logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुद को गोली मारकर दो लोगों को फंसाने की रची साजिश, पुलिस जांच में खुला मामला; वादी समेत दो गिरफ्तार शाहजहांपुर, 3 नवंबर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खुद को गोली मारकर दो लोगों को हत्या के प्रयास के मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने के मामले में मदनापुर थाना पुलिस ने जांच के बाद कथित साजिश का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को रविन्द्र सिंह ने मदनापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नीरज मौर्य और सुनील ने तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। परिजनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि रविन्द्र ने कथित तौर पर खुद ही अपने सीधे पैर में गोली मारी थी और बाद में अपने साथी राहुल के साथ मिलकर दूसरे लोगों को फंसाने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात पत्नी से विवाद हुआ था। अगले दिन वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां भी विवाद होने और शराब पीने के बाद उसने अपने पास रखे तमंचे से सीधे पैर में गोली मार ली। इसके बाद तमंचे को रास्ते में छिपा दिया और साथी राहुल के जरिए डायल 112 पर सूचना दिलाई कि उसे किसी ने गोली मार दी है। आरोप है कि इसके बाद रविन्द्र ने पुरानी रंजिश के चलते नीरज मौर्य और सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि रविन्द्र और राहुल ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने रविन्द्र सिंह को दो नवंबर की रात ग्राम ढुकरी खुर्द की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खदिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया, जबकि राहुल को तीन नवंबर की सुबह गुलेला खेड़ा चौराहे से पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

12 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

खुद को गोली मारकर दो लोगों को फंसाने की रची साजिश, पुलिस जांच में खुला मामला; वादी समेत दो गिरफ्तार शाहजहांपुर, 3 नवंबर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खुद को गोली मारकर दो लोगों को हत्या के प्रयास के मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने के मामले में मदनापुर थाना पुलिस ने जांच के बाद कथित साजिश का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को रविन्द्र सिंह ने मदनापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नीरज मौर्य और सुनील ने तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। परिजनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि रविन्द्र ने कथित तौर पर खुद ही अपने सीधे पैर में गोली मारी थी और बाद में अपने साथी राहुल के साथ मिलकर

दूसरे लोगों को फंसाने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात पत्नी से विवाद हुआ था। अगले दिन वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां भी विवाद होने और शराब पीने के बाद उसने अपने पास रखे तमंचे से सीधे पैर में गोली मार ली। इसके बाद तमंचे को रास्ते में छिपा दिया और साथी राहुल के जरिए डायल 112 पर सूचना दिलाई कि उसे किसी ने गोली मार दी है। आरोप है कि इसके बाद रविन्द्र ने पुरानी रंजिश के चलते नीरज मौर्य और सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि रविन्द्र और राहुल ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने रविन्द्र सिंह को दो नवंबर की रात ग्राम ढुकरी खुर्द की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खदिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया, जबकि राहुल को तीन नवंबर की सुबह गुलेला खेड़ा चौराहे से पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #शाहजहॉंपुर_गर्रा_फाटक के पास 15 वर्षीय सिख किशोर के साथ मारपीट और उसकी पगड़ी उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों ने करीब 15 युवकों पर मारपीट, जूतों से पीटने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। मामले में सरदार परविंदर सिंह ने एसपी शाहजहांपुर से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Dig Range Bareilly शाहजहाँपुर पुलिस
    1
    #शाहजहॉंपुर_गर्रा_फाटक के पास 15 वर्षीय सिख किशोर के साथ मारपीट और उसकी पगड़ी उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने करीब 15 युवकों पर मारपीट, जूतों से पीटने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। मामले में सरदार परविंदर सिंह ने एसपी शाहजहांपुर से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Dig Range Bareilly शाहजहाँपुर पुलिस
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रूट डायवर्जन को लेकर दरोगा से भिड़ा व्यक्ति, वीडियो वायरल शाहजहांपुर। राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को बरेली मोड़ पर रूट डायवर्जन को लेकर एक व्यक्ति की ड्यूटी पर तैनात दरोगा से तीखी बहस हो गई। व्यक्ति को साउथ सिटी कॉलोनी जाना था, जबकि अन्य लोग अस्पताल और कचहरी जाने के लिए परेशान थे। रास्ता बंद होने पर व्यक्ति ने पुलिस पर पैसे लेकर वाहनों को निकालने का आरोप लगाया। उसने दरोगा से अभद्रता करते हुए रास्ता खोलने की मांग की। करीब तीन मिनट का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राज्यपाल के रिलायंस थर्मल पावर से विश्वविद्यालय जाने के कारण यातायात रोका गया था
    1
    रूट डायवर्जन को लेकर दरोगा से भिड़ा व्यक्ति, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर। राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को बरेली मोड़ पर रूट डायवर्जन को लेकर एक व्यक्ति की ड्यूटी पर तैनात दरोगा से तीखी बहस हो गई। व्यक्ति को साउथ सिटी कॉलोनी जाना था, जबकि अन्य लोग अस्पताल और कचहरी जाने के लिए परेशान थे। रास्ता बंद होने पर व्यक्ति ने पुलिस पर पैसे लेकर वाहनों को निकालने का आरोप लगाया। उसने दरोगा से अभद्रता करते हुए रास्ता खोलने की मांग की। करीब तीन मिनट का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राज्यपाल के रिलायंस थर्मल पावर से विश्वविद्यालय जाने के कारण यातायात रोका गया था
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ****खुद को गोली मारकर दो युवकों को फंसाया, साजिश का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार** शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पत्नी से विवाद के बाद रवीन्द्र सिंह ने शराब के नशे में अपने पैर में गोली मारकर नीरज मौर्य और सुनील को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रवीन्द्र सिंह और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश स्वीकार की। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार अधाना, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल सचिन कुमार।
    1
    ****खुद को गोली मारकर दो युवकों को फंसाया, साजिश का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार**
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पत्नी से विवाद के बाद रवीन्द्र सिंह ने शराब के नशे में अपने पैर में गोली मारकर नीरज मौर्य और सुनील को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रवीन्द्र सिंह और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश स्वीकार की। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार अधाना, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल सचिन कुमार।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाहजहांपुर: आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित शाहजहांपुर। जलालाबाद के परशुरामपुरी क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या MP 07 HB 6411 पीलीभीत से मुर्गी दाना लादकर इंदौर जा रहा था। इसी दौरान परशुरामपुरी क्षेत्र में अचानक सामने आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाइट नरेन्द्र सिंह ड्राइवर
    4
    शाहजहांपुर: आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित

