ट्रेन से कटकर भभुआ के युवक की मौत, परिवार मे मचा कोहराम (भभुआ/कैमूर) मोहनिया रेलवे क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भभुआ निवासी ददन प्रसाद गुप्ता के पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मोहनिया आरपीएफ द्वारा युवक के रेल दुर्घटना में मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ददन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के अकरी गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में भभुआ में मकान बनाकर रह रहा है। उनका बड़ा पुत्र दिवाकर कुमार शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला और वह फोन भी नहीं उठा रहा था। परिजनों ने सदर थाना भभुआ में उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन जांच करने पर युवक की अंतिम लोकेशन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां ट्रेन से गया होगा। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे मोहनिया आरपीएफ से सूचना मिली कि दिवाकर कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। बताया गया कि भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी आगे डाउन लाइन की ओर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मोहनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ लाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि दिवाकर की किसी से कोई दुश्मनी या पारिवारिक विवाद नहीं था। घर में किसी प्रकार की नाराजगी या झगड़ा भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दिवाकर दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का नाम दीपक कुमार बताया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सदर अस्पताल भभुआ में शव देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी
ट्रेन से कटकर भभुआ के युवक की मौत, परिवार मे मचा कोहराम (भभुआ/कैमूर) मोहनिया रेलवे क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भभुआ निवासी ददन प्रसाद गुप्ता के पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मोहनिया आरपीएफ द्वारा युवक के रेल दुर्घटना में मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के
लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ददन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के अकरी गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में भभुआ में मकान बनाकर रह रहा है। उनका बड़ा पुत्र दिवाकर कुमार शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला और वह फोन भी नहीं उठा रहा था। परिजनों ने सदर थाना भभुआ में उसके
गायब होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन जांच करने पर युवक की अंतिम लोकेशन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां ट्रेन से गया होगा। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे मोहनिया आरपीएफ से सूचना मिली कि दिवाकर कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। बताया गया कि भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी आगे डाउन लाइन की ओर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मोहनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ लाया गया। मृतक के पिता ने
बताया कि दिवाकर की किसी से कोई दुश्मनी या पारिवारिक विवाद नहीं था। घर में किसी प्रकार की नाराजगी या झगड़ा भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दिवाकर दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का नाम दीपक कुमार बताया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सदर अस्पताल भभुआ में शव देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी
- baher me bhukhe rahne se acha hai ki apne ghar jaye1
- maha parv ki samapan aaj hui1
- एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को दोपहर क़रीब एक बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि डिहरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, डिहरी नगर थाना कांड संख्या 506/25 समेत कुल 10 बाइक चोरी मामलों का सफल उद्भेदन किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 डिहरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मो. इरशाद राइन उर्फ शेरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो सहयोगियों—रंजीत भुईया और बिट्टू कुमार—के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी दिन में ठेला लगाकर फल बेचते थे और रात में घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों का लॉक तोड़कर चोरी करते थे। बाद में इन्हें सुनसान जगहों पर छिपाकर अपने साथियों के जरिए बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 स्प्लेंडर और 1 टीवीएस बाइक शामिल है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त उपकरण और डुप्लीकेट चाबियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।1
- Post by Raitr Jitendar baikunthpuri1
- कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम घोड़दाग गांव में देवी मां के पूजा पाठ में बाबा ने रविदास बाजा पर खूब झूमा वीडियो हो रहा है वारल, नाम बताया जा रहा है रामधारी राजवंशी1
- *प्रेस नोट* *थाना कोन, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 27.03.2026* *🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष) *📦 बरामदगी का विवरण-* * 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में) * 01 कीपैड मोबाइल फोन * ₹200/- नकद * 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401) *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र । 5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*1
- रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहर का माहौल धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों एवं सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झांकियों की सुंदरता और कलात्मक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विशाल जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक, छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साह बढ़ाते रहे। परिवार सहित लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की जाती रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती, एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, उपसभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी टिंकल तिवारी, आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रिंस सिंह, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, अमित टिंकल, अरविन्द, बिरजू पटेल, विश्वम्भर तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, उषा त्रिपाठी, सुनील केशरी, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देती यह भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।1
- ghar parivaar chalane ke liye insaan ko kitna dukh sahna padta hai aap log dekh lijiye1
- सोनभद्र की पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत तथा महिला एंपावरमेंट के तहत कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को किया जागरूक, इस दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं ने दौड़ लगाकर कार्यक्रम में लिया हिस्सा4