Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवर्ण आर्मी सोनभद्र के सौजन्य से शिवाला गांव रामगढ़ में आज रामनवमी के दिन 24 घंटे अखंड रामायण का आयोजन किया गया।
बमबम दुबे
सवर्ण आर्मी सोनभद्र के सौजन्य से शिवाला गांव रामगढ़ में आज रामनवमी के दिन 24 घंटे अखंड रामायण का आयोजन किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और क्रेन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डाला से चोपन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे वैष्णो मंदिर के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक क्रेन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी के अनुसार, इस हादसे में आनंद पुत्र शंभू (निवासी पनारी टोला करी, थाना ओबरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष पुत्र मंगरु (निवासी गुरमा, थाना चोपन) और महेंद्र पुत्र होलसा (निवासी पनारी टोला करी, थाना ओबरा) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए चोपन अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे में शामिल क्रेन को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया है।1
- Post by बमबम दुबे1
- *रामनवमी पर शिक्षा व्यवस्था को नई सौगात* *डायट परिसर में नव निर्मित बीएसए कार्यालय का डीएम व सीडीओ ने किया उद्घाटन* रामनवमी के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात दोनों अधिकारियों द्वारा कार्यालय में औपचारिक प्रवेश भी किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के सभी कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य में शेष रह गए अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने हेतु कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षा संबंधी कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता लाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी श्री विनीत सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों के खण्ड शिक्षा अधिकारी, डी.सी. शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।4
- सोनभद्र (ओबरा)। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर राम नवमी के शुभ अवसर पर ओबरा स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बम-बम लहरी सरकार के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके उपरांत नव कन्याओं का पूजन कर उन्हें आदरपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया। कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, मिठाई समेत विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों की व्यवस्था की गई थी। पूरे दरबार में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस आयोजन का सफल संचालन बाबा भूतेश्वर महारुद्र सेवा समिति द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अंगद सिंह, शुभम सिंह, निखिल तिवारी, मुकुल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को संभालते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस भव्य धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को और मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।1
- *प्रेस नोट* *थाना कोन, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 27.03.2026* *🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष) *📦 बरामदगी का विवरण-* * 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में) * 01 कीपैड मोबाइल फोन * ₹200/- नकद * 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401) *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र । 5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*1
- Post by Shanti Vishwakarma1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए डायट परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शेष रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि नए शैक्षिक सत्र से यह कार्यालय पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नए कार्यालय के शुरू होने से शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शिक्षकों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय और मजबूत होगा, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।1