Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के डॉ. इरफान, बोले— जरूरत पड़ी तो मध्य प्रदेश जाकर संभालूंगा मोर्चा। जामताड़ा ब्रेकिंग न्यूज “हर बच्चे की जान कीमती”— आदिवासी बच्चों के लिए मध्य प्रदेश जाने को तैयार डॉ. इरफान।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के डॉ. इरफान, बोले— जरूरत पड़ी तो मध्य प्रदेश जाकर संभालूंगा मोर्चा। जामताड़ा ब्रेकिंग न्यूज “हर बच्चे की जान कीमती”— आदिवासी बच्चों के लिए मध्य प्रदेश जाने को तैयार डॉ. इरफान।
More news from झारखंड and nearby areas
- बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से थमा कामकाज, मांगों को लेकर यूनियन ने बुलंद की आवाज गिरिडीह। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आज एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिला और कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान अमलेश कुमार, अशोक कुमार चौरसिया, जकी अहमद खान, रवि जायसवाल, सायमा कांत झा, विवेक कुमार सिन्हा, टुप्लाल बैठा, विकास सिन्हा समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया जा सकता है। हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।5
- बीसीसीएल सीएमडी ने साइडिंग का किया निरीक्षण कोयला डिस्पैच और रेक लोडिंग बढ़ाने के निर्देश लोडिंग समय घटाकर बढ़ाई जाएगी कोयले की ट्रिप रोजाना 25 रेक पावर कोयला डिस्पैच का लक्ष्य1
- धनबाद: अगस्त में घटे अपराध, एसएसपी ने लंबित मामलों को 1500 से नीचे लाने का तय किया लक्ष्य धनबाद में आयोजित अगस्त माह की अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस की कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लगातार निगरानी, गश्त और अभियानों के कारण अगस्त में जिले में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है। बैठक में यह भी सामने आया कि पुलिस ने दागी व्यक्तियों का दोबारा सत्यापन करने, फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज करने और चोरी व गृहभेदन की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया है।1
- लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार *बिना नंबर का मिनी हाइवा अवैध बालू के साथ जब्त। पुलिस की कार्रवाई जारी धनबाद। अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर बरवाअड्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट के महिंद्रा कंपनी के मिनी हाइवा को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड से पकड़ा। वाहन में बालू लदा हुआ था और जांच के दौरान चालक के पास बालू परिवहन से संबंधित परमिट और चालान समेत अन्य जरूरी कागजात नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, वाहन को रोककर चालक से बालू से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह किसी तरह का कागजात नहीं दिखा सका। जांच में वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी मिली। इसके बाद पुलिस ने मिनी हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।4
- जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है। बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए थे, लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।1
- जामताड़ा न्यूज:गणपति उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति। गणेश उत्सव को लेकर जामताड़ा में हाई अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक पर बड़ा मंथन।1
- बीसीसीएल दहीबाडी कोल वाशरी से निकाल बाहर किए गए पांच मजदूर भूख हड़ताल पर बैठे स्थल पर 10 सितम्बर को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से माले नेता नागेन्द्र कुमार उपस्थित थे। उन्होंने नेहा कि निकाले गए स्थानीय मजदूरों के 25 अगस्त से 6 सितंबर तक चले धरने के बावजूद भी कोई संज्ञान नही लिया गया तो,7 सितम्बर से 5 मज़दूरों के भूख हड़ताल के 4 दिन गुजर जाने के बाद भी बीसीसीएल,एसीबी आउटसोर्सिंग कंपनी व जिला प्रशासन को कोई प्रवाह नही है।भूख हड़ताल पर बैठे पाँचों मज़दूरों की स्थिती बिगड रही है,लेकिन कोई शुध्द देने वाला नही है।अभी तक कोई मेडिकल जांच तक नही हुआ है।लगता है कि अंधेर नगरी,चौपट राजा वाली व्यव्स्था कायम है। आज देश,प्रदेश के असंगठित मजदूरों की हालत बद से बदतर हो गई है।ठेकाकरण,आउटसोर्सिंग में काम करने वाले मजदूरों को बंधुआ मजदूर जैसे व्यवहार हो रहा है। दहीबाडी कोल वाशरी के एसीबी कंपनी भी इसी नक्शेकदम पर चल रही है।लेकिन इसके खिलाफ में स्थानीय मजदूरों,उनके परिवार के लोग व अन्य लोग माले के नेतृत्व में इस बार आर पार की लड़ाई लडने की तैयारी कर लिए है। बैठक के माध्यम से निरसा के माले विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी से संपर्क कर निर्णय लिया गया कि 11 सितम्बर तक कोई समझौता नही हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों के पक्ष में 12 सितम्बर से कंपनी का ट्रासपोर्टिंग व डिस्पैच बंद किया जायेगा। एक बार फिर से जिला प्रशासन,बीसीसीएल प्रबंधन व एसीबी प्रबंधन से अपील है कि मजदूरों के पक्ष में विचार करें।नही तो मरता क्या न कर्ता वाली कहावत चरितार्थ करनें को मजबूर हो जायेगें। मौके भूख हड़ताल पर बैठे उमेश चौहान,बैद्यनाथ रविदास,ज्यंतो मंडल,सिकंदर चौहान,उपक कुमार मंडल माले नेता नागेन्द्र कुमार,अभय प्रसाद,तपन मलिक, शंकर प्रमाणित,साधु चौहान,गौरी प्रामाणिक,जोशना मंडल,नीतू मंडल,संता देवी,समपतिया देवी,संजीव चौहान,विजय नोनिया,अमरदीप चौहान,विधुत मंडल आदि लोग उपस्थित थे।3
- 5-डे बैंकिंग और पीएलआई विसंगतियों को लेकर यूएफबीयू के आह्वान पर झारखंडभर में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे ।धनबाद में 200 से अधिक शाखाएं बंद रहने के कारण लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ। हीरापुर, बैंक मोड़ और सरायढेला समेत कई प्रमुख इलाकों में कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्राहकों की असुविधा से बचने के लिए एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चालू रखी गईं। केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ दो दिवसीय वार्ता विफल होने के बाद, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को धनबाद समेत पूरे झारखंड में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। आंदोलनकारियों का मुख्य आरोप है कि दो साल पहले हुए समझौते के बावजूद 5-डे बैंकिंग को अब तक लागू नहीं किया गया है, और केवल "मामला विचाराधीन है" का आश्वासन दिया जा रहा है। इसके अलावा, एलआईसी की तर्ज पर बैंकों में 5-डे बैंकिंग लागू करने और पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) की विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है। इस हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सात प्रमुख यूनियनें शामिल रहीं। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे तीन दिवसीय और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।1
- पबिया पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच युवक गंभीर घायल जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का पैर बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 एएस 4159 पर सवार तीन युवक जामताड़ा की ओर से आ रहे थे। इनकी पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपहाड़ी गांव निवासी सिद्धेश्वर सोरेन, प्रेम सोरेन और गोपी राय के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक इग्नू की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 वाई 9520 पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अजय मंडल और प्रकाश मंडल सवार थे। दोनों युवक जामताड़ा कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पबिया पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के हेलमेट भी चकनाचूर हो गए। दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, राहगीर एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही एक अन्य एंबुलेंस को रोककर घायलों को उसमें बैठाया गया और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1