देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 97 वाहनों का ई-चालान, 3 वाहन सीज बस स्टैंड और मालवीय रोड पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, मालवीय रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना फिटनेस के ऑटो और ई-रिक्शा संचालित करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। कार्रवाई के दौरान कुल 97 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। साथ ही वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 97 वाहनों का ई-चालान, 3 वाहन सीज बस स्टैंड और मालवीय रोड पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस
ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, मालवीय रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई
की गई। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना फिटनेस के ऑटो और ई-रिक्शा संचालित करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। कार्रवाई के दौरान कुल 97 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस ने बताया
कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। साथ ही वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात1
- 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।1
- औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में! देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए। देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।1
- गोरखपुर कैंडल मार्च LIVE | मासूम बच्ची हत्याकांड पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा | 3 अगस्त विरोध दिवस1
- संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल: निरीक्षण में सोता मिला कर्मचारी, पढ़ाई के नहीं मिले सबूत पांडेयचक बरनई स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश देवरिया। जिले के पांडेयचक बरनई गांव स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह महाविद्यालय पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। निरीक्षण में पठन-पाठन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले, कई कमरों में फर्नीचर नहीं था और कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता मिला। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में तीन छोटे-छोटे कमरे मिले, जिनमें दो खुले और एक पर ताला लगा था। खुले कमरों में न तो पर्याप्त फर्नीचर मिला और न ही पढ़ाई से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दी। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया महाविद्यालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ। सबसे चौंकाने वाला दृश्य कार्यालय में देखने को मिला, जहां करीब आठ गुणा आठ फीट के कमरे में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखे सोता मिला। अधिकारियों के अनुसार काफी देर तक लोगों की आवाजाही और बातचीत के बावजूद वह नहीं जागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों का अगले सप्ताह औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। महाविद्यालय परिसर में बने शौचालय पर भी ताला लगा मिला। नाम पट्टिका के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत की कार्ययोजना के तहत कराया गया था। इस पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए महाविद्यालय की मान्यता, संचालन, छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन और सरकारी अनुदान से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।1
- राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।1
- बाइक या कार पर फर्जी प्रेस लिखवाकर चल रहे लोगों की अब खैर नहीं पत्रकार एसोसिएशन जा चुका है अब इन पर कार्रवाई हो रही है कार्रवाई होनी भी चाहिए न जाने कितने लोग फर्जी गाड़ियों में प्रेस का कार्ड लगाए रहते हैं और रौब झड़ते हैं और दिखाते हैं कि हम प्रेस वाले हैं अब ऐसे लोगों की जांच कर सच्चाई सामने आ रहे हैं और कार्रवाई भी हो रही हैं ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1