logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

AK-47 फायरिंग केस में गोली चलाने वाला जवान अभिषेक निलंबित। AK-47 फायरिंग मामले में गोली चलाने वाले जवान अभिषेक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित SIT टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच में जुटी टीम सभी पहलुओं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

7 hrs ago
user_Mohammad Afzal
Mohammad Afzal
Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

AK-47 फायरिंग केस में गोली चलाने वाला जवान अभिषेक निलंबित। AK-47 फायरिंग मामले में गोली चलाने वाले जवान अभिषेक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित SIT टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच में जुटी टीम सभी पहलुओं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • AK-47 फायरिंग केस में गोली चलाने वाला जवान अभिषेक निलंबित। AK-47 फायरिंग मामले में गोली चलाने वाले जवान अभिषेक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित SIT टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच में जुटी टीम सभी पहलुओं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    AK-47 फायरिंग केस में गोली चलाने वाला जवान अभिषेक निलंबित।
AK-47 फायरिंग मामले में गोली चलाने वाले जवान अभिषेक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित SIT टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच में जुटी टीम सभी पहलुओं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ जस्टिस राजेश कुमार रहे मुख्य अतिथि ________________________ प्रयागराज। 28 जुलाई 2026/ द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह मम्फोर्डगंज स्थित माथुर गेस्ट हाउस में अत्यन्त हर्ष एवं गौरव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस श्री राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सदस्य अधिकरण (वैट), श्री मेहताब (सीजीएसटी), श्री आशीष वर्मा, सदस्य अधिकरण (सीजीएसटी) एवं श्री राम प्रवेश प्रसाद, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 (एसजीएसटी) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील अग्रवाल ने की। महामंत्री श्री श्रीचन्द्र केसरवानी ने सभी का स्वागत किया। पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री चुन्नी लाल विश्वकर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री मो. फैसल अफजाल सहायक सचिव - श्री शिव प्रसाद मौर्य, श्री सौरभ मिश्र कोषाध्यक्ष - श्री रमाशंकर मिश्र प्रकाशन मंत्री - श्री विजय कुमार यादव समारोह में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार के अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा, महामंत्री श्री प्रभाशंकर शुक्ला, इलाहाबाद टैक्स बार के अध्यक्ष श्री रजनीकान्त श्रीवास्तव, महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह
द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ  
जस्टिस राजेश कुमार रहे मुख्य अतिथि
________________________
प्रयागराज। 28 जुलाई 2026/
द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज की नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह मम्फोर्डगंज स्थित माथुर गेस्ट हाउस में अत्यन्त हर्ष एवं गौरव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जस्टिस श्री राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सदस्य अधिकरण (वैट), श्री मेहताब (सीजीएसटी), श्री आशीष वर्मा, सदस्य अधिकरण (सीजीएसटी) एवं श्री राम प्रवेश प्रसाद, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 (एसजीएसटी) उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील अग्रवाल ने की। महामंत्री श्री श्रीचन्द्र केसरवानी ने सभी का स्वागत किया।
पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री चुन्नी लाल विश्वकर्मा  
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री मो. फैसल अफजाल  
सहायक सचिव - श्री शिव प्रसाद मौर्य, श्री सौरभ मिश्र  
कोषाध्यक्ष - श्री रमाशंकर मिश्र  
प्रकाशन मंत्री - श्री विजय कुमार यादव  
समारोह में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार के अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा, महामंत्री श्री प्रभाशंकर शुक्ला, इलाहाबाद टैक्स बार के अध्यक्ष श्री रजनीकान्त श्रीवास्तव, महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हित में निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
(प्रधान संपादक) 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमापुर बेर्रा में 06 वर्षीय बालिका के घर के बाहर खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से मृत्यु हो जाने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज की बाइट ।*
    1
    *थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आमापुर बेर्रा में 06 वर्षीय बालिका के घर के बाहर खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से मृत्यु हो जाने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-*

*सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज  प्रशान्त राज की बाइट ।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयाग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने सोमवार को प्रयाग प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 के सफल विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में परीक्षा में सफल प्रथम 50 विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार में टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार में मोबाइल फोन, तृतीय पुरस्कार में साइकिल, स्मार्ट वॉच, हेडफोन और डॉक्यूमेंट जिप फाइल दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन ज्ञान सिंह, सचिव विकास सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन ज्ञान सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। सचिव विकास सिंह ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। डॉ. मुकेश मिश्रा ने इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों व शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में स्वाति चौरसिया (श्रीमती राजवंती देवी यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेजा) ने प्रथम, आकर्ष सिंह (एस.डी. पब्लिक स्कूल, रामनगर मेजा) ने द्वितीय तथा रिया केसरवानी एवं खुशी मिश्रा (श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, घटवा) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आसमानंद सिंह ने किया।
    1
    प्रयाग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने सोमवार को प्रयाग प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 के सफल विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में परीक्षा में सफल प्रथम 50 विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार में टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार में मोबाइल फोन, तृतीय पुरस्कार में साइकिल, स्मार्ट वॉच, हेडफोन और डॉक्यूमेंट जिप फाइल दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन ज्ञान सिंह, सचिव विकास सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन ज्ञान सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। सचिव विकास सिंह ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। डॉ. मुकेश मिश्रा ने इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों व शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में स्वाति चौरसिया (श्रीमती राजवंती देवी यादव गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेजा) ने प्रथम, आकर्ष सिंह (एस.डी. पब्लिक स्कूल, रामनगर मेजा) ने द्वितीय तथा रिया केसरवानी एवं खुशी मिश्रा (श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, घटवा) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आसमानंद सिंह ने किया।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में आज एक बड़ी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन संत समाज और गो भक्तों ने किया था। उनका मकसद गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना है। इस यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यात्रा के बाद मंझनपुर के कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद कौशांबी से 5 लाख लोगों ने इस मांग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर काशी प्रान्त के धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय, जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और कई अन्य संत व गो भक्त मौजूद थे।
    1
    कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में आज एक बड़ी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन संत समाज और गो भक्तों ने किया था। उनका मकसद गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना है। इस यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

यात्रा के बाद मंझनपुर के कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद कौशांबी से 5 लाख लोगों ने इस मांग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर काशी प्रान्त के धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय, जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और कई अन्य संत व गो भक्त मौजूद थे।
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज के सिरसा स्थित श्री श्रीनाथ बाबा मंदिर में आगामी सावन मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक, थाना प्रभारी मेजा नितेंद्र कुमार शुक्ला तथा चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला ने मंदिर परिसर का औपचारिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत कर सावन मास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक ने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। ट्रस्ट की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, कतार व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष सावन मास में श्री श्रीनाथ बाबा मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में दर्शन कराने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
    2
    प्रयागराज के सिरसा स्थित श्री श्रीनाथ बाबा मंदिर में आगामी सावन मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक, थाना प्रभारी मेजा नितेंद्र कुमार शुक्ला तथा चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला ने मंदिर परिसर का औपचारिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत कर सावन मास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश पाठक ने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। ट्रस्ट की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, कतार व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष सावन मास में श्री श्रीनाथ बाबा मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में दर्शन कराने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिलांग में छात्रों को संबोधित करते समय भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देशवासी उनके प्रेरणादायक जीवन और बहुमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं।
    1
    27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिलांग में छात्रों को संबोधित करते समय भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। देशवासी उनके प्रेरणादायक जीवन और बहुमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रयागराज के फूलपुर में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
    1
    प्रयागराज के फूलपुर में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
    user_Prince singh Singh
    Prince singh Singh
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.