बेरमो में लगातार बारिश को लेकर पुलिस का अलर्ट सावधान रहें कोई परेशानी होने पर थाना, नगर परिषद से संपर्क करें:-रोहित सिंह बेरमो में लगातार बारिश को लेकर पुलिस का अलर्ट सावधान रहें कोई परेशानी होने पर थाना, नगर परिषद से संपर्क करें:-रोहित सिंह क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के निर्देशानुसार आम जनता के लिए एक विशेष जनहित अपील जारी की गई है। पुलिस प्रशासन ने खराब मौसम, नदियों के बढ़ते जलस्तर और जहरीले जीवों के खतरे को लेकर लोगों से पूरी तरह सतर्क और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। लगातार बारिश के कारण दामोदर नदी और स्थानीय नदी-नालों में पानी तेजी से बढ़ रहा है और बहाव खतरनाक होता जा रहा है। बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बच्चों, बुजुर्गों और सभी आम नागरिकों को नदी, नाला, तालाब तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। कहा कि कोई परेशानी होने पर थाना, नगर परिषद से संपर्क करें। तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें।
बेरमो में लगातार बारिश को लेकर पुलिस का अलर्ट सावधान रहें कोई परेशानी होने पर थाना, नगर परिषद से संपर्क करें:-रोहित सिंह बेरमो में लगातार बारिश को लेकर पुलिस का अलर्ट सावधान रहें कोई परेशानी होने पर थाना, नगर परिषद से संपर्क करें:-रोहित सिंह क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के निर्देशानुसार आम जनता के लिए एक विशेष जनहित अपील जारी की गई है। पुलिस प्रशासन ने खराब मौसम, नदियों के बढ़ते जलस्तर और जहरीले जीवों के खतरे को लेकर लोगों से पूरी तरह सतर्क और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। लगातार बारिश के कारण दामोदर नदी और स्थानीय नदी-नालों में पानी तेजी से बढ़ रहा है और बहाव खतरनाक होता जा रहा है। बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बच्चों, बुजुर्गों और सभी आम नागरिकों को नदी, नाला, तालाब तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। कहा कि कोई परेशानी होने पर थाना, नगर परिषद से संपर्क करें। तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें।
- धनबाद स्लग - यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाला विरोध मार्च । एंकर - यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज ने विरोध मार्च निकला । जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथ में यूजीसी रोल बैक लिखे तख्ते के साथ पैदल मार्च किया । विरोध मार्च में मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे भी लगे । विरोध मार्च का नेतृत्व अरुण सिंह अध्यक्ष राजपूत विचार मंच ने किया । अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की यूजीसी इक्विटी कानून जो है वो हमारे हिन्दू समाज में जाति पाती और मनमुटाव बढ़ाने का काम करेगा जिसका हम सभी कड़ा विरोध करते है । हम कभी भी आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन आरक्षण जाति के आधार पे नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए जिसे आरक्षण उन्हें ही मिले जिसे इसको जरूरत है । हम सभी लोगों को अपनी जाति भूल के एक भारतीय होने के नाते अपने देश के विकास के लिए आगे आना चाहिए और यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध करना चाहिए । बाइट - अरुण सिंह, अध्यक्ष राजपूत विचार मंच बाइट - निहारिका सिंह, अध्यक्ष, उड़ान सेवा समिति1
- पारसनाथ पहाड़ की दावे को लेकर जैन संगठन और मारांग बुरु बचाओ मोर्चा आमने सामने1
- आज का मौसम झमाझम बारिश के साथ चारों ओर कुहासा छाया रहेगा1
- इरबा में सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कार्यक्रम का आयोजन मोहब्बत और भाईचारे का दिया पैगाम ओरमांझी: इरबा स्थित मदरसा मजहरूल उलूम की मस्जिद-ए-हेरा में सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के बड़ी संख्या में तलबा के अलावा मोहल्ले के हजरात ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आगाज कुरआन-ए-करीम की तिलावत से हुआ। इसके बाद मदरसे के बच्चों ने नातिया कलाम और तकरीर पेश की। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत, उनकी शिक्षाओं और उनके बताए हुए अमन व भाईचारे के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।1
- केंद्र सरकार द्वारा MMDR संशोधन एक्ट पारित किए जाने के विरोध में झामुमो की गांडेय मुख्यालय में हुई बैठक केंद्र सरकार द्वारा MMDR संशोधन एक्ट पारित किए जाने के विरोध में झामुमो की एक बैठक सोमवार को 2 बजे गांडेय मुख्यालय में हुई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी व संचालन प्रखंड सचिव मो.शब्बीर ने किया.बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को इस काले कानून के खिलाफ गांडेय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।।1
