Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिक्स लेन के पास लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर सहित सामान गायब धनेतकलां निवासी अब्दुल के खेत के पास सिक्स लेन पर लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर खोलकर ले गए अज्ञात लोग; अब्दुल ने वीडियो बनाकर पुलिस से बाइक को समय रहते सुरक्षित कब्जे में लेने की अपील की
Hello Chittorgarh News
सिक्स लेन के पास लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर सहित सामान गायब धनेतकलां निवासी अब्दुल के खेत के पास सिक्स लेन पर लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर खोलकर ले गए अज्ञात लोग; अब्दुल ने वीडियो बनाकर पुलिस से बाइक को समय रहते सुरक्षित कब्जे में लेने की अपील की
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज भी कर लो श्री सांवलिया सेठ के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मनमोहक श्रृंगार दर्शन का सीधा प्रसारण देखें Hello Chittorgarh News चैनल पर। श्री सांवलिया सेठ की जय हो 🙏🚩 आज भी कर लो श्री सांवलिया सेठ के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मनमोहक श्रृंगार दर्शन का सीधा प्रसारण देखें Hello Chittorgarh News चैनल पर। श्री सांवलिया सेठ की जय हो 🙏🚩1
- 3 साल परेशान रहे ज़ुकाम से आयुष हॉस्पिटल से सफ़ल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी1
- Chittorgarh : मनसा महादेव व्रत का आयोजन: धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में उमड़ी भीड़ चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा के धोलेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत के अवसर पर समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने व्रत की विधि को पूरा करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की इस अवसर पर आशा पुजारी ने बताया कि मनसा महादेव व्रत एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं समूह संचालक सीमा जीनगर ने बताया कि मनसा महादेव व्रत की महत्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें महिलाएं अपने परिवार की भलाई के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से महादेवजी की पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं धोलेश्वर महादेव मंदिर घोसुण्डा में मनसा महादेव व्रत के आयोजन से मंदिर की महत्ता और बढ़ गई है। इस मंदिर में महादेवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने दी जानकारी2
- पांच दिन 18 घंटे लगातार पेडलिग भारतपुर दिल्ली साइकिल यात्रा बगरु की और रवाना जज्बे के साथ दिल्ली1
- आजाद नगर सी सेक्टर में निकली भव्य कावड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आजाद नगर सी सेक्टर में निकली भव्य कावड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के आजाद नगर सी सेक्टर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से आज भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के मार्ग में लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए वापस पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुची और भगवान शिव का जलाभिषेक किया ।धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस यात्रा ने क्षेत्र में शिवमय वातावरण बना दिया।4
- भरतपुरा से लाल किले तक देशभक्ति का सफर, नसीराबाद में हुआ तिरंगा साइकिल यात्रियों का जोरदार स्वागत मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के भरतपुरा गांव से शुरू हुई तिरंगा साइकिल यात्रा अब अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। जलवायु एवं पर्यावरण, भारत सरकार के CAMPA के सदस्य श्री विनय जांगिड़ के नेतृत्व में 13 अगस्त को शुरू हुई यह यात्रा लगातार जारी है। यात्रा में शामिल युवा प्रतिदिन करीब 120 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। बारिश हो या आंधी, मौसम की चुनौतियों की परवाह किए बिना हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए तिरंगा साइकिल यात्री लगातार आगे बढ़ रही हैं। 16 अगस्त को यात्रा नसीराबाद पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने तिरंगा साइकिल यात्रियों का उत्साह के साथ स्वागत किया। अब सुबह नसीराबाद से यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्पों और राष्ट्रहित के संदेश को भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।यह यात्रा 23 अगस्त को दिल्ली के लाल किले तक पहुंचेगी, जहां यात्रा में शामिल सदस्य देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भरतपुरा से लाल किले तक… तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति का यह सफर जारी है। देशभक्ति के जुनून, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ बढ़ते इन साइकिल यात्रियों का सफर निश्चित ही युवाओं के लिए प्रेरणादायी बन रहा है।1
- सिक्स लेन के पास लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर सहित सामान गायब धनेतकलां निवासी अब्दुल के खेत के पास सिक्स लेन पर लावारिस हालत में मिली बाइक, टायर खोलकर ले गए अज्ञात लोग; अब्दुल ने वीडियो बनाकर पुलिस से बाइक को समय रहते सुरक्षित कब्जे में लेने की अपील की1
- दीपपुरा घाटे पर भीषण सड़क हादसा, पिता समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। रावतभाटा के दीपपुरा घाटे पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को संभाला और उपचार के लिए रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। दर्दनाक हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण धोबी (34) निवासी चारभुजा चित्तोडगढ़, डेढ़ साल की बेटी राधिका ओर डेढ़ साल का भतीजा निर्मल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला स्टेट हाइवे पर दीपुरा घाटी में बाइक स्लिप होने का लग रहा है, मृतक युवक के बड़े भाई महेश ने अज्ञात वाहन से टक्कर का मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1