रियां बड़ी के निकटवर्ती ग्राम झींटियां में स्थित श्री रूप रजत गौशाला में आयोजित 'नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव' के चौथे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। साध्वी श्री मनुश्रीथा जी अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान करवा रही हैं, जिससे भक्तजन भक्ति के रंग में रंगकर भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते हुए नृत्य कर प्रभु भक्ति का आनंद ले रहे हैं। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंच रहे हैं, जिससे कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और गौभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गौशाला सचिव बलदेव राम गोदारा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 27 मई 2026 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर सुशील आंवला, रामकरण, रामनिवास, चेनाराम ककड़वा, लक्ष्मण दास, राकेश जांगिड़, सरदार सिंह, रामनिवास गोदारा, बाबूराम प्रजापत, रामावतार ककड़वा, अमरा राम, चेनाराम आंवला, सुमेर सिंह, गणपत मेघवाल, नाकोड़ा इवेंट और समस्त ग्रामवासी झींटियां आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
रियां बड़ी के निकटवर्ती ग्राम झींटियां में स्थित श्री रूप रजत गौशाला में आयोजित 'नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव' के चौथे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। साध्वी श्री मनुश्रीथा जी अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान करवा रही हैं, जिससे भक्तजन भक्ति के रंग
में रंगकर भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते हुए नृत्य कर प्रभु भक्ति का आनंद ले रहे हैं। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंच रहे हैं, जिससे कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ
है और गौभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गौशाला सचिव बलदेव राम गोदारा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 27 मई 2026 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने
की अपील की है। इस अवसर पर सुशील आंवला, रामकरण, रामनिवास, चेनाराम ककड़वा, लक्ष्मण दास, राकेश जांगिड़, सरदार सिंह, रामनिवास गोदारा, बाबूराम प्रजापत, रामावतार ककड़वा, अमरा राम, चेनाराम आंवला, सुमेर सिंह, गणपत मेघवाल, नाकोड़ा इवेंट और समस्त ग्रामवासी झींटियां आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
- रियां बड़ी उपखंड के ग्राम लाडपुरा स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित पंच दिवसीय भगतमाल कथा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कथा स्थल पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा और दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रातःकालीन कथा, भजन-कीर्तन एवं संतवाणी के दौरान कथा वाचक संत श्री सुखदेवजी महाराज (दरियाव आश्रम, कुचेरा) ने भगतमाल कथा के माध्यम से संतों के त्याग, तपस्या और भक्ति की प्रेरणादायक गाथाओं का वर्णन करते हुए सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। वहीं रात्रि में संत श्री श्रवणरामजी महाराज (गुलाब सागर, जोधपुर) ने गोपीचंद भर्तहरी कथा का वाचन कर वैराग्य, त्याग और अध्यात्म का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के अनुसार, रविवार को इस कथा महोत्सव का भव्य समापन विशेष संत समागम एवं प्रवचन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस संपूर्ण धार्मिक आयोजन का सफल संचालन साध्वी पप्पूबाई जी एवं समस्त ग्रामवासी लाडपुरा के सहयोग से किया जा रहा है।4
- रिया बड़ी उपखंड के लाडपुरा गांव स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में पंच दिवसीय भगतमाल कथा एवं गोपीचंद भरथरी कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 मई को शुरू हुआ था और इसका समापन कल होगा। इसके चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोग शामिल थे। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। कथा का वाचन भजन सम्राट संत श्री सुंदरदास महाराज (दरियाव आश्रम कुचेरा) द्वारा प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है। वहीं, रात्रिकालीन सत्र में संत श्री भगवानगिरी महाराज (गुलाब सागर जोधपुर) गोपीचंद भरथरी कथा सुना रहे हैं। आज शाम को सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा। कथा के चौथे दिन सुखदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन के अंतिम समय में भी सच्चे मन से राम नाम का जाप कर ले, तो उसे भगवान की प्राप्ति अवश्य होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य की वाणी सदैव कोमल और मधुर होनी चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन भगवान का स्मरण और राम नाम का जाप अवश्य करना चाहिए। सुखदेव महाराज ने आगे बताया कि भगवान केवल पूजा-पाठ से ही नहीं, बल्कि सेवा भाव, अच्छे संस्कार और श्रेष्ठ कर्मों से भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया और इसे ही सच्ची भक्ति का मार्ग कहा। गांव के युवा देवेंद्र बढ़ियासर और दिनेश जाट ने बताया कि कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल और प्रसादी की समुचित व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी लाडपुरा एवं साध्वी पप्पू बाई (रामभजनी बाई जी) हैं, जिन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।1
- नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की गई है, जिसके तहत उनके साथ तैनात तीन पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) हटा दिए गए हैं। सुरक्षा में इस कमी के बाद सांसद बेनीवाल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की थी। हनुमान बेनीवाल ने जोर देकर कहा कि जनता का प्यार और युवाओं का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी सुरक्षा नहीं मांगी। मेरे साथ हजारों युवा हमेशा खड़े रहते हैं। जनता का विश्वास ही मेरी असली सुरक्षा है।" सुरक्षा में इस कटौती को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, वहीं आरएलपी कार्यकर्ताओं ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद के प्रति समर्थन जताया है। बेनीवाल ने आश्वस्त किया कि वे पहले की तरह ही जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे और सुरक्षा में कमी का उनके जनसंपर्क या जनहित के मुद्दों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।1
- मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ घंटों के लिए एक चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी लोगों को उनके मोबाइल फोन पर अचानक अलर्ट के रूप में प्राप्त हुई है।1
- पुष्कर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैंप के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में राजस्थान और दिल्ली के कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने श्रमदान किया। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के फारकिया गांव में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के इस दल ने नरेगा मजदूरों के साथ मिलकर श्रमदान में हिस्सा लिया। यह श्रमदान कार्यक्रम पुष्कर संगठन प्रशिक्षण शिविर के आयोजनों की श्रृंखला का एक हिस्सा था।1
- ब्यावर जिले में खाद्य सुरक्षा दल ने फल और सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लगभग 2 हजार किलोग्राम सड़ी-गली और बदबूदार सब्जियों व फलों को नष्ट कराया।2
- रियां बड़ी के निकटवर्ती ग्राम झींटियां में स्थित श्री रूप रजत गौशाला में आयोजित 'नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव' के चौथे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। साध्वी श्री मनुश्रीथा जी अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान करवा रही हैं, जिससे भक्तजन भक्ति के रंग में रंगकर भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते हुए नृत्य कर प्रभु भक्ति का आनंद ले रहे हैं। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंच रहे हैं, जिससे कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और गौभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गौशाला सचिव बलदेव राम गोदारा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 27 मई 2026 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस अवसर पर सुशील आंवला, रामकरण, रामनिवास, चेनाराम ककड़वा, लक्ष्मण दास, राकेश जांगिड़, सरदार सिंह, रामनिवास गोदारा, बाबूराम प्रजापत, रामावतार ककड़वा, अमरा राम, चेनाराम आंवला, सुमेर सिंह, गणपत मेघवाल, नाकोड़ा इवेंट और समस्त ग्रामवासी झींटियां आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।4
- अजमेर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने आदर्शनगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया रेलवे का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने पहले भी कितनी अन्य चोरियों को अंजाम दिया था। RPF की इस कार्रवाई से रेलवे संपत्ति चोरी के मामलों पर एक बड़ा अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।1