Shuru
Apke Nagar Ki App…
इतिहास रचने वाली स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ बिना किसी तामझाम के मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक छोटे से गांव पहुंचीं। लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर शामिल होने वाली इस क्रिकेटर के साथ न तो कोई वीआईपी काफिला था और न ही कोई सरकारी तामझाम। उन्होंने यहां सादगी से अपने लोगों से मुलाकात की और यह साबित कर दिया कि किसी भी व्यक्ति की असली पहचान शोहरत नहीं, बल्कि उसकी अपनी मिट्टी और रिश्ते होते हैं।
KHABAR WITH KK
इतिहास रचने वाली स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ बिना किसी तामझाम के मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक छोटे से गांव पहुंचीं। लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर शामिल होने वाली इस क्रिकेटर के साथ न तो कोई वीआईपी काफिला था और न ही कोई सरकारी तामझाम। उन्होंने यहां सादगी से अपने लोगों से मुलाकात की और यह साबित कर दिया कि किसी भी व्यक्ति की असली पहचान शोहरत नहीं, बल्कि उसकी अपनी मिट्टी और रिश्ते होते हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इतिहास रचने वाली स्टार क्रिकेटर क्रांति गौड़ बिना किसी तामझाम के मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक छोटे से गांव पहुंचीं। लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर शामिल होने वाली इस क्रिकेटर के साथ न तो कोई वीआईपी काफिला था और न ही कोई सरकारी तामझाम। उन्होंने यहां सादगी से अपने लोगों से मुलाकात की और यह साबित कर दिया कि किसी भी व्यक्ति की असली पहचान शोहरत नहीं, बल्कि उसकी अपनी मिट्टी और रिश्ते होते हैं।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।1
- विदिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के सीहोर स्थानांतरण के अवसर पर विदिशा पुलिस परिवार द्वारा एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 18 जुलाई 2026 को आयोजित इस भव्य समारोह में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह, डीएसपी श्री पंकज गीते, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान, फिंगर प्रिंट प्रभारी श्री योगेंद्र साहू सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने डॉ. प्रशांत चौबे के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि डॉ. चौबे ने पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी और प्रभावी बनाने के लिए सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत और ट्रॉमा वालंटियर जैसे कई महत्वपूर्ण सामाजिक और जनहितकारी नवाचार किए। इसके साथ ही, उन्होंने सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान, "नशे से दूरी है ज़रूरी" जनजागरूकता अभियान और मानोरा मेला जैसी कानून-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्थाओं के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉ. प्रशांत चौबे को उनके सराहनीय और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके शानदार नेतृत्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें सीहोर में उनके नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।4
- मध्यप्रदेश के देवरी में कांग्रेस ने किसान आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के विरोध में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।1
- सागर में आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र की भाजपा सरकार की बढ़ती तानाशाही, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के खिलाफ जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और लगातार 20 दिनों से अनशन पर बैठे महान पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की अनदेखी कर उन्हें जबरदस्ती जंतर-मंतर से उठाने के विरोध में आयोजित किया गया था। रजाखेड़ी और आम आदमी पार्टी कार्यालय से होते हुए मकरोनिया चौराहे तक निकले इस विरोध मार्च में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र संगठनों ने भारी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान आप प्रवक्ताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ सरकार अहंकार में डूबकर सोनम वांगचुक की सुध नहीं ले रही है, तो दूसरी तरफ नीट पेपर लीक घोटाले से देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में नाकाम रहे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मार्च के दौरान आप जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ ही पेपर लीक माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सख्त सजा देने की मांग उठाई। मार्च के समापन पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष दामोदर कुर्मी ने सभी का आभार जताया, जबकि जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, आम आदमी पार्टी सड़कों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस प्रदर्शन में रामसेवक पवार, प्रदीप जैन, आशुतोष कुर्मी और राहुल खरे समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।1
- भारत की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है और पूरी शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। इस दौरान सीधे तौर पर कहा गया है कि किसी भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, क्योंकि बच्चे सबके होते हैं। भारत की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बच्चों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की बात पर जोर दिया गया है।1
- नरसिंहपुर में जबलपुर-भोपाल NH 45 पर एक हाईवा ने पिकनिक मनाने आए 6 दोस्तों को कुचल दिया, जिससे इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग हाथीनाला वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे, जहां वे इस हादसे का शिकार हो गए।1