनपद चित्रकूट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आज ‘चित्रकूट गौरव दिवस’ एवं ‘चैत्र रामनवमी’ के शुभ अवसर पर जनपद प्रशासन द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा,

पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी, जिला महामंत्री डा अश्विनी अवस्थी, नगर महाअध्यक्ष रवि गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पवित्र रामघाट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस महापर्व पर रामघाट को लगभग 22 लाख दीपों की माला से सुसज्जित किया गया। दीपों की इस स्वर्णिम आभा ने संपूर्ण परिक्षेत्र को आध्यात्मिक एवं दिव्य ऊर्जा से

सराबोर कर दिया। दीपदान के साथ-साथ स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला ‘दीवारी नृत्य’ का सजीव चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि यह आयोजन चित्रकूट की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित दर्शन

हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अवगत कराया कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में इस ऐतिहासिक दीपोत्सव के साक्षी बन सकें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का समागम रहा, बल्कि इसने चित्रकूट के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रामनवमी टाटीदिरी धुरकी भव्य जुलूस निकाला गया
    1
    रामनवमी टाटीदिरी धुरकी भव्य जुलूस निकाला गया
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • सोनभद्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए डायट परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि नए शैक्षिक सत्र से यह कार्यालय पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नए कार्यालय के शुरू होने से शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शिक्षकों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय और मजबूत होगा, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    1
    सोनभद्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए डायट परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि नए शैक्षिक सत्र से यह कार्यालय पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस नए कार्यालय के शुरू होने से शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शिक्षकों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय और मजबूत होगा, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झारखंड में 2026 की रामनवमी (मार्च 2026) पर रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद (निरसा), और गढ़वा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भव्य राम मंदिर के थीम पर आधारित जुलूस और शोभायात्राएं निकाली गईं। इन आयोजनों में हजारों अखाड़ों, पारंपरिक वेशभूषा, और भारी जनसैलाब के साथ भव्य शोभा यात्राएं शामिल थीं।  Facebook +6 प्रमुख क्षेत्र और जुलूस के विवरण: रांची: राजधानी में रामनवमी के पावन पर्व पर शहर भक्तिमय रहा, जहाँ भव्य शोभायात्रा में हजारों अखाड़ों ने भाग लिया, यह के अनुसार। हजारीबाग: ठाकुर प्यारा सिंह अखाड़ा की ओर से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई, जहाँ रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। बोकारो: पेटरवार के खेतको गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान भव्य यात्रा निकाली गई, के अनुसार। धनबाद: निरसा क्षेत्र में रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया, के अनुसार। गढ़वा: गढ़वा में भी रामनवमी जुलूस के दौरान भव्य आयोजन हुआ, के अनुसार।
    2
    झारखंड में 2026 की रामनवमी (मार्च 2026) पर रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद (निरसा), और गढ़वा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भव्य राम मंदिर के थीम पर आधारित जुलूस और शोभायात्राएं निकाली गईं। इन आयोजनों में हजारों अखाड़ों, पारंपरिक वेशभूषा, और भारी जनसैलाब के साथ भव्य शोभा यात्राएं शामिल थीं। 
Facebook +6
प्रमुख क्षेत्र और जुलूस के विवरण:
रांची: राजधानी में रामनवमी के पावन पर्व पर शहर भक्तिमय रहा, जहाँ भव्य शोभायात्रा में हजारों अखाड़ों ने भाग लिया, यह के अनुसार।
हजारीबाग: ठाकुर प्यारा सिंह अखाड़ा की ओर से भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई, जहाँ रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा।
बोकारो: पेटरवार के खेतको गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान भव्य यात्रा निकाली गई, के अनुसार।
धनबाद: निरसा क्षेत्र में रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया, के अनुसार।
गढ़वा: गढ़वा में भी रामनवमी जुलूस के दौरान भव्य आयोजन हुआ, के अनुसार।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    19 min ago
  • गढ़वा राम नवमी पर राम भक्तों ने डीजे पर किया डांस उमड़ी भीड़
    1
    गढ़वा राम नवमी पर राम भक्तों ने डीजे पर किया डांस उमड़ी भीड़
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    46 min ago
  • बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में मौसम खराब रहने के कारण किसानो की फसल खराब होने की काफी चिंता बढ़ा दी है। लगातार पांच दिनों से मौसम खराब है खेत में लगी हुई रवि फसल प्रभारी प्रभाव पड़ रहा है।
    1
    बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में मौसम खराब रहने के कारण किसानो की फसल खराब होने की काफी चिंता बढ़ा दी है। लगातार पांच दिनों से मौसम खराब है खेत में लगी हुई रवि फसल प्रभारी प्रभाव पड़ रहा है।
    user_Chandan Mehta
    Chandan Mehta
    Press reporter Bardiha, Garhwa•
    1 hr ago
  • *प्रेस नोट* *थाना कोन, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 27.03.2026* *🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष) *📦 बरामदगी का विवरण-* * 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में) * 01 कीपैड मोबाइल फोन * ₹200/- नकद * 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401) *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र । 5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    1
    *प्रेस नोट*
*थाना कोन, जनपद सोनभद्र*
*दिनांक – 27.03.2026*
*🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। 
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष)
*📦 बरामदगी का विवरण-*
* 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में)
* 01 कीपैड मोबाइल फोन
* ₹200/- नकद
* 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401)
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र  ।
3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र ।
4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र 
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 
2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 
3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 
4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र
5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 
6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 
7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र
8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अजीत कुमार (पुत्र फूलचंद चौधरी) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
    1
    चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अजीत कुमार (पुत्र फूलचंद चौधरी) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सोनभद्र की पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत तथा महिला एंपावरमेंट के तहत कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को किया जागरूक, इस दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं ने दौड़ लगाकर कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    4
    सोनभद्र की पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत तथा महिला एंपावरमेंट के तहत कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को किया जागरूक, इस दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं ने दौड़ लगाकर कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    3 hrs ago
  • 27/03/026 को भव्य जुलूस यात्रा निकल गया l श्री राम भगतो के द्वारi ,श्री राम जी का उद्घघोष किया गया l और हर समुदाय के लोगो से भरपुर सनेह और प्यार मिला l बहुत ही शांति पुरण तारिके से जुलूस यात्रा के साथ पूजा का समापन हुआ l
    3
    27/03/026 को भव्य जुलूस यात्रा निकल गया l 
श्री राम भगतो के द्वारi ,श्री राम जी का उद्घघोष किया गया l 
और हर समुदाय के लोगो से भरपुर सनेह और प्यार मिला l
बहुत ही शांति पुरण तारिके से जुलूस यात्रा के साथ पूजा का समापन हुआ l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.