Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..... हाथरस के हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बरी गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पक्षों के लोग झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Sunil kumar
नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..... हाथरस के हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बरी गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पक्षों के लोग झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बरी गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पक्षों के लोग झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।1
- जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के BBCN रॉयल रेस्टोरेंट में ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता की गई। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की दर्जनों झांकियां शामिल रहेंगीं। देश के वीर शहीदों की झांकी की झलक भी शोभायात्रा में दिखाई देगी। पंजाब से आए बैंड, ढोल-नगाड़े शोभायात्रा में शामिल होंगे साथ ही जम्मू कश्मीर की विशेष झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगीं। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने जानकारी में बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी शोभायात्रा का आमंत्रण दिया गया है। शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष जय शर्मा, तरुन शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, गौरव रावत, सौरभ शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- अलीगढ़ में आज खाटू श्याम बाबा का जागरण1
- गांव वालों के सहयोग से नंदी महाराज को भूमि गत कराया गौ रक्षा दल रुस्तमपुर गौतना इगलास हरिगढ़ उत्तर प्रदेश हैंड्स फोर हेल्प सामाजिक संस्था हरिगढ़ नर सेवा नारायण सेवा1
- Post by AP NEWS NEWS1
- बड़ी खबर: जगनेर मेले में उमड़ा जनसैलाब, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच गोंडा (अलीगढ़): क्षेत्र के ग्राम जगनेर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य आकर्षण यहाँ होने वाला विशाल 'दंगल' रहा, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। पहलवानों का हुआ भव्य स्वागत मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा आयोजन में हिस्सा लेने आए सभी पहलवानों का फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। कमेटी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल ग्रामीण संस्कृति जीवित रहती है, बल्कि युवाओं को खेल और कुश्ती के प्रति प्रोत्साहन भी मिलता है। सुरक्षा और उत्साह का माहौल मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े इंतजाम देखे गए। दंगल के दौरान भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, जगनेर का यह मेला और यहाँ की कुश्ती परंपरा वर्षों से लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।1
- एटा में शहर के शांतिनगर मे अतिथि निवास के पास मारपीट के बाद लाइसेंसी रायफल से फायरिंग, अथिति निवास मे आयोजित तेरहवी कार्यक्रम स्थल के बाहर मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, मारपीट के बाद भरी भीड़ मे लाइसेंसी रायफल से की गई फायरिंग, मारपीट मे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज, सुचना के बाद इंस्पेक्टर प्रेम पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे घटनास्थल, घटना के बाद कई वीडियो हुए वायरल, वायरल वीडियो मे सुनाई दें रहीं गोलियों की आवाज।1
- हाथरस के गणेश सिटी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल की CBSE संबद्धता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा समाप्त कर दी गई है। बोर्ड ने तकनीकी खामियों और निर्धारित मानकों को पूरा न करने के कारण यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि स्कूल को पिछले वर्ष ही CBSE की मान्यता मिली थी और बड़ी संख्या में छात्रों ने यहां प्रवेश लिया था। मान्यता रद्द होने के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। CBSE के जिला समन्वयक डॉ. जगदीश शर्मा के अनुसार कक्षा 9 में पंजीकृत छात्रों को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।1