राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रमुख जन गोष्ठी का किया आयोजन शाहजहांपुर,19 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर, महानगर द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन होटल द ग्रांड आर्क में किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक प्रमुख तपन ने कहा कि भारत क्या है ? ये जानना महत्वपूर्ण है , जब हम भारत का विचार करते है तो हम इसे हिंदुत्व राष्ट्र भी कहते है । उन्होंने कहा कि सत्य एक है , ईश्वर एक है विद्वान लोग अलग - अलग तरीके से इसको मानते है , संपूर्ण विश्व में एक ही ईश्वर है इसी लिए हम सब सबके विकास की "सर्वे भवन्तु सुखिना" की कल्पना करते है क्योंकि हमने संपूर्ण समाज में एक हीईश्वर का स्वरूप माना । उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि अपने जीवन की पहचान कर उसका प्रगटिकरण करना ही दिव्यता की पहचान है ,भक्ति के द्वारा, ज्ञान के द्वारा , ध्यान के द्वारा हम अपने को पहचाने हम अपनी दिव्यता को पहचाने और अपने हम का दायरा बढ़ाते जाओ जिससे समाज संगठित होता चलेगा । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था भारत अध्यात्म के साथ संपूर्ण राष्ट्र को दिशा दिखने का कार्य करेगा । समाज को संगठित करने भारत को अग्रणी भूमिका में ले जाने के लिए डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार ने 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की , उन्होंने कहा की डॉ0 केशव राव बलिराम हेडगेवार की परिकल्पना थी कि एक ऐसे समाज को संगठित करना जो देश भक्ति से ओतप्रोत होकर नि : स्वार्थ समाज , देश के लिए कार्य करे, भारत के समाज को एक अच्छी दिशा देने के लिए डॉ साहब ने कोई भी नौकरी, या डाक्टरी नहीं की उन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए अपना सर्वस्व निछावर किया, एक छोटा सा संघ रूपी पौधा आज वट वृक्ष के रूप में समाज , और देश के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विभिन्न आंदोलनों में सहभाग किया श्री राम जन्म भूमि मंदिर के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में कार्य किया । उन्होंने कहा आज भारत बदल रहा संपूर्ण विश्व में भारत की अपनी अलग पहचान है भारत की आर्थिक स्थिति में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है । संघ ने हिंदू समाज के लिए हिन्दू, हिंदुत्व के लिए कार्य किया है, समाज को जोड़ने के लिए सकारात्मक सोच का होना जरूरी है तभी एक अच्छा समाज बन सकता है । उन्होंने कहा कि संघ की शाखा से संघ का स्वयंसेवक बहुत कुछ सीखता है संघ की शाखा से ही ही स्वयंसेवको में पंच परिवर्तन का भाव उत्पन्न होता है स्वयंसेवक अपने से शुरू करके समाज में पंच परिवर्तन के बारे में समाज को जागरूक करने का काम करता है । पंच परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कार देने होंगे, एकल परिवार का जो चलन चल रहा है उसे संयुक्त परिवार में लाना होगा तभी समाज में परिवर्तन होगा, भारत को बचना है तो अपने सिद्धांत, और संस्कारों को जीवित रखना पड़ेगा , हमारा व्यवहार ही समाज में परिवर्तन ला सकता है । पर्यावरण के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता का कार्य कर रहा है। हम सभी को नागरिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए, सभी को पंच परिवर्तन को मानना हम सभी का ही कर्त्तव्य है । तभी हम एक विकसित भारत की कल्पना कर सकते है। इस अवसर पर विभाग संघचालक रवि मिश्रा , महानगर संघचालक रमेश चंद्र सक्सेना, विभाग प्रचारक रवि प्रकाश , महानगर कार्यवाह नवनीत व महानगर के प्रतिष्ठित बंधु , कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रमुख जन गोष्ठी का किया आयोजन शाहजहांपुर,19 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर, महानगर द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन होटल द ग्रांड आर्क में किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक प्रमुख तपन ने कहा कि भारत क्या है ? ये जानना महत्वपूर्ण है , जब हम भारत का विचार करते है तो हम इसे हिंदुत्व राष्ट्र भी कहते है । उन्होंने कहा कि सत्य एक है , ईश्वर एक है विद्वान लोग अलग - अलग तरीके से इसको मानते है , संपूर्ण विश्व में एक ही ईश्वर है इसी लिए हम सब सबके विकास की "सर्वे भवन्तु सुखिना" की कल्पना करते है क्योंकि हमने संपूर्ण समाज में एक हीईश्वर का स्वरूप माना । उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि अपने जीवन की पहचान कर उसका प्रगटिकरण करना ही दिव्यता की पहचान है ,भक्ति
