Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shanti Vishwakarma
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए डायट परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि नए शैक्षिक सत्र से यह कार्यालय पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नए कार्यालय के शुरू होने से शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शिक्षकों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय और मजबूत होगा, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- Post by बमबम दुबे1
- खनन कटान के चलते कच्ची सड़क है कुलसारी गाँव में हो गई है बुरी दशा आने जाने में हो रही गारमिडो को भारी परेशानिया खनन कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा जिला बाँदा के अधिकारी है चुप पूर्व में बल्देव पुरवा के बच्चा यादव वा राजेंद्र की हो चुकी है हत्या दारू के नशे में चलाते है टैक्टर बीच गाँव से कभी भी कोई घटना हो सकती है माफियो की पकड़ पहुंच के चलते गरमीडो की नहीं हो रही सुनाई1
- Post by पूर्व- अल्पसंख्यक महासचिव1
- baher me bhukhe rahne se acha hai ki apne ghar jaye1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अजीत कुमार (पुत्र फूलचंद चौधरी) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।1
- 22 लाख दीपों से आलोकित हुई प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट जनपद चित्रकूट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आज ‘चित्रकूट गौरव दिवस’ एवं ‘चैत्र रामनवमी’ के शुभ अवसर पर जनपद प्रशासन द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा, पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी, जिला महामंत्री डा अश्विनी अवस्थी, नगर महाअध्यक्ष रवि गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पवित्र रामघाट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस महापर्व पर रामघाट को लगभग 22 लाख दीपों की माला से सुसज्जित किया गया। दीपों की इस स्वर्णिम आभा ने संपूर्ण परिक्षेत्र को आध्यात्मिक एवं दिव्य ऊर्जा से सराबोर कर दिया। दीपदान के साथ-साथ स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला ‘दीवारी नृत्य’ का सजीव चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि यह आयोजन चित्रकूट की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित दर्शन हेतु भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अवगत कराया कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में इस ऐतिहासिक दीपोत्सव के साक्षी बन सकें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का समागम रहा, बल्कि इसने चित्रकूट के पर्यटन और सांस्कृतिक गौरव को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।4