logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

up. bihar se Gujarat me kam karne gaye the bhai bandhu log apne parivaar ke sath gais silendar nahi milne per apne apne ghar ja rahe hai dekh sakte udhna station per bhid lagi hui hai. baher me bhukhe rahne se acha hai ki apne ghar jaye

2 hrs ago
user_Krishna kumar
Krishna kumar
चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

up. bihar se Gujarat me kam karne gaye the bhai bandhu log apne parivaar ke sath gais silendar nahi milne per apne apne ghar ja rahe hai dekh sakte udhna station per bhid lagi hui hai. baher me bhukhe rahne se acha hai ki apne ghar jaye

More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
  • (भभुआ/कैमूर) मोहनिया रेलवे क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भभुआ निवासी ददन प्रसाद गुप्ता के पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मोहनिया आरपीएफ द्वारा युवक के रेल दुर्घटना में मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ददन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के अकरी गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में भभुआ में मकान बनाकर रह रहा है। उनका बड़ा पुत्र दिवाकर कुमार शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला और वह फोन भी नहीं उठा रहा था। परिजनों ने सदर थाना भभुआ में उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन जांच करने पर युवक की अंतिम लोकेशन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां ट्रेन से गया होगा। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे मोहनिया आरपीएफ से सूचना मिली कि दिवाकर कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। बताया गया कि भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी आगे डाउन लाइन की ओर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मोहनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ लाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि दिवाकर की किसी से कोई दुश्मनी या पारिवारिक विवाद नहीं था। घर में किसी प्रकार की नाराजगी या झगड़ा भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दिवाकर दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का नाम दीपक कुमार बताया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सदर अस्पताल भभुआ में शव देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी
    4
    (भभुआ/कैमूर) मोहनिया रेलवे क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भभुआ निवासी ददन प्रसाद गुप्ता के पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मोहनिया आरपीएफ द्वारा युवक के रेल दुर्घटना में मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के पिता ददन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के अकरी गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में भभुआ में मकान बनाकर रह रहा है। उनका बड़ा पुत्र दिवाकर कुमार शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला और वह फोन भी नहीं उठा रहा था।
परिजनों ने सदर थाना भभुआ में उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन जांच करने पर युवक की अंतिम लोकेशन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां ट्रेन से गया होगा। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे मोहनिया आरपीएफ से सूचना मिली कि दिवाकर कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।
बताया गया कि भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी आगे डाउन लाइन की ओर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मोहनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ लाया गया।
मृतक के पिता ने बताया कि दिवाकर की किसी से कोई दुश्मनी या पारिवारिक विवाद नहीं था। घर में किसी प्रकार की नाराजगी या झगड़ा भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
दिवाकर दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का नाम दीपक कुमार बताया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सदर अस्पताल भभुआ में शव देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    3 hrs ago
  • Post by पूर्व- अल्पसंख्यक महासचिव
    1
    Post by पूर्व- अल्पसंख्यक महासचिव
    user_पूर्व- अल्पसंख्यक महासचिव
    पूर्व- अल्पसंख्यक महासचिव
    Voice of people चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    1
    Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संत सिंह चौक पर अतिक्रमण कार्यों का है कब्जा कब्जे की वजह से लग रही है जाम एंबुलेंस का बजता रहा सायरन छटपटाते रहे मरीज
    1
    संत सिंह चौक पर अतिक्रमण कार्यों का है कब्जा कब्जे की वजह से लग रही है जाम एंबुलेंस का बजता रहा सायरन छटपटाते रहे मरीज
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • Jo is video me aap dekh rahe hai.
    1
    Jo is video me aap dekh rahe hai.
    user_Krishna kumar
    Krishna kumar
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहर का माहौल धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों एवं सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झांकियों की सुंदरता और कलात्मक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विशाल जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक, छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साह बढ़ाते रहे। परिवार सहित लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की जाती रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती, एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, उपसभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी टिंकल तिवारी, आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रिंस सिंह, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, अमित टिंकल, अरविन्द, बिरजू पटेल, विश्वम्भर तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, उषा त्रिपाठी, सुनील केशरी, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देती यह भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
    1
    रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहर का माहौल धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए 
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों एवं सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झांकियों की सुंदरता और कलात्मक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विशाल जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक, छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साह बढ़ाते रहे। परिवार सहित लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया।
शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे।
भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही।
शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की जाती रही।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती, एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, उपसभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा समाजसेवी टिंकल तिवारी, आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रिंस सिंह, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, अमित टिंकल, अरविन्द, बिरजू पटेल, विश्वम्भर तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, उषा त्रिपाठी, सुनील केशरी, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देती यह भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    3 hrs ago
  • ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 बीघा गेहूं जलकर राख वाराणसी (फुलपुर): थाना क्षेत्र के कथौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने किसानों की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फुलपुर थानाप्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बाबतपुर विजय कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बचाई जा सकीं। हालांकि आग की चपेट में आकर कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसानों में मानिका पटेल और सोनेलाल पटेल का लगभग ढाई-ढाई बीघा गेहूं जल गया। इसके अलावा रमेश पाल और राजेश पाल का करीब दस-दस बिस्वा तथा शिव चौहान का लगभग पंद्रह बिस्वा गेहूं भी आग में स्वाहा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज धूप और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैल गई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू किया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
    2
    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 बीघा गेहूं जलकर राख
वाराणसी (फुलपुर): थाना क्षेत्र के कथौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने किसानों की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फुलपुर थानाप्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बाबतपुर विजय कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बचाई जा सकीं।
हालांकि आग की चपेट में आकर कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसानों में मानिका पटेल और सोनेलाल पटेल का लगभग ढाई-ढाई बीघा गेहूं जल गया। इसके अलावा रमेश पाल और राजेश पाल का करीब दस-दस बिस्वा तथा शिव चौहान का लगभग पंद्रह बिस्वा गेहूं भी आग में स्वाहा हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज धूप और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैल गई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू किया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.