logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटियाला कोर्ट के आदेश पर भभुआ मे नकली मिनरल वाटर फैक्ट्री पर छापेमारी, लाखों का सामान जब्त पानी यूनिट सील भभुआ /कैमूर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में नकली मिनरल वाटर बनाने वाली एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। दादरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज़ में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी कर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। एरिया सेल्स मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पाया गया कि उक्त यूनिट में प्रसिद्ध ब्रांड क्लियर के नाम से मिलती-जुलती डुप्लीकेट कंपनी क्लियर प्लस कॉपर के नाम से पैकेज्ड पानी तैयार किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में पानी की बोतलें, नकली स्टीकर तथा पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई, जिसकीअनुमानित बाजार कीमत 70लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन की निगरानी में फैक्ट्री परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। छापेमारी और जब्ती की पूरी प्रक्रिया विधिक प्रावधानों के तहत संपन्न कराई गई। इस दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। वहीं कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा की मौजूदगी में तलाशी, जब्ती एवं दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पैकेज्ड पानी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

3 hrs ago
user_Om Prakash Tiwari
Om Prakash Tiwari
Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
3 hrs ago

पटियाला कोर्ट के आदेश पर भभुआ मे नकली मिनरल वाटर फैक्ट्री पर छापेमारी, लाखों का सामान जब्त पानी यूनिट सील भभुआ /कैमूर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में नकली मिनरल वाटर बनाने वाली एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। दादरा

रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज़ में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी कर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। एरिया सेल्स मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पाया गया कि उक्त यूनिट में प्रसिद्ध ब्रांड क्लियर के नाम से मिलती-जुलती डुप्लीकेट कंपनी क्लियर प्लस कॉपर

के नाम से पैकेज्ड पानी तैयार किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में पानी की बोतलें, नकली स्टीकर तथा पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई, जिसकीअनुमानित बाजार कीमत 70लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन की निगरानी में फैक्ट्री परिसर

को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। छापेमारी और जब्ती की पूरी प्रक्रिया विधिक प्रावधानों के तहत संपन्न कराई गई। इस दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। वहीं कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा की मौजूदगी में तलाशी, जब्ती एवं

दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पैकेज्ड पानी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • baher me bhukhe rahne se acha hai ki apne ghar jaye
    1
    baher me bhukhe rahne se acha hai ki apne ghar jaye
    user_Krishna kumar
    Krishna kumar
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • maha parv ki samapan aaj hui
    1
    maha parv ki samapan aaj hui
    user_Dharmendra dubey
    Dharmendra dubey
    Nurse सासाराम, रोहतास, बिहार•
    23 hrs ago
  • सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पल्स टू विद्यालय कुसुमहरा के परिसर से 31 हरा पेड़ काटने को लेकर बिक्रमगंज बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने सूर्यपुरा थाना में विद्यालय की एचएम नम्रता कुमारी और मुखिया पति राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी शनिवार संध्या 06 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने दी।
    1
    सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पल्स टू विद्यालय कुसुमहरा के परिसर से 31 हरा पेड़ काटने को लेकर बिक्रमगंज बीडीओ  सुनील कुमार गौतम ने सूर्यपुरा थाना में विद्यालय की एचएम नम्रता कुमारी और मुखिया पति राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी शनिवार संध्या 06 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने दी।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Raitr Jitendar baikunthpuri
    1
    Post by Raitr Jitendar baikunthpuri
    user_Raitr Jitendar baikunthpuri
    Raitr Jitendar baikunthpuri
    Singer Buxar, Bihar•
    5 hrs ago
  • कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम घोड़दाग गांव में देवी मां के पूजा पाठ में बाबा ने रविदास बाजा पर खूब झूमा वीडियो हो रहा है वारल, नाम बताया जा रहा है रामधारी राजवंशी
    1
    कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम घोड़दाग गांव में  देवी मां के पूजा पाठ में बाबा ने रविदास बाजा पर खूब झूमा वीडियो हो रहा है वारल, नाम बताया जा रहा है रामधारी राजवंशी
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *थाना कोन, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 27.03.2026* *🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष) *📦 बरामदगी का विवरण-* * 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में) * 01 कीपैड मोबाइल फोन * ₹200/- नकद * 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401) *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र । 5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    1
    *प्रेस नोट*
*थाना कोन, जनपद सोनभद्र*
*दिनांक – 27.03.2026*
*🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। 
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष)
*📦 बरामदगी का विवरण-*
* 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में)
* 01 कीपैड मोबाइल फोन
* ₹200/- नकद
* 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401)
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र  ।
3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र ।
4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र 
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 
2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 
3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 
4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र
5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 
6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 
7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र
8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहर का माहौल धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों एवं सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झांकियों की सुंदरता और कलात्मक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विशाल जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक, छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साह बढ़ाते रहे। परिवार सहित लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही। शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की जाती रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती, एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, उपसभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी टिंकल तिवारी, आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रिंस सिंह, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, अमित टिंकल, अरविन्द, बिरजू पटेल, विश्वम्भर तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, उषा त्रिपाठी, सुनील केशरी, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देती यह भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
    1
    रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहर का माहौल धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आए 
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के मुख्य हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इस भव्य आयोजन में कुल 24 छोटी-बड़ी समितियों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों एवं सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झांकियों की सुंदरता और कलात्मक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विशाल जुलूस शहर के एकता चौक, पटेल चौक, शिवाजी चौक, छावनी मोहल्ला सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे मार्ग में उत्साह बढ़ाते रहे। परिवार सहित लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया।
शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे।
भभुआ के एसडीएम और डीएसपी स्वयं पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) भी तैनात रही।
शोभायात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ बनी रही। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की जाती रही।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मनोरंजन भारती, एसडीएम अमित कुमार, नगर परिषद भभुआ सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, उपसभापति प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू पटेल, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा समाजसेवी टिंकल तिवारी, आकाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, राजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रिंस सिंह, विनोद तिवारी, अभय पाण्डेय, अमित टिंकल, अरविन्द, बिरजू पटेल, विश्वम्भर तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, उषा त्रिपाठी, सुनील केशरी, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देती यह भव्य रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • ghar parivaar chalane ke liye insaan ko kitna dukh sahna padta hai aap log dekh lijiye
    1
    ghar parivaar chalane ke liye insaan ko kitna dukh sahna padta hai aap log dekh lijiye
    user_Krishna kumar
    Krishna kumar
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र की पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत तथा महिला एंपावरमेंट के तहत कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को किया जागरूक, इस दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं ने दौड़ लगाकर कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    4
    सोनभद्र की पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत तथा महिला एंपावरमेंट के तहत कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को किया जागरूक, इस दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं ने दौड़ लगाकर कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.