कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सुनीं 61 आवेदकों की जनसमस्याएं दवाना की पीड़िता को संबल योजना के मिले 2 लाख रुपये, राशन गबन व समग्र आईडी में लापरवाही पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश बड़वानी प्रति मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 61 नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को आवेदनों पर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर महिला को मिले 2 लाख रुपये जनसुनवाई में पूर्व में प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ग्राम दवाना निवासी सुदाबाई पति स्व. के संबल योजनांतर्गत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जनपद पंचायत ठीकरी सीईओ के माध्यम से आवेदक के खाते में जारी कर दी गई है। राशन हेराफेरी और समग्र आईडी पर जांच के आदेश जनसुनवाई में ग्राम भण्डारदा के जितेन्द्र ने 3 वर्ष से समग्र आईडी न बनने और ग्राम मोयदा के रोहीदास ने राशन दुकान संचालक द्वारा 50 किलो की जगह 20 किलो अनाज देकर 30 किलो राशन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को राशन दुकान मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने तथा जनपद सीईओ को समग्र आईडी तत्काल बनाने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम बिलवा रोड के मुकेश के संबल योजना आवेदन पर जिला श्रम अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सुनीं 61 आवेदकों की जनसमस्याएं दवाना की पीड़िता को संबल योजना के मिले 2 लाख रुपये, राशन गबन व समग्र आईडी में लापरवाही पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश बड़वानी प्रति मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 61 नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को आवेदनों पर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर महिला को मिले 2 लाख रुपये जनसुनवाई में पूर्व में प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए ग्राम दवाना निवासी सुदाबाई पति स्व. के संबल योजनांतर्गत
2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जनपद पंचायत ठीकरी सीईओ के माध्यम से आवेदक के खाते में जारी कर दी गई है। राशन हेराफेरी और समग्र आईडी पर जांच के आदेश जनसुनवाई में ग्राम भण्डारदा के जितेन्द्र ने 3 वर्ष से समग्र आईडी न बनने और ग्राम मोयदा के रोहीदास ने राशन दुकान संचालक द्वारा 50 किलो की जगह 20 किलो अनाज देकर 30 किलो राशन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को राशन दुकान मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई करने तथा जनपद सीईओ को समग्र आईडी तत्काल बनाने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम बिलवा रोड के मुकेश के संबल योजना आवेदन पर जिला श्रम अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
- धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति और कार्यों से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट1
- श्री विमलनाथ जैन मंदिर में आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का क्षमावाणी के साथ हुआ समापन..1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान गरीबों पर गिरेगी यह बिजली जेब काटने वाली1
- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वीओ–1 इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाइट डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता1
- जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले1
- कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर शहर और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मीडिया से बातचीत में कलेक्टर ने कहा कि गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है और मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ लोग खजराना गणेश के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है।1
- सार्वजनिक गणेश उत्सव के मंच पर प्रारंभ हुई तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो कथा..1
- 70 लाख के कर्ज से परेशान दवा कारोबारी ने की आत्महत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर में दवा कारोबारी महेंद्र सोनी की आत्महत्या के मामले में लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने व्यवसाय के लिए करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन कारोबार में नुकसान होने के कारण वह रकम नहीं लौटा पा रहा था। वीओ लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, ओमेक्स सिटी निवासी 45 वर्षीय दवा कारोबारी महेंद्र सोनी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महेंद्र सोनी ने दवा कारोबार के लिए पांच लोगों से करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार ठीक चलने तक वह उधार की रकम और ब्याज का भुगतान करता रहा, लेकिन व्यापार में अचानक नुकसान होने के कारण भुगतान में देरी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद रुपये देने वाले लोग महेंद्र सोनी पर लगातार दबाव बनाने लगे। उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया और बाजार में बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से परेशान होकर कारोबारी ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। जांच के बाद पुलिस ने भूपेंद्र चौहान, मोहित सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोल्डी खुराना और उसकी पत्नी पूजा खुराना फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1