- हजारीबाग की जर्जर सड़कों को लेकर सच्चिदानंद पांडेय का अनोखा विरोध, थाली बजाकर लोगों को जगाने की कोशिश पगमील-बड़ी बाजार समेत शहर की खराब सड़कों को लेकर प्रदर्शन, बोले- “जनता त्रस्त, जनप्रतिनिधि मस्त” हजारीबाग | शहर की जर्जर और खराब सड़कों को लेकर युवा नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी के वंशज सच्चिदानंद पांडेय ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर की खराब सड़कों के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर थाली बजाई और लोगों को जागरूक किया। सच्चिदानंद पांडेय ने आरोप लगाया कि हजारीबाग शहर की कई सड़कें लंबे समय से खराब हैं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग इसे अब “गड्ढों के शहर” के रूप में जानने लगे हैं। 🛣️ खराब सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों पर निशाना विरोध प्रदर्शन के दौरान सच्चिदानंद पांडेय ने सांसद, विधायक और नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जनता को खुद आवाज उठानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों के स्तर से विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर की सड़कों की जमीनी स्थिति कुछ और ही तस्वीर दिखाती है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, गड्ढों वाली सड़कों पर कई लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। 🗣️ सांसद-विधायक की भूमिका पर उठाए सवाल सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि चुनाव से पहले जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर कई तरह के कार्य करते थे, लेकिन पद मिलने के बाद समस्याओं के लिए एक-दूसरे और सरकार पर जिम्मेदारी डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सांसद के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें सड़क और नाली निर्माण को सांसद का काम नहीं बताया गया है। पांडेय ने कहा कि जनता को विकास के नाम पर भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करनी चाहिए। 🚧 सड़क, रेल, रिंग रोड और हवाई अड्डे का मुद्दा उठाया युवा नेता ने कहा कि हजारीबाग में विकास को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर कई समस्याएं अभी भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लंबी दूरी की रेल सेवा, रिंग रोड, हवाई अड्डा और शहर की सड़कों समेत कई मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की मांग की। 🥁 थाली बजाकर लगाए नारे विरोध प्रदर्शन के दौरान सच्चिदानंद पांडेय ने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और कई नारे लगाए। इनमें प्रमुख रूप से— “पैसे पर बिक जाओगे तो, ऐसे ही गड्ढे वाली शहर पाओगे।” “लहंगा-चुनरी में बिक जाओगे, जर्जर सड़क शहर पाओगे।” “आटा-चावल-तेल में बिक जाओगे तो, ऐसे ही गड्ढे वाली शहर पाओगे।” उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों और शहर की समस्याओं को लेकर जागरूक होना होगा। 👥 स्थानीय लोग भी विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल प्रदर्शन के दौरान किशुन पांडेय, शशि सिंह, प्रवेज आलम, नवीन प्रकाश, पप्पू खान, रामकुमार राम, दिलीप यादव, अरविंद कुमार, आनंद सिंह, अरविंद शर्मा और अरुण सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शहर से गुजरने वाले कई लोग भी रुक-रुककर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।1
- नेवरी रिंग रोड पहुंचा 240 पहियों वाला विशालकाय जंबो ट्रेलर, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ ओरमांझी। झारखंड की सड़कों पर पिछले कई दिनों से चर्चा में बना विशालकाय जंबो ट्रेलर सोमवार को रांची के नेवरी रिंग रोड पहुंचा। करीब 240 पहियों वाले इस हाइड्रोलिक ट्रेलर को देखने के लिए आसपास के गांवों और शहर से बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने ट्रेलर के साथ फोटो और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए भारी मशीनरी लेकर जा रहा है। विशाल आकार और धीमी रफ्तार के कारण यह रोजाना करीब 10 से 15 किलोमीटर ही दूरी तय कर रहा है। नेवरी से यह गोलंबर चौक होते हुए इरबा की ओर आगे बढ़ेगा। इसके गुजरने की खबर से रास्ते में पड़ने वाले इलाकों में भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।1
- हजारीबाग में सड़क है या गड्ढों का जाल? बारिश में खुली विकास की पोल!1
- LIC के 70 साल पूरे, 71वें वर्ष में प्रवेश | कर्मचारी संघ ने गिनाईं उपलब्धियां, निजीकरण और नीतिगत बदलावों पर जताई चिंता भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 सितंबर 2026 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर एलआईसी के मंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बीमा कर्मचारी संघ के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि सात दशकों में एलआईसी ने देश के वित्तीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि एलआईसी की कुल परिसंपत्ति 59.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और विकास कार्यों में 55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एलआईसी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम मार्केट शेयर 56.66 प्रतिशत रहा। इस दौरान 1.84 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत पॉलिसियां बेची गईं। एलआईसी ने करीब 99 प्रतिशत दावों का निपटारा किया। कर्मचारी संघ ने कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित नियामकीय बदलाव एलआईसी के लिए चुनौती हैं। संगठन ने एलआईसी और सार्वजनिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।2