राम नवमी के पावन अवसर पर कैमूर के भभुआ मे पहली बार दिखा नारी शक्ति का सैलाब,आकर्षक और दिव्य शोभायात्रा मे जय श्रीराम के जय घोष से गुंजा शहर रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहर का माहौल धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों एवं सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झांकियों की सुंदरता और कलात्मक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विशाल जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक, छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साह बढ़ाते रहे। परिवार सहित लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की जाती रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती, एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, उपसभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी टिंकल तिवारी, आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रिंस सिंह, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, अमित टिंकल, अरविन्द, बिरजू पटेल, विश्वम्भर तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, उषा त्रिपाठी, सुनील केशरी, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देती यह भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

- भभुआ /कैमूर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में नकली मिनरल वाटर बनाने वाली एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। दादरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज़ में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी कर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। एरिया सेल्स मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पाया गया कि उक्त यूनिट में प्रसिद्ध ब्रांड क्लियर के नाम से मिलती-जुलती डुप्लीकेट कंपनी क्लियर प्लस कॉपर के नाम से पैकेज्ड पानी तैयार किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में पानी की बोतलें, नकली स्टीकर तथा पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई, जिसकीअनुमानित बाजार कीमत 70लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन की निगरानी में फैक्ट्री परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। छापेमारी और जब्ती की पूरी प्रक्रिया विधिक प्रावधानों के तहत संपन्न कराई गई। इस दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। वहीं कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा की मौजूदगी में तलाशी, जब्ती एवं दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पैकेज्ड पानी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी5
- संत सिंह चौक पर अतिक्रमण कार्यों का है कब्जा कब्जे की वजह से लग रही है जाम एंबुलेंस का बजता रहा सायरन छटपटाते रहे मरीज1
- Post by Pintutiwari Pintutiwari1
- पीर बाबा के मजार व जय माता दी के मंदिर में उमड़ी आस्था रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी को दी गई बकरे की बलि कानडिहरा (कैमूर): कैमूर जिले के कानडिहरा गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और धार्मिक सद्भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव स्थित पीर बाबा के मजार एवं जय माता दी के मंदिर में ललन बाबा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव और आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भलाई, सुख-शांति, खुशहाली तथा अमन-चैन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी, वहीं जय माता दी के मंदिर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी के अवसर पर माता रानी को बकरे की बलि भी दी गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखा गया। इस दौरान मजार और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपने परिवार, गांव और समाज की भलाई के लिए दुआ और प्रार्थना की। सोका ललन बाबा ने कहा कि पीर बाबा और माता रानी की पूजा वर्षों से होती आ रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गांव की परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जो भी भक्त माता रानी और पीर बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि यहां दूर-दराज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और माता रानी तथा पीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगते हैं। पूरे दिन पूजा-पाठ, मन्नत और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला चलता रहा, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।1
- gais silendar nahi mil raha hai1
- Post by Aman Kumar Chaudhary1
- इस गाना को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन हो आप लोग के ही प्यार से हम लोग आगे जाएंगे प्लीज आप लोग भाई को सपोर्ट करिए 🙏1
- (भभुआ/कैमूर) मोहनिया रेलवे क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भभुआ निवासी ददन प्रसाद गुप्ता के पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मोहनिया आरपीएफ द्वारा युवक के रेल दुर्घटना में मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ददन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के अकरी गांव का निवासी है, लेकिन वर्तमान में भभुआ में मकान बनाकर रह रहा है। उनका बड़ा पुत्र दिवाकर कुमार शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला और वह फोन भी नहीं उठा रहा था। परिजनों ने सदर थाना भभुआ में उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन जांच करने पर युवक की अंतिम लोकेशन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। परिजनों को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां ट्रेन से गया होगा। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे मोहनिया आरपीएफ से सूचना मिली कि दिवाकर कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। बताया गया कि भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी आगे डाउन लाइन की ओर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मोहनिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ लाया गया। मृतक के पिता ने बताया कि दिवाकर की किसी से कोई दुश्मनी या पारिवारिक विवाद नहीं था। घर में किसी प्रकार की नाराजगी या झगड़ा भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दिवाकर दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का नाम दीपक कुमार बताया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सदर अस्पताल भभुआ में शव देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी4