प्रयागराज में घरेलू गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश प्रयागराज। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह और अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट रूप से सूचना प्रदर्शित करें कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, गैस एजेंसी या प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों की अनधिकृत होल्डिंग, भंडारण, डायवर्जन, कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डिलीवरी में अनियमितता करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को यह जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
प्रयागराज में घरेलू गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश प्रयागराज। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह और अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट रूप से सूचना प्रदर्शित करें कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, गैस एजेंसी या प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों की अनधिकृत होल्डिंग, भंडारण, डायवर्जन, कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डिलीवरी में अनियमितता करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को यह जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
- हंडिया पीजी कालेज हंडिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सप्तदिवशिय विशेष शिवर का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप के एन उपाध्याय राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दयाराम यादव ग्राम प्रधान बासुपुर रहे, मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया।वही छात्राओं ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत गीत एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ शिवशंकर ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डॉ विवेक पांडेय ने किया । डॉ प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं इस लिए शास्त्र में कहा गया है कि सेवा से ही आपको महान बना सकती है। दूसरों की सहायता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।राष्ट्रीय सेवा योजना का एक ही लक्ष्य ईमानदारी से अपना कार्य को करे।यह कार्यक्रम सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन 11 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा ।यह कार्यक्रम सरकार के दिशा निर्देशों के कर्म में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के साथ एक प्रतिभा को अलग तरीके से निखारना ही है जिससे छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास होता है।कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे।3
- सबसे बड़ी बात यह है कि इन तस्वीरों में देखें किस तरह से गंदगी का ढेर लगा हुआ है डस्टबिन में गुटखा खाकर नहीं थूक गया है जहां पानी पीते हैं वहीं पर थूका गया है और बगल में बाथरूम करने का भी अपने आप व्यवस्था कर लिए हैं वाह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार की व्यवस्था को किस तरह से अ व्यवस्था में बदल रहे हैं प्रयागराज मेजा रामनगर1
- मेजा, प्रयागराज। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में डाउन लाइन रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत डेलौहा गांव निवासी 22 वर्षीय रानू पटेल पुत्र राजबली पटेल के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में खंभा संख्या 787/32 व 787/22 के बीच डाउन लाइन रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना रेलवे कर्मचारियों को मिली। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान व रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मेजारोड पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन वर्मा, उपनिरीक्षक नीतिश पाठक व कांस्टेबल कमलेश यादव भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफी दूर तक शव के चिथड़े इधर-उधर बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने काफी देर तक ट्रैक के आसपास तलाश कर शव के अवशेषों को एकत्र कराया। घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में बरामद मोबाइल फोन के आधार पर जीआरपी मांडा ने मृतक की पहचान डेलौहा गांव निवासी रानू पटेल के रूप में की। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल में जुटी हुई है।1
- भूंडा चौकी अंतर्गत एक गांव में तेज रफ्तार बाइक सवारों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि ग्राम ताला भगनपुर निवासी प्रवीर शुक्ला (उम्र लगभग 22) बाइक से प्रयागराज से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने कट मारते हुए बाइक निकाली, जिससे प्रवीर शुक्ला बाल-बाल बच गए। प्रवीर शुक्ला जब बाइक रोककर पीछे देखने लगे तो बाइक सवार दो युवक वापस लौट आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोनों ने हेलमेट से प्रवीर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून निकलने लगा। हमले के बाद वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि जाते समय प्रवीर शुक्ला ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया। जाते-जाते आरोपियों ने गाली देते हुए अपना नाम विमल यादव बताया और धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रवीर का प्राथमिक उपचार कराया। मामले की जानकारी भूंडा चौकी पर दी गई है। चौकी प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज छठवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है1
- राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को मिली रफ्तार भदोही, 11 मार्च 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय अखिलेश दूबे ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिला जज एस०सी०/एस०टी०एक्ट अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम/नोडल श्रीमती पुष्पा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द मिश्रा, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, परिवहन अधिकारी और यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। प्रचार वाहन को सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय सरपतहा ज्ञानपुर से रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को न्याय प्रदान करना और विवादों का समाधान करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निस्तारण कराएं।1
- कहीं पर सिलेंडर है तो कहीं सिलेंडर नहीं इससे जनता दरी और सहमी क्योंकि जो दो देशों की लड़ाई है कहीं उसकी भरणी हमें भी ना करना पड़े ताजा मामला प्रयागराज मेजा कोहरार का है जहां पर दोपहर 12:00 बजे के बाद कुछ गैस कनेक्शन धारी पहुंचते हैं एजेंसी पर तो एजेंसी में ताला लगा रहता है मायूस होकर चले जाते हैं आखिर क्यों सरकार तक आ रही है हमारे पास सिलेंडर मौजूद है पर एजेंसी में देखें किस तरह से ताला लगाकर गायब इनके ऊपर कब करवाई होगी जो सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं2
- चोरो ने दिनदहाड़े कालोनी मानस बिहार के फ्लैट का ताला तोड़कर किया चोरी का प्रयास ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर ताला तोड़कर भागे पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- के धक्के सेजीत लाल बनवासीकी मौत हो, ब्रेकिंग न्यूज़,,, ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया चौरा कला गांव में किसी वाहन के धक्के से मौत मौके पर पहुंची पुलिस पर ईट भट्ठा पर मजदूर कार्यकरताथा मृतक जीत लाल आदिवासी 61 वर्ष ग्राम लहगपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक फार्मेसी की टीमसहित अनेक अधिकारी पहुंचे4