अबूझ परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाई फांसी मचा हड़कंप चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अजीत कुमार (पुत्र फूलचंद चौधरी) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
अबूझ परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाई फांसी मचा हड़कंप चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अजीत कुमार (पुत्र फूलचंद चौधरी) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
- डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और क्रेन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डाला से चोपन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे वैष्णो मंदिर के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी के अनुसार, इस हादसे में आनंद पुत्र शंभू (निवासी पनारी टोला करी, थाना ओबरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष पुत्र मंगरु (निवासी गुरमा, थाना चोपन) और महेंद्र पुत्र होलसा (निवासी पनारी टोला करी, थाना ओबरा) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए चोपन अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे में शामिल क्रेन को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया है।1
- Post by बमबम दुबे1
- *प्रेस नोट* *थाना कोन, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 27.03.2026* *🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष) *📦 बरामदगी का विवरण-* * 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में) * 01 कीपैड मोबाइल फोन * ₹200/- नकद * 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401) *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र । 5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*1
- Post by Shanti Vishwakarma1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील ग्राम भैसवार के किसानों का धरना 313 दिन में पहुंच चुका है तभी लोहार सुकृत बट के किसान पीड़ित किसान अडानी के द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर किसानों में आक्रोश है सुकृत किसानों ने बताया कि हम लोगों की जमीन अदानी द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने किया समर्थन3
- *मंत्री के जिले बच्चों के मुंह का निवाला पोषण आहार भैंस के तबेले में पहुंचा* धार। केंद्र सरकार, राज्य सरकार महिला एवं बच्चों के लिए प्रदेश में आंगनवाड़ियों के माध्यम से कुपोषण मिटाने के लिए बच्चों को बेहतर पोषण मिले इसके लिए पोषण आहार वितरित करती है किंतु कतिपय पोषण आहार चोर माफिया इस पोषण आहार को भैंसों के तबेलो में पहुंचा रहा है। यह पोषण आहार जो आंगनवाड़ी में गरीब बच्चों को हलवे के रूप में वितरित किया जाता है गरीब बच्चों के पेट में नहीं जाकर यह पोषण आहार भैंस के तबेले में पहुंच चुका हे मुखबिर की सूचना पर पुलिस और परियोजना अधिकारी ने धार जिले के ज्ञानपुर स्थित माफी पूरा मार्ग पर धीरज शर्मा के भैंस के तबेले में छापा मार करवाई कि यहां पर बच्चों को बाटा जाने वाला पोषण आहार अवैध तरीके से रखा हुआ था इसमें 24 बैग और 29 पैकेट पोषण आहार छापा मार कार्यवाही इन पैकेट पर निर्माण की तिथि 6 मार्च 2026 की अंकित है जो जप्त किए गए हैं और इन्हें जप्त कर तिरला थाने में भेजा गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है आपको बता दें की धार के समीप दे ल मि में प्लांट से यह पोषण आहार आठ जिलों में पहुंचाया जाता है यह पोषण आहार भैंस के तबेले स्थित गोदाम में कहां से आया कैसे आया या जांच का विषय हालांकि परियोजना अधिकारी तिरला ने बताया की धार के यादव जी से यह धीरज शर्मा जी को प्राप्त हुआ है जैसा कि शर्मा जी ने बात में बताया गया है। अब देखना होगा कि पंचनामे में अधिकारी ने धीरज शर्मा के बयान के आधार पर किन किन आरोपियों के नाम लिखे हे जिन्हें जांच का विषय बताया जा रहा है। पोषण आहार के भैंस के तबेले में पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास की योजनाओं पर बाटे जाने वाले पोषण आहार की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े हैं। कागज में तो नहीं बटता पोषण आहार । वही आपको बता दे कि केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर महिला बाल विकास विभाग की मंत्री है और उन्हीं के जिले में इस तरह से बच्चों का पोषण आहार भैंस के तबले में पहुंचना मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े करता ।4
- सोनभद्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए डायट परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि नए शैक्षिक सत्र से यह कार्यालय पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नए कार्यालय के शुरू होने से शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शिक्षकों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय और मजबूत होगा, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।1