Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में विकास योजनाओं की समीक्षा, जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश पीलीभीत में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत में विकास योजनाओं की समीक्षा, जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश पीलीभीत में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उज्जैन में आसन पर विराजमान हनुमान जी, बैंड-बाजे के साथ प्रशासन लगा रहा मनाने की गुहार1
- दो सांड भिड़े, बाइक सवार महिला आई चपेट में, हादसे का वीडियो वायरल!1
- गरीब बच्चों की पढ़ाई का सहारा बने विधायक रोमी साहनी फीस और कोर्स की चिंता छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें बच्चे जरूरतमंद परिवारों को विधायक ने दी आर्थिक मदद संवाददाता आनंद गोस्वामी गरीब बच्चों की पढ़ाई का सहारा बने विधायक रोमी साहनी फीस और कोर्स की चिंता छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें बच्चे जरूरतमंद परिवारों को विधायक ने दी आर्थिक मदद संवाददाता आनंद गोस्वामी पलियाकलां, खीरी। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी लगातार जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में विधायक ने क्षेत्र के कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की फीस और पढ़ाई से संबंधित खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्राम बसंतापुर निवासी स्व. विनोद कुमार की दो पुत्रियों आरुषि और बबली को पढ़ाई की फीस के लिए आर्थिक सहायता दी गई। वहीं ग्राम लालपुर ढाका निवासी जसपाल के पुत्र अर्जुन गोस्वामी को फीस एवं कोर्स के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसके अलावा मैलानी निवासी मो. सिद्दीक की पुत्री निदा अंसारी को पढ़ाई की फीस के लिए मदद दी गई। ग्राम पुनर्भू ग्रंट निवासी स्व. गुड्डू गुप्ता की पुत्री नंदनी गुप्ता की फीस के लिए भी विधायक ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। वहीं संसारपुर क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में दो बच्चों की पढ़ाई की फीस का जिम्मा भी विधायक रोमी साहनी ने उठाया। इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पैसों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई रुकने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना उनकी प्राथमिकताओं में है। क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार शिक्षा से जुड़ी समस्या लेकर उनके पास आता है तो उसकी हरसंभव मदद की जाएगी। विधायक ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा में किया गया सहयोग वास्तव में भविष्य को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे आगे भी इसी तरह उनके साथ खड़े रहेंगे। विधायक की इस पहल से लाभान्वित परिवारों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने आर्थिक संकट के समय बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद उपलब्ध कराने पर विधायक रोमी साहनी के प्रति आभार जताया।2
- Post by Mr Salim1
- पलिया गौरीफंटा मार्ग बंद, बंसी नगर में आया बाढ़ का पानी।।1
- बिलसंडा में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन बिलसंडा में आरक्षण के खिलाफ सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, गूंजे ‘आरक्षण हटाओ-देश बचाओ’ के नारे विशाल रैली के बाद तिकुनिया कमल पार्क में धरना, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आर्थिक आधार पर आरक्षण, यूजीसी के नए नियम वापस लेने समेत कई मांगें उठाईं पीलीभीत/बिलसंडा। बिलसंडा नगर में बुधवार को आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। एसएसडी पैलेस के निकट मंडी स्थल घनश्यामपुर से शुरू हुई विशाल रैली मेन मार्केट होते हुए तिकुनिया कमल पार्क पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की आवाज बुलंद की। रैली के दौरान ‘आरक्षण हटाओ-देश बचाओ’, ‘सवर्ण एकता जिंदाबाद’ और ‘हम एक हैं’ जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है। जाति नहीं, आर्थिक आधार पर हो आरक्षण धरने के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए। उनका तर्क था कि समाज के प्रत्येक वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोग हैं, इसलिए गरीब सवर्णों समेत सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों को समान अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी के नए नियम वापस लेने, एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और इसकी समीक्षा करने, आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति करने तथा सभी वर्गों को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर देने की मांग उठाई। इसके साथ ही सवर्ण समाज आयोग के गठन की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। करीब 45 मिनट बाधित रहा यातायात रैली के तिकुनिया कमल पार्क पहुंचने के बाद धरना प्रदर्शन के चलते बिलसंडा-बीसलपुर मार्ग करीब 45 मिनट तक प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। बाद में कार्यक्रम समाप्त होने पर यातायात सामान्य हो सका। राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडे को सौंपा। इस दौरान सुमित कुमार शंखधार ने कहा कि समाज की मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर ज्ञापन को गंभीरता से संज्ञान में लेकर मांगों पर विचार किया जाएगा। बिलसंडा में हुए इस प्रदर्शन ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर स्थानीय स्तर पर बहस को तेज कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं होता, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।1
- हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नितिन नवीन के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क से कांग्रेस नेत्री राधा आर्य हाथ में संविधान की किताब लेकर अकेले ही सड़क पर निकल पड़ीं। उनके हाथ में संविधान था और जुबां पर था—“गो बैक” का नारा प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राधा आर्य को हिरासत में ले लिया। वहीं कांग्रेस नेता विशाल भोजक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम के आयोजन से पहले कांग्रेस का यह प्रदर्शन राजनीतिक माहौल को और गरमा गया।एक तरफ भाजपा का बड़ा कार्यक्रम और दूसरी तरफ संविधान की किताब हाथ में लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस नेत्री राधा आर्य पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया फिलहाल हल्द्वानी में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है।1
- *थाना किला #bareillypolice द्वारा अधोमानक/प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तारी *थाना किला #bareillypolice द्वारा अधोमानक/प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री नितिन कुमार #COcity 02 बरेली की बाइट।*1
- आज दिनांक 10.9.2026 को भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक ब्लॉक बांकेगंज में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सर्वेश आज दिनांक 10.9.2026 को भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक ब्लॉक बांकेगंज में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सर्वेश कुमार अर्कवंशी ने की बैठक में विभिन्न पंचायत से आए दिव्यांग भाई बहनों ने भाग लिया तथा बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई नंबर 1, दिव्यांगों के अंतोदय राशन कार्ड बनाए जाए 2, दिव्यांगों को आवास उपलब्ध कराए जाएं 3, दिव्यांगों की पेंशन₹1000 से बढ़ाकर₹5000 की जाए 4, दिव्यांगों को ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराया जाए 5, दिव्यांगों को अधिनियम 2016 के तहत जमीनी स्तर पर लागू किया जाए/इस मौके पर विभिन्न पंचायतों से दिव्यांग भाई बहन मौजूद रहे/ ओम प्रकाश, मोहम्मद हबीब ,उर्मिला देवी ,रश्मि देवी ,बाबूराम ,वीरपाल, रामप्रसाद जान मोहम्मद, सुरेंद्र मौर्य, रंजीत कुमार आदि दिव्यांग भाई बहन मौजूद है/3