रामनवमी पर पीर बाबा के मजार व माता मंदिर में उमड़ी आस्था मन्नतें पूरी होने की मान्यता, कानडिहरा में लगा श्रद्धालुओं का तांता जय माता दी मंदिर और पीर बाबा के मजार में विशेष पूजा-अर्चना पीर बाबा के मजार व जय माता दी के मंदिर में उमड़ी आस्था रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी को दी गई बकरे की बलि कानडिहरा (कैमूर): कैमूर जिले के कानडिहरा गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और धार्मिक सद्भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव स्थित पीर बाबा के मजार एवं जय माता दी के मंदिर में ललन बाबा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव और आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भलाई, सुख-शांति, खुशहाली तथा अमन-चैन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी, वहीं जय माता दी के मंदिर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी के अवसर पर माता रानी को बकरे की बलि भी दी गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखा गया। इस दौरान मजार और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपने परिवार, गांव और समाज की भलाई के लिए दुआ और प्रार्थना की। सोका ललन बाबा ने कहा कि पीर बाबा और माता रानी की पूजा वर्षों से होती आ रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गांव की परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जो भी भक्त माता रानी और पीर बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि यहां दूर-दराज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और माता रानी तथा पीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगते हैं। पूरे दिन पूजा-पाठ, मन्नत और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला चलता रहा, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

- पीर बाबा के मजार व जय माता दी के मंदिर में उमड़ी आस्था रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी को दी गई बकरे की बलि कानडिहरा (कैमूर): कैमूर जिले के कानडिहरा गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और धार्मिक सद्भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव स्थित पीर बाबा के मजार एवं जय माता दी के मंदिर में ललन बाबा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव और आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भलाई, सुख-शांति, खुशहाली तथा अमन-चैन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी, वहीं जय माता दी के मंदिर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी के अवसर पर माता रानी को बकरे की बलि भी दी गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखा गया। इस दौरान मजार और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपने परिवार, गांव और समाज की भलाई के लिए दुआ और प्रार्थना की। सोका ललन बाबा ने कहा कि पीर बाबा और माता रानी की पूजा वर्षों से होती आ रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गांव की परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जो भी भक्त माता रानी और पीर बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि यहां दूर-दराज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और माता रानी तथा पीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगते हैं। पूरे दिन पूजा-पाठ, मन्नत और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला चलता रहा, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।1
- रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मांझर कुंड पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अधजली अवस्था में मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध है, हालांकि फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव जलाया नहीं गया बल्कि कई दिन पुराना होने के कारण सड़न की स्थिति में है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Aman Kumar Chaudhary1
- संत सिंह चौक पर अतिक्रमण कार्यों का है कब्जा कब्जे की वजह से लग रही है जाम एंबुलेंस का बजता रहा सायरन छटपटाते रहे मरीज1
- इस गाना को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन हो आप लोग के ही प्यार से हम लोग आगे जाएंगे प्लीज आप लोग भाई को सपोर्ट करिए 🙏1
- maha parv ki samapan aaj hui1
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पल्स टू विद्यालय कुसुमहरा के परिसर से 31 हरा पेड़ काटने को लेकर बिक्रमगंज बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने सूर्यपुरा थाना में विद्यालय की एचएम नम्रता कुमारी और मुखिया पति राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी शनिवार संध्या 06 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने दी।1
- भभुआ /कैमूर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में नकली मिनरल वाटर बनाने वाली एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। दादरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज़ में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी कर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। एरिया सेल्स मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पाया गया कि उक्त यूनिट में प्रसिद्ध ब्रांड क्लियर के नाम से मिलती-जुलती डुप्लीकेट कंपनी क्लियर प्लस कॉपर के नाम से पैकेज्ड पानी तैयार किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में पानी की बोतलें, नकली स्टीकर तथा पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई, जिसकीअनुमानित बाजार कीमत 70लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन की निगरानी में फैक्ट्री परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। छापेमारी और जब्ती की पूरी प्रक्रिया विधिक प्रावधानों के तहत संपन्न कराई गई। इस दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। वहीं कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा की मौजूदगी में तलाशी, जब्ती एवं दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पैकेज्ड पानी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी5