भू-धंसान के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा: बीसीसीएल अधिकारियों पर पथराव.. धनबाद: धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र टांडाबस्ती में मंगलवार देर शाम हुए भीषण भू-धंसान और तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित ग्रामीणों ने बीसीसीएल अधिकारियों के खिलाफ पथराव कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल (DT), कोल इंडिया के डीटी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक भी मौजूद थे। बताया जाता है कि जैसे ही कोल इंडिया और बीसीसीएल के शीर्ष अधिकारी वहां से लौटे ग्रामीणों का गुस्सा गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक पर फूट पड़ा और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान महाप्रबंधक को चोट लगने की भी खबर है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, हालात बिगड़ते देख सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है कि मंगलवार शाम हुए भू-धंसान में तीन घर पूरी तरह जमींदोज हो गया था, जिसमें तीन लोग लापता हो गए थे। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग रात 2 बजे तीनों के शव मलबे से निकाला गया। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटने लगे थे और बीसीसीएल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थिति बेकाबू हो गई। इधर एक और चिंताजनक जानकारी सामने आ रही है कि घटनास्थल से गैस का रिसाव लगातार तेज होता जा रहा है। इसके चलते आसपास के घरों में रहने वाले लोग भयभीत होकर अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल, सीआईएसएफ और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। जबकि ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए और इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

- कतरास. (प्रेम कुमार). कतरास मारवाड़ी महिला समिति झारखण्ड प्रदेश के नई समिति का पुर्नगठन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रानी सती दादी मंदिर में किया गया. इस मौके पर नई समिति में अध्यक्ष -प्रियंका चौधरी, उपाध्यक्ष -वीणा राजगढ़िया, सचिव- राखी चौधरी, सह सचिव- अंशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष -मीना अग्रवाल, मिडिया प्रभारी -श्वेता खंडेलवाल मनोनीत की गई. इस मौके पर प्रियंका चौधरी, राखी चौधरी, मीना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, वीणा राजगढ़िया, श्वेता खंडेलवाल, रितु अग्रवाल, संगीता जालान, मीतू अग्रवाल, रूपा डंगाइच, प्रीति सिंघानिया, कविता अग्रवाल इत्यादि मौजूद रही.1
- धनबाद,भूधसान से सहमे लोग, टांडाबस्ती में विस्थापन की तैयारी तेज।1
- Post by Niraj Kumar1
- ट्रेन में भोजन करने वालों हो जाओ सावधान ! गुणवत्ता पर उठ रहे हैं सवाल ??? वंदे भारत ट्रेन में भोजन करने से महिला को हुआ एलर्जी का प्रॉब्लम और बच्चे भी हुए बीमार । आप रहें सावधान......1
- सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में गुरूवार को जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्याएं रखीं।जनता दरबार में प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं सीओ अरुणिमा एक्का उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र से कुल 10 मामले आए थे। इनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं थाना ने कहा शेष मामलों की सुनवाई आगामी शुक्रवार को सुबह 11 बजे आयोजित जनता दरबार की जाएगी। उन्होंने लोगों से जमीन संबंधित मामले के लिए जनता दरबार में उपस्थित होने की अपील की है। इधर जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान से आम जनता में संतोष और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी अंचल कार्यालय के कर्मी एवं फरियादी उपस्थित थे।2
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- तेज रफ्तार वाहन ने ली जान, बरवाअड्डा NH पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by Update news 242