Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज छठवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है
Ram sajivan pandey
समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज छठवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। डंकीगंज चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी के सामने हुई, लेकिन बदमाश आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी इलाकों में सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।4
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- प्रयागराज के हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. के एन. उपाध्याय ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बासुपुर ग्राम प्रधान दयाराम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ. शिवशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। दूसरों की सहायता करना ही सच्ची मानवता का परिचय है और एनएसएस का मुख्य उद्देश्य भी समाज सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने बताया कि यह सप्तदिवसीय विशेष शिविर 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- रिपोर्ट केवला प्रसाद भदोही। जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जीत लाल आदिवासी (61 वर्ष) पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम लहगपुर, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार देर शाम या सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभात राय (क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर) तथा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित प्रभारी निरीक्षक ऊंज थाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि वाहन की पहचान हो सके। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Anupam Newspaper1
- मुंबई के अंधेरी में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार! विश्व महिला दिवस के खास मौके पर अंधेरी स्थित 'शकुंतलम स्टूडियो' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुनिब खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली चार प्रख्यात महिलाओं—डॉ. नीलिमा पाण्डेय, रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी और तबस्सुम नाडिवाल को 'नारी शक्ति साहित्य सम्मान' से नवाजा गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुनिब खान की सुपुत्री ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। देखिए हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे साहित्य के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।1
- हंडिया पीजी कालेज हंडिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सप्तदिवशिय विशेष शिवर का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप के एन उपाध्याय राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दयाराम यादव ग्राम प्रधान बासुपुर रहे, मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया।वही छात्राओं ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत गीत एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ शिवशंकर ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डॉ विवेक पांडेय ने किया । डॉ प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं इस लिए शास्त्र में कहा गया है कि सेवा से ही आपको महान बना सकती है। दूसरों की सहायता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।राष्ट्रीय सेवा योजना का एक ही लक्ष्य ईमानदारी से अपना कार्य को करे।यह कार्यक्रम सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन 11 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा ।यह कार्यक्रम सरकार के दिशा निर्देशों के कर्म में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के साथ एक प्रतिभा को अलग तरीके से निखारना ही है जिससे छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास होता है।कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे।3
- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।1
- मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंग लीडर शैलेश सिंह की लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार शैलेश सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्ति को अवैध तरीके से अर्जित माना गया है। प्रशासन ने जांच के बाद संपत्ति को कुर्क करते हुए उसका कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1