logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजाद नगर सी सेक्टर में निकली भव्य कावड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आजाद नगर सी सेक्टर में निकली भव्य कावड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के आजाद नगर सी सेक्टर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से आज भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के मार्ग में लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए वापस पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुची और भगवान शिव का जलाभिषेक किया ।धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस यात्रा ने क्षेत्र में शिवमय वातावरण बना दिया।

1 hr ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
1 hr ago
66eb700c-d1fe-4e34-ae4b-9627d43cc169
b52c4998-6387-49ca-afff-378939351d40
69a4fffe-e583-44da-a28d-42b9d9eddfdc

आजाद नगर सी सेक्टर में निकली भव्य कावड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आजाद नगर सी सेक्टर में निकली भव्य कावड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के आजाद नगर सी सेक्टर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से आज भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के मार्ग में लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए वापस पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुची और भगवान शिव का जलाभिषेक किया ।धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस यात्रा ने क्षेत्र में शिवमय वातावरण बना दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • निकायों की आरक्षण लॉटरी कल, पंचायत राज की लॉटरी स्थगित; अब 17-18 सितंबर को होगा फैसला नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की प्रस्तावित लॉटरी स्थगित कर दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं की यह लॉटरी अब 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी। नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद एवं सीटों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के समस्त विधायकगणों को आमंत्रित किया गया है। इधर, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित लॉटरी को निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी। नगर निकायों की आरक्षण लॉटरी से सोमवार को कई वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। किस वार्ड की सीट सामान्य रहेगी और कौन-सा वार्ड महिला या आरक्षित वर्ग के लिए जाएगा, इसका फैसला लॉटरी के बाद होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजरें अब 17 अगस्त की सुबह होने वाली आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार रात करीब 9 बजे दी
    1
    निकायों की आरक्षण लॉटरी कल, पंचायत राज की लॉटरी स्थगित; अब 17-18 सितंबर को होगा फैसला
नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर सोमवार, 17 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी, लेकिन जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों के आरक्षण की प्रस्तावित लॉटरी स्थगित कर दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं की यह लॉटरी अब 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी।
नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, मांडलगढ़ एवं बिजौलिया नगर पालिकाओं के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के पद एवं सीटों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर जसमीत सिंह संधू के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के समस्त विधायकगणों को आमंत्रित किया गया है।
इधर, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों तथा प्रधान पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित लॉटरी को निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। अब पंचायत राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी 17 एवं 18 सितंबर को निकाली जाएगी।
नगर निकायों की आरक्षण लॉटरी से सोमवार को कई वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। किस वार्ड की सीट सामान्य रहेगी और कौन-सा वार्ड महिला या आरक्षित वर्ग के लिए जाएगा, इसका फैसला लॉटरी के बाद होगा। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजरें अब 17 अगस्त की सुबह होने वाली आरक्षण लॉटरी पर टिकी हैं।
यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार रात करीब 9 बजे दी
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Jaipur : पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी पर बड़ी खबर #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी पर बड़ी खबर
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सावन माह के तीसरे सोमवार को आसींद क्षेत्र में कावड़ यात्रा की धूम आसींद/श्रावण मास के आज तीसरा सोमवार के चलते शिवालयों में शिव भक्तों की विशेष भीड़ देखी जा सकती हैं शिव भक्त भगवान भोले नाथ के शिव लींग पर जलाभिषेक रुद्राभिषेक कर भगवान भोले नाथ की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्रा निकाल कर भगवान भोले नाथ की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं आसींद मंजूर 9413889596
    1
    सावन माह के तीसरे सोमवार को आसींद क्षेत्र में कावड़ यात्रा की धूम
आसींद/श्रावण मास के आज तीसरा सोमवार के चलते शिवालयों में शिव भक्तों की विशेष भीड़ देखी जा सकती हैं शिव भक्त भगवान भोले नाथ के शिव लींग पर जलाभिषेक रुद्राभिषेक कर भगवान भोले नाथ की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्रा निकाल कर भगवान भोले नाथ की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    5 hrs ago
  • सिक्स लेन के पास लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर सहित सामान गायब धनेतकलां निवासी अब्दुल के खेत के पास सिक्स लेन पर लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर खोलकर ले गए अज्ञात लोग; अब्दुल ने वीडियो बनाकर पुलिस से बाइक को समय रहते सुरक्षित कब्जे में लेने की अपील की
    1
    सिक्स लेन के पास लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर सहित सामान गायब
धनेतकलां निवासी अब्दुल के खेत के पास सिक्स लेन पर लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर खोलकर ले गए अज्ञात लोग; अब्दुल ने वीडियो बनाकर पुलिस से बाइक को समय रहते सुरक्षित कब्जे में लेने की अपील की
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 3 साल परेशान रहे ज़ुकाम से आयुष हॉस्पिटल से सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी
    1
    3 साल परेशान रहे ज़ुकाम से आयुष हॉस्पिटल से सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    16 hrs ago
  • Chittorgarh : मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़ चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी
    2
    Chittorgarh : मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़
चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है  मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026 भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    4
    आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण: रामलाल जाट
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,16/08/2026
भीलवाड़ा के हरनी महादेव स्थित होटल समता में सुवाणा पंचायत समिति की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सुवाणा-सहाड़ा मंडल) एवं नगर कांग्रेस कमेटी हमीरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शाहपुरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगा टिकट वितरण
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं चलेगी। योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी, स्थानीय स्तर पर सहमति और संगठन की भावना को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव केवल घोषणा होने के बाद नहीं लड़े जाते, बल्कि जनता का विश्वास लगातार उनके बीच रहकर अर्जित किया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
जाट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते हुए कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
चुनावी रणनीति एवं स्थानीय मुद्दों पर मंथन
बैठक में शाहपुरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सोहन जाट, मांडल-सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष परशुराम दाधीच, भंवर गर्ग, रणदीप त्रिवेदी, श्याम लाल गुर्जर, चीनू बन्ना, शंकर कुमावत, बद्री जाट, भंवर जाट, पप्पू रेबारी, हरफूल जाट, रामलाल गाडरी, छोटू सिंह, सत्यनारायण विश्नोई, मांगी लाल गाडरी, सुमन कौशिक, राधेश्याम जाट, जगदीश जाट, भेरू लाल सुवालका, शिवराज जाट, जमना लाल गाडरी, छोटू गाडरी, आनंद शर्मा, रतन लाल गुर्जर, रेखा बलाई, प्रकाश शर्मा, अंकुर त्रिवेदी एवं भेरू लाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • *मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़* चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान
    1
    *मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़*

चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है  मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी 
कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़ राजस्थान
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • दीपपुरा घाटे पर भीषण सड़क हादसा, पिता समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। रावतभाटा के दीपपुरा घाटे पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को संभाला और उपचार के लिए रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। दर्दनाक हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण धोबी (34) निवासी चारभुजा चित्तोडगढ़, डेढ़ साल की बेटी राधिका ओर डेढ़ साल का भतीजा निर्मल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला स्टेट हाइवे पर दीपुरा घाटी में बाइक स्लिप होने का लग रहा है, मृतक युवक के बड़े भाई महेश ने अज्ञात वाहन से टक्कर का मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दीपपुरा घाटे पर भीषण सड़क हादसा, पिता समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। रावतभाटा के दीपपुरा घाटे पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को संभाला और उपचार के लिए रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। दर्दनाक हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण धोबी (34) निवासी चारभुजा चित्तोडगढ़, डेढ़ साल की बेटी राधिका ओर डेढ़ साल का भतीजा निर्मल के रूप में हुई।
प्रथम दृष्टया यह मामला स्टेट हाइवे पर दीपुरा घाटी में बाइक स्लिप होने का लग रहा है, मृतक युवक के बड़े भाई महेश ने अज्ञात वाहन से टक्कर का मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.