logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांझर कुंड पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी। रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मांझर कुंड पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अधजली अवस्था में मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध है, हालांकि फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव जलाया नहीं गया बल्कि कई दिन पुराना होने के कारण सड़न की स्थिति में है। मामले की जांच जारी है।

3 hrs ago
user_Pushpa kumari
Pushpa kumari
Sasaram, Rohtas•
3 hrs ago

मांझर कुंड पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी। रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मांझर कुंड पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अधजली अवस्था में मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध है, हालांकि फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव जलाया नहीं गया बल्कि कई दिन पुराना होने के कारण सड़न की स्थिति में है। मामले की जांच जारी है।

More news from Rohtas and nearby areas
  • रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मांझर कुंड पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अधजली अवस्था में मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध है, हालांकि फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव जलाया नहीं गया बल्कि कई दिन पुराना होने के कारण सड़न की स्थिति में है। मामले की जांच जारी है।
    1
    रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित मांझर कुंड पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अधजली अवस्था में मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध है, हालांकि फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव जलाया नहीं गया बल्कि कई दिन पुराना होने के कारण सड़न की स्थिति में है। मामले की जांच जारी है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    3 hrs ago
  • Post by Aman Kumar Chaudhary
    1
    Post by Aman Kumar Chaudhary
    user_Aman Kumar Chaudhary
    Aman Kumar Chaudhary
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • इस गाना को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन हो आप लोग के ही प्यार से हम लोग आगे जाएंगे प्लीज आप लोग भाई को सपोर्ट करिए 🙏
    1
    इस गाना को आप लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करे भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम बिहार में रोशन हो आप लोग के ही  प्यार से हम लोग आगे जाएंगे प्लीज आप लोग भाई को सपोर्ट करिए 🙏
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • संत सिंह चौक पर अतिक्रमण कार्यों का है कब्जा कब्जे की वजह से लग रही है जाम एंबुलेंस का बजता रहा सायरन छटपटाते रहे मरीज
    1
    संत सिंह चौक पर अतिक्रमण कार्यों का है कब्जा कब्जे की वजह से लग रही है जाम एंबुलेंस का बजता रहा सायरन छटपटाते रहे मरीज
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • पीर बाबा के मजार व जय माता दी के मंदिर में उमड़ी आस्था रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी को दी गई बकरे की बलि कानडिहरा (कैमूर): कैमूर जिले के कानडिहरा गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और धार्मिक सद्भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव स्थित पीर बाबा के मजार एवं जय माता दी के मंदिर में ललन बाबा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव और आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भलाई, सुख-शांति, खुशहाली तथा अमन-चैन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी, वहीं जय माता दी के मंदिर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी के अवसर पर माता रानी को बकरे की बलि भी दी गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखा गया। इस दौरान मजार और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपने परिवार, गांव और समाज की भलाई के लिए दुआ और प्रार्थना की। सोका ललन बाबा ने कहा कि पीर बाबा और माता रानी की पूजा वर्षों से होती आ रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गांव की परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जो भी भक्त माता रानी और पीर बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि यहां दूर-दराज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और माता रानी तथा पीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगते हैं। पूरे दिन पूजा-पाठ, मन्नत और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला चलता रहा, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
    1
    पीर बाबा के मजार व जय माता दी के मंदिर में उमड़ी आस्था
रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी को दी गई बकरे की बलि
कानडिहरा (कैमूर): कैमूर जिले के कानडिहरा गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और धार्मिक सद्भाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव स्थित पीर बाबा के मजार एवं जय माता दी के मंदिर में ललन बाबा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गांव और आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भलाई, सुख-शांति, खुशहाली तथा अमन-चैन की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी, वहीं जय माता दी के मंदिर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी के अवसर पर माता रानी को बकरे की बलि भी दी गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और उत्साह देखा गया।
इस दौरान मजार और मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपने परिवार, गांव और समाज की भलाई के लिए दुआ और प्रार्थना की।
सोका ललन बाबा ने कहा कि पीर बाबा और माता रानी की पूजा वर्षों से होती आ रही है और आगे भी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गांव की परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जो भी भक्त माता रानी और पीर बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि यहां दूर-दराज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और माता रानी तथा पीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगते हैं।
पूरे दिन पूजा-पाठ, मन्नत और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला चलता रहा, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
    user_Md shamshad Alam
    Md shamshad Alam
    सोशल मीडिया करगहर, रोहतास, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मलियाबाग चौक पर महिला यात्री के साथ मारपीट मामले में बस कंडक्टर को दावथ पुलिस ने किया गिरफ्तार शनिवार सुबह 8:00 बजे दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि मलियाबाग चौक पर एक यात्री बस में भाड़े को लेकर बस कंडक्टर ने एक महिला यात्री की पिटाई कर दी । पीड़ित महिला यात्री नवानगर क्षेत्र के रेवतिया निवासी बिंदा देवी ने मारपीट किस घटना को लेकर डायल 112 को फोन किया, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस कंडक्टर धवई निवासी दीनानाथ सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
    1
    बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मलियाबाग चौक पर महिला यात्री के साथ मारपीट मामले में बस कंडक्टर को दावथ पुलिस ने किया गिरफ्तार शनिवार सुबह 8:00 बजे दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि मलियाबाग चौक पर एक यात्री बस में भाड़े को लेकर बस कंडक्टर ने एक महिला यात्री की पिटाई कर दी । पीड़ित महिला यात्री नवानगर क्षेत्र के रेवतिया निवासी बिंदा देवी ने मारपीट किस घटना को लेकर डायल 112 को फोन किया, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस कंडक्टर धवई निवासी दीनानाथ सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पल्स टू विद्यालय कुसुमहरा के परिसर से 31 हरा पेड़ काटने को लेकर बिक्रमगंज बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने सूर्यपुरा थाना में विद्यालय की एचएम नम्रता कुमारी और मुखिया पति राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी शनिवार संध्या 06 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने दी।
    1
    सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पल्स टू विद्यालय कुसुमहरा के परिसर से 31 हरा पेड़ काटने को लेकर बिक्रमगंज बीडीओ  सुनील कुमार गौतम ने सूर्यपुरा थाना में विद्यालय की एचएम नम्रता कुमारी और मुखिया पति राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी शनिवार संध्या 06 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने दी।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग सेमरी मोड के समीप एनएच 319 से अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार, खनन निरीक्षक अमित कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने अवैध गिट्टी लदे ट्रक किया जब्त। शुक्रवार संध्या 7:00 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि विशेष वाहन जांच अभियान के तहत अनुमंडलाधिकारी, खनन निरीक्षक और मैं पुलिस बल के जवानों के साथ मलियाबाग सेमरी मोड के समीप एनएच 319 पर से जांच के क्रम में अवैध गिट्टी लदे दो ट्रक को जब्त कर थाना लाया मामले में आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।
    1
    दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग सेमरी मोड के समीप एनएच 319 से अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार, खनन निरीक्षक अमित कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने अवैध गिट्टी लदे ट्रक किया जब्त। शुक्रवार संध्या 7:00 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा ने बताया कि विशेष वाहन जांच अभियान के तहत अनुमंडलाधिकारी, खनन निरीक्षक और मैं पुलिस बल के जवानों के साथ मलियाबाग सेमरी मोड के समीप एनएच 319 पर से जांच के क्रम में अवैध गिट्टी लदे दो ट्रक को जब्त कर थाना लाया मामले में आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.