पबिया पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच युवक गंभीर घायल जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का पैर बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 एएस 4159 पर सवार तीन युवक जामताड़ा की ओर से आ रहे थे। इनकी पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपहाड़ी गांव निवासी सिद्धेश्वर सोरेन, प्रेम सोरेन और गोपी राय के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक इग्नू की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 वाई 9520 पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अजय मंडल और प्रकाश मंडल सवार थे। दोनों युवक जामताड़ा कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पबिया पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के हेलमेट भी चकनाचूर हो गए। दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, राहगीर एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही एक अन्य एंबुलेंस को रोककर घायलों को उसमें बैठाया गया और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- करमाटांड़ में दुकानदार से 65 हजार रुपये की लूट, मोबाइल भी छीना तीन अज्ञात बदमाशों ने सुनसान रास्ते में घेरकर दिया घटना को अंजाम जामताड़ा ब्रेकिंग न्यूज। जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में घर लौट रहे गेट-ग्रील दुकानदार से तीन अज्ञात बदमाशों ने 65 हजार रुपये नकद और एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूट लिया। घटना 8 सितंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे की बतायी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर करमाटांड़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागबेर पंचायत के कालाझरिया निवासी समसुल अंसारी सहजपुर-सितकपुर रोड के समीप गेट-ग्रील का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर को ईदगाह मोड़ निवासी अख्तर अंसारी से गेट-ग्रील का काम करने के एवज में 20 हजार रुपये और रमजानी मोड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी से 40 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा उनके पास पहले से पांच हजार रुपये थे। इस तरह उनके पास कुल 65 हजार रुपये थे। रुपये लेकर घर लौटने के दौरान करमाटांड़ के बंड़पर से रेलवे लाइन के अंदर पुलिया होते हुए रेलवे कॉलोनी स्थित शांति निकेतन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी पैंट की दोनों जेबों से क्रमश: 40 हजार और 25 हजार रुपये निकाल लिये। इसके बाद उनका ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार, घटनास्थल से कुछ दूरी पर बांसझुड़ के पास दो मोटरसाइकिलें खड़ी दिखाई दी थीं। इनमें एक लाल रंग की अपाचे बाइक थी, जबकि दूसरी बाइक स्पष्ट नजर नहीं आयी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में छानबीन कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।1
- छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने सरकार पर साधा निशाना JSSC-JPSC परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा ने दिया धरना जामताड़ा JSSC-JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जामताड़ा समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र राय ने कहा कि राज्य सरकार अपने दलालों, एजेंटों और चुनिंदा लोगों को बचाने के लिए परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। जब विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और उनके खिलाफ हो रहे कथित अत्याचार को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। राय ने छात्रों से आंदोलन से पीछे नहीं हटने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, तभी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।1
- JSSC-JPSC परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा ने दिया धरना छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने सरकार पर साधा निशाना जामताड़ा JSSC-JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जामताड़ा समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र राय ने कहा कि राज्य सरकार अपने दलालों, एजेंटों और चुनिंदा लोगों को बचाने के लिए परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है। जब विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए और उनके खिलाफ हो रहे कथित अत्याचार को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। राय ने छात्रों से आंदोलन से पीछे नहीं हटने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, तभी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।1
- मछली पकड़ने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate मछली पकड़ने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate1
- पतरो नदी पर बालू माफियाओं का कब्जा! दिन-रात धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रैक्टर, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड की ग्राम पंचायत गेनरो के साव टोला स्थित पतरो नदी से कथित तौर पर अवैध बालू तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां से दिन-रात ट्रैक्टरों के जरिए बालू का उठाव और परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, साव टोला के पास पतरो नदी से प्रतिदिन करीब 100 से 150 ट्रैक्टर बालू निकाले जाने का अनुमान है। यदि यह दावा सही है, तो बड़े पैमाने पर हो रहे बालू उठाव से नदी के प्राकृतिक स्वरूप के साथ-साथ आसपास की निजी जमीन पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका है। वहीं, बालू लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार भी स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कई ट्रैक्टर चालक इतनी तेज गति से वाहन चलाते हैं कि कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है। लगातार हो रहे बालू उठाव से जहां पर्यावरण और नदी के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं सरकारी राजस्व को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, बालू के उठाव की वैधता की जांच करने और अवैध परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पतरो नदी में कथित अवैध बालू तस्करी के इस मामले पर प्रशासन कब और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।3
- मसलिया के काठलिया बारिश में दो मिट्टी के मकान ढहे मुखिया ने किया निरक्षण। कठलिया पंचायत के सीतासाल गांव में बारिश से छत्तीस हेम्ब्रम और मोलिन्द हेम्ब्रम के मिट्टी के मकान ढह गए। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। गुरुवार को मुखिया बिंदूशिला मरांडी ने जायजा लेकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत सहायता व आवास दिलाने के लिए विभाग को सूचना देने की बात कही।1
- रामगढ़ प्रखंड के बालक मवि0 व उच्च विद्यालय रामगढ़ मैदान परिसर में खेलों झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ। रामगढ़/झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के निर्देशानुसार रामगढ़ प्रखंड में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड 2026/27 प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बालक मध्य विद्यालय एंव उच्च विद्यालय रामगढ़ मैदान में किया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मरशिला सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस दोरान प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी शंकर मुर्मू विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र मौजूद थे।1
- आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के डॉ. इरफान, बोले— जरूरत पड़ी तो मध्य प्रदेश जाकर संभालूंगा मोर्चा। जामताड़ा ब्रेकिंग न्यूज “हर बच्चे की जान कीमती”— आदिवासी बच्चों के लिए मध्य प्रदेश जाने को तैयार डॉ. इरफान।1