हुकूलगंज में दो गुटों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, कई घायल वाराणसी: हुकूलगंज में दो गुटों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, कई घायल वाराणसी। शहर के लालपुर थाना क्षेत्र के हुकूलगंज इलाके में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मजार के सामने कुछ युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुकूलगंज मजार के सामने शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान कई लोगों के सिर फूट गए और आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इलाके में कुछ समय के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में सुहेल नामक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य घायल का स्थानीय चिकित्सक डॉ. रहीम के यहां मलहम-पट्टी कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को अभी तक औपचारिक रूप से नहीं दी गई है, जिसके कारण मौके पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हुई

- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- बनारस के एक व्यापारी ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा कर कहा की उसकी घर को ध्वस्त किया गया और समान को लुट लिया गया है कोई सुनवाई नही। varanasi varanasi News varanasi local News1
- वाराणसी के शकुलधारा पोखरा क्षेत्र में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कूड़ा डंप स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।”1
- सदर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस टीम ने की छापेमारी... छापेमारी कर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार... मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई... निजी अस्पताल के पास स्थित मकान में पुलिस ने की कार्रवाई... छापे के दौरान एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले.... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरावती और रजत जायसवाल उर्फ मोनू के रूप में हुई... मौके से 1680 पैकेट कंडोम, शक्ति वर्धक दवा और अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद... पूछताछ में महिला ने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराने की बात कबूली... पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया... पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित लोगों की तलाश में जुटी.... सदर थाना क्षेत्र का पूरा मामला...1
- . भ्रामक सूचनाओं के बचे, कहां- कहीं भी जिले में गैस की किल्ल्त हो तो हमारे नंबर पर संपर्क करें और दलालों के चक्कर भी न पड़े1
- समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज छठवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है1
- वाराणसी: ऑनलाइन जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, 3070 रुपये और मोबाइल बरामद वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3070 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि विशेश्वरगंज के पास बाड़ा नंबर 5 स्थित एक कुएं के चबूतरे पर कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां बैठे दो व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3070 रुपये नकद और सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे “प्ले भाग्य लक्ष्मी डॉट इन” नामक एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे। इसमें 10 रुपये की बोली लगाकर टिकट दिया जाता था और टिकट खुलने पर 100 रुपये दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकसूद आलम (43 वर्ष) निवासी वीडीए कॉलोनी, चांदमारी बड़ा लालपुर लमही, थाना शिवपुर अशोक जैन (49 वर्ष) निवासी कलुआपुरा, अमियामंडी, थाना कोतवाली दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 60/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी अमियामंडी उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह की टीम ने अंजाम दिया।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को मिली रफ्तार भदोही, 11 मार्च 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय अखिलेश दूबे ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिला जज एस०सी०/एस०टी०एक्ट अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम/नोडल श्रीमती पुष्पा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, परिवहन अधिकारी और यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। प्रचार वाहन को सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय सरपतहा ज्ञानपुर से रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को न्याय प्रदान करना और विवादों का समाधान करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निस्तारण कराएं।1
- के धक्के सेजीत लाल बनवासीकी मौत हो, ब्रेकिंग न्यूज़,,, ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव में किसी वाहन के धक्के से मौत मौके पर पहुंची पुलिस पर ईट भट्ठा पर मजदूर कार्यकरताथा मृतक जीत लाल आदिवासी 61 वर्ष ग्राम लहगपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक फार्मेसी की टीमसहित अनेक अधिकारी पहुंचे4