के द्वारा, ज्ञान के द्वारा , ध्यान के द्वारा हम अपने को पहचाने हम अपनी दिव्यता को पहचाने और अपने हम का दायरा बढ़ाते जाओ जिससे समाज संगठित होता चलेगा । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था भारत अध्यात्म के साथ संपूर्ण राष्ट्र को दिशा दिखने का कार्य करेगा । समाज को संगठित करने भारत को अग्रणी भूमिका में ले जाने के लिए डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार ने 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की , उन्होंने कहा की डॉ0 केशव राव बलिराम हेडगेवार की परिकल्पना थी कि एक ऐसे समाज को संगठित करना जो देश भक्ति से ओतप्रोत होकर नि : स्वार्थ समाज , देश के लिए कार्य करे, भारत के समाज को एक अच्छी दिशा देने के लिए डॉ साहब ने कोई भी नौकरी, या डाक्टरी नहीं की उन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए अपना सर्वस्व निछावर किया, एक
छोटा सा संघ रूपी पौधा आज वट वृक्ष के रूप में समाज , और देश के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विभिन्न आंदोलनों में सहभाग किया श्री राम जन्म भूमि मंदिर के आंदोलन में अग्रणी भूमिका में कार्य किया । उन्होंने कहा आज भारत बदल रहा संपूर्ण विश्व में भारत की अपनी अलग पहचान है भारत की आर्थिक स्थिति में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है । संघ ने हिंदू समाज के लिए हिन्दू, हिंदुत्व के लिए कार्य किया है, समाज को जोड़ने के लिए सकारात्मक सोच का होना जरूरी है तभी एक अच्छा समाज बन सकता है । उन्होंने कहा कि संघ की शाखा से संघ का स्वयंसेवक बहुत कुछ सीखता है संघ की शाखा से ही ही स्वयंसेवको में पंच परिवर्तन का भाव उत्पन्न होता है स्वयंसेवक अपने से शुरू करके समाज में पंच परिवर्तन के बारे में समाज को
जागरूक करने का काम करता है । पंच परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कार देने होंगे, एकल परिवार का जो चलन चल रहा है उसे संयुक्त परिवार में लाना होगा तभी समाज में परिवर्तन होगा, भारत को बचना है तो अपने सिद्धांत, और संस्कारों को जीवित रखना पड़ेगा , हमारा व्यवहार ही समाज में परिवर्तन ला सकता है । पर्यावरण के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता का कार्य कर रहा है। हम सभी को नागरिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए, सभी को पंच परिवर्तन को मानना हम सभी का ही कर्त्तव्य है । तभी हम एक विकसित भारत की कल्पना कर सकते है। इस अवसर पर विभाग संघचालक रवि मिश्रा , महानगर संघचालक रमेश चंद्र सक्सेना, विभाग प्रचारक रवि प्रकाश , महानगर कार्यवाह नवनीत व महानगर के प्रतिष्ठित बंधु , कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
- नाबालिग से छेड़छाड़ व तेजाब से हमला करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां विधानसभा के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संसारपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायल सड़क किनारे तड़पते रहे। घटना देखकर जितेंद्र प्रसाद तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बिना देर किए घायलों को खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। क्षेत्रवासियों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर दिखाई गई यह इंसानियत समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मानवीय कदम ने कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे दिया और लोगों के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई।1
- शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाकर प्रतिमा को हटवा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- Post by User50284
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- Post by Asha Rani1
- 6 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या #ShahjahanpurPolice #CrimeNews #UPPolice #Tilhar #BreakingNews #PoliceAction1