शाहजहांपुर। जलालाबाद के परशुरामपुरी क्षेत्र में हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या MP 07 HB 6411 पीलीभीत से मुर्गी दाना लादकर इंदौर जा रहा था। इसी दौरान परशुरामपुरी क्षेत्र में अचानक सामने आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया।

हादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वाइट नरेन्द्र सिंह ड्राइवर
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, वाचनालय और अतिगोपनीय कक्ष का किया लोकार्पण #ShahjahanpurNews #AnandibenPatel #SSMU #UniversityNews #UPNews #AI #SpaceTechnology #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, वाचनालय और अतिगोपनीय कक्ष का किया लोकार्पण #ShahjahanpurNews #AnandibenPatel #SSMU #UniversityNews #UPNews #AI #SpaceTechnology #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, वाचनालय और अतिगोपनीय कक्ष का किया लोकार्पण
#ShahjahanpurNews #AnandibenPatel #SSMU #UniversityNews #UPNews #AI #SpaceTechnology #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, वाचनालय और अतिगोपनीय कक्ष का किया लोकार्पण
#ShahjahanpurNews #AnandibenPatel #SSMU #UniversityNews #UPNews #AI #SpaceTechnology #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाहजहांपुर पहुंचीं, विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर उतरा, जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही प्रोफेसरों के साथ बैठक भी करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
    1
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाहजहांपुर पहुंचीं, विश्वविद्यालय का करेंगी निरीक्षण
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर उतरा, जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही प्रोफेसरों के साथ बैठक भी करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर आगमन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वागत। शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शाहजहांपुर आगमन पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल के जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
    1
    शाहजहांपुर आगमन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वागत। 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शाहजहांपुर आगमन पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल के जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खुद को गोली मारकर दो लोगों को फंसाने की रची साजिश, पुलिस जांच में खुला मामला; वादी समेत दो गिरफ्तार शाहजहांपुर, 3 नवंबर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खुद को गोली मारकर दो लोगों को हत्या के प्रयास के मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने के मामले में मदनापुर थाना पुलिस ने जांच के बाद कथित साजिश का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को रविन्द्र सिंह ने मदनापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नीरज मौर्य और सुनील ने तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। परिजनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि रविन्द्र ने कथित तौर पर खुद ही अपने सीधे पैर में गोली मारी थी और बाद में अपने साथी राहुल के साथ मिलकर दूसरे लोगों को फंसाने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात पत्नी से विवाद हुआ था। अगले दिन वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां भी विवाद होने और शराब पीने के बाद उसने अपने पास रखे तमंचे से सीधे पैर में गोली मार ली। इसके बाद तमंचे को रास्ते में छिपा दिया और साथी राहुल के जरिए डायल 112 पर सूचना दिलाई कि उसे किसी ने गोली मार दी है। आरोप है कि इसके बाद रविन्द्र ने पुरानी रंजिश के चलते नीरज मौर्य और सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि रविन्द्र और राहुल ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस ने रविन्द्र सिंह को दो नवंबर की रात ग्राम ढुकरी खुर्द की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खदिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया, जबकि राहुल को तीन नवंबर की सुबह गुलेला खेड़ा चौराहे से पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    खुद को गोली मारकर दो लोगों को फंसाने की रची साजिश, पुलिस जांच में खुला मामला; वादी समेत दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर, 3 नवंबर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खुद को गोली मारकर दो लोगों को हत्या के प्रयास के मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने के मामले में मदनापुर थाना पुलिस ने जांच के बाद कथित साजिश का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। 
पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को रविन्द्र सिंह ने मदनापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नीरज मौर्य और सुनील ने तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
जांच के दौरान पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। परिजनों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि रविन्द्र ने कथित तौर पर खुद ही अपने सीधे पैर में गोली मारी थी और बाद में अपने साथी राहुल के साथ मिलकर दूसरे लोगों को फंसाने की योजना बनाई थी। 
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात पत्नी से विवाद हुआ था। अगले दिन वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां भी विवाद होने और शराब पीने के बाद उसने अपने पास रखे तमंचे से सीधे पैर में गोली मार ली। इसके बाद तमंचे को रास्ते में छिपा दिया और साथी राहुल के जरिए डायल 112 पर सूचना दिलाई कि उसे किसी ने गोली मार दी है। 
आरोप है कि इसके बाद रविन्द्र ने पुरानी रंजिश के चलते नीरज मौर्य और सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि रविन्द्र और राहुल ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए यह साजिश रची थी।
पुलिस ने रविन्द्र सिंह को दो नवंबर की रात ग्राम ढुकरी खुर्द की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खदिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया, जबकि राहुल को तीन नवंबर की सुबह गुलेला खेड़ा चौराहे से पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। 
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.