logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारी रिपोर्ट केवला प्रसाद भदोही। जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जीत लाल आदिवासी (61 वर्ष) पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम लहगपुर, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार देर शाम या सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभात राय (क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर) तथा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित प्रभारी निरीक्षक ऊंज थाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि वाहन की पहचान हो सके। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
Kewala Prasad Gautam News prayagraj
Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारी रिपोर्ट केवला प्रसाद भदोही। जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जीत लाल आदिवासी (61 वर्ष) पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम लहगपुर, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार देर शाम या सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस

c449d51d-be2e-4502-9192-17bad8a132de

विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभात राय (क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर) तथा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित प्रभारी निरीक्षक ऊंज थाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि वाहन की पहचान हो सके। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह और अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट रूप से सूचना प्रदर्शित करें कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, गैस एजेंसी या प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों की अनधिकृत होल्डिंग, भंडारण, डायवर्जन, कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डिलीवरी में अनियमितता करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को यह जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    1
    प्रयागराज। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह और अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट रूप से सूचना प्रदर्शित करें कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, गैस एजेंसी या प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों की अनधिकृत होल्डिंग, भंडारण, डायवर्जन, कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डिलीवरी में अनियमितता करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को यह जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्ट केवला प्रसाद भदोही। जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जीत लाल आदिवासी (61 वर्ष) पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम लहगपुर, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार देर शाम या सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभात राय (क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर) तथा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित प्रभारी निरीक्षक ऊंज थाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि वाहन की पहचान हो सके। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रिपोर्ट केवला प्रसाद 
भदोही। जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जीत लाल आदिवासी (61 वर्ष) पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम लहगपुर, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार देर शाम या सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभात राय (क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर) तथा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित प्रभारी निरीक्षक ऊंज थाना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि वाहन की पहचान हो सके। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *प्रयागराज मे नहीँ है LPG गैसकी कमी* *प्रयागराज गैस की किल्लत की अफवाहें फैल रही है जबकि प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध है प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने बताया।*
    1
    *प्रयागराज मे नहीँ है LPG गैसकी कमी*
*प्रयागराज गैस की किल्लत की अफवाहें फैल रही है जबकि प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध है प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने बताया।*
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • मेजा प्रयागराज मे नहीँ है LPG गैस की कमी गैस की किल्लत की अफवाहें फैल रही है जबकि प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध है प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया।
    1
    मेजा प्रयागराज मे नहीँ है LPG गैस की कमी
गैस की किल्लत की अफवाहें फैल रही है जबकि प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध है प्रयागराज के जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा ने बताया।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के भटौती गांव में समरसेबल पंप से पानी के साथ डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भुक्तभोगी के अनुसार उस तरल पदार्थ में माचिस लगाने पर आग भी पकड़ रही है। भटौती गांव निवासी मोहित निषाद ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले घर में पानी की सुविधा के लिए समरसेबल पंप लगवाया गया था। तब से परिवार के साथ आसपास के लोग भी उसी पानी का उपयोग करते आ रहे हैं। मोहित के मुताबिक पिछले तीन दिनों से समरसेबल से निकल रहे पानी के साथ नीले रंग का एक तरल पदार्थ भी निकल रहा है, जो पानी की सतह पर तैरता दिखाई देता है। परिजनों का कहना है कि सुबह और शाम के समय यह पदार्थ अधिक मात्रा में निकलता है, जबकि दोपहर में इसकी मात्रा कम दिखाई पड़ती है। जब उस पदार्थ को अलग कर माचिस लगाकर देखा गया तो उसमें आग जलने लगी। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मोहित निषाद का कहना है कि पहले कभी इस तरह की समस्या नहीं हुई थी। अचानक पानी के साथ ज्वलनशील पदार्थ निकलने से परिवार के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि इसकी वास्तविक वजह सामने आ सके और किसी संभावित हादसे से बचाव हो सके।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के भटौती गांव में समरसेबल पंप से पानी के साथ डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भुक्तभोगी के अनुसार उस तरल पदार्थ में माचिस लगाने पर आग भी पकड़ रही है।
भटौती गांव निवासी मोहित निषाद ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले घर में पानी की सुविधा के लिए समरसेबल पंप लगवाया गया था। तब से परिवार के साथ आसपास के लोग भी उसी पानी का उपयोग करते आ रहे हैं। मोहित के मुताबिक पिछले तीन दिनों से समरसेबल से निकल रहे पानी के साथ नीले रंग का एक तरल पदार्थ भी निकल रहा है, जो पानी की सतह पर तैरता दिखाई देता है।
परिजनों का कहना है कि सुबह और शाम के समय यह पदार्थ अधिक मात्रा में निकलता है, जबकि दोपहर में इसकी मात्रा कम दिखाई पड़ती है। जब उस पदार्थ को अलग कर माचिस लगाकर देखा गया तो उसमें आग जलने लगी। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मोहित निषाद का कहना है कि पहले कभी इस तरह की समस्या नहीं हुई थी। अचानक पानी के साथ ज्वलनशील पदार्थ निकलने से परिवार के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि इसकी वास्तविक वजह सामने आ सके और किसी संभावित हादसे से बचाव हो सके।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज छठवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है
    1
    समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज छठवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. के एन. उपाध्याय ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बासुपुर ग्राम प्रधान दयाराम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ. शिवशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। दूसरों की सहायता करना ही सच्ची मानवता का परिचय है और एनएसएस का मुख्य उद्देश्य भी समाज सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने बताया कि यह सप्तदिवसीय विशेष शिविर 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    प्रयागराज के हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. के एन. उपाध्याय ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बासुपुर ग्राम प्रधान दयाराम यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ. शिवशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। दूसरों की सहायता करना ही सच्ची मानवता का परिचय है और एनएसएस का मुख्य उद्देश्य भी समाज सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है।
उन्होंने बताया कि यह सप्तदिवसीय विशेष शिविर 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.