दलितों की शिकायतों पर अफसरों की जवाबदेही तय,*** 👉 आयोग सदस्य ने कहा—लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई शाहजहांपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति परखी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में डीडीओ और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयोग सदस्य ने विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को समय से वेतन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। समीक्षा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के 1,081 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,063 सामूहिक विवाह संपन्न होने की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 377 लाभार्थी शामिल हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 902 लाभार्थियों के भुगतान लंबित पाए गए। सदस्य ने उपलब्ध बजट के अनुसार अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना की समीक्षा में 214 प्रकरणों में 286 पीड़ित सामने आए। इनमें हत्या के छह, बलात्कार के चार और अन्य अत्याचार के 176 प्रकरण शामिल हैं। लंबित मामलों में 127 पीड़ितों को भुगतान के लिए 259.15 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई। बैठक में शादी अनुदान, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन तथा पीएम-अजय योजना की भी समीक्षा हुई। वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के तहत जिले में 1,06,308 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है, जिनमें 20,942 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं। आयोग सदस्य ने बैठक के बाद जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- _शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो चेकिंग अभियान_ आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। _शाहजहांपुर पुलिस का एंटी रोमियो चेकिंग अभियान_ आज दिनांक 28.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के बाहर चेकिंग की गई और छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। - वीमेन पावर लाइन - 1090 - पुलिस आपातकालीन सेवा - 112 - महिला हेल्पलाइन - 181 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076 - चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098 पुलिस द्वारा छात्राओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। फोटो में श्री बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस टीम छात्राओं को जागरूक करती हुई। स्रोत: मीडिया सेल, शाहजहांपुर पुलिस रिपोर्ट: राहुल गुप्ता1
- पब्लिक सीहोर पर आप देख रहे हैं उत्तराखंड की हालत उत्तराखंड में मचा हुआ है कोहराम1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- ***बारिश तो रुक गई लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई*** शाहजहांपुर। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान और अन्य फसलों के गिरने तथा जलभराव से नुकसान की स्थिति सामने आई है। शाहजहांपुर इसी बीच 134 पुवायां विधानसभा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किसानों के खेतों में पहुंचकर बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया।और फसल बर्बादी पर चिंता जताई। अर्चना कटारिया ने कहा कि लगातार बारिश से जो किसानों की मेहनत और फसल बर्बाद हो गई है मै शासन और प्रशासन से मांग करती हूं कि बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।3
- बरनई गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे 53 वर्षीय सुखपाल यादव अपनी भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।1
- लगातार बारिश से किसानों पर टूटा आफत का कहर, मकान क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद ख्वाजगीपुर-रंधीपुर में बारिश से भारी नुकसान, भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मौके पर पहुंचकर उठाई मुआवजे की मांग लगातार बारिश से किसानों पर टूटा आफत का कहर, मकान क्षतिग्रस्त और फसलें बर्बाद ख्वाजगीपुर-रंधीपुर में बारिश से भारी नुकसान, भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मौके पर पहुंचकर उठाई मुआवजे की मांग1
- ****दहेज के लिए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी सागर राठौर (23) को सीएमओ कार्यालय तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सलोनी को अतिरिक्त दहेज में प्लाट की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम: व0उ0नि0 संजीव कुमार और रि0का0 दीपक, थाना कोतवाली।1
- शाहजहांपुर बाढ़ खंड की आज सुबह 8 बजे की रिपोर्ट बाढ़ खंड शाहजहांपुर द्वारा जारी आज दिनांक 28.09.2026 के आंकड़ों के अनुसार - शाहजहांपुर बाढ़ खंड की आज सुबह 8 बजे की रिपोर्ट बाढ़ खंड शाहजहांपुर द्वारा जारी आज दिनांक 28.09.2026 के आंकड़ों के अनुसार - रामगंगा नदी डबरी घाट पर जलस्तर 137.48 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 137.30 मीटर से 0.18 मीटर अधिक है। खन्नौत नदी लोधीपुर में 145.90 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 0.15 मीटर ऊपर है। गर्रा नदी में डूनी बैराज से 13854 क्यूसेक जल छोड़ा गया है। जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है। निचले क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील है। स्रोत: अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड शाहजहांपुर। रिपोर्ट - राहुल गुप्ता, शाहजहांपुर एक्सप्रेस भारत1
- ##40घंटे की बारिश से नई बस्ती गौटिया में जलभराव, घरों में घुसा पानी ##तिलहर विधायिका सलोना कुशवाह ने तत्काल जल निकासी कर लोगों को राहत दिलाने के दिए निर्देश ##वीडियो में देखे जनप्रिय विधायिका सलोना कुशवाह की क्षेत्रीय जनता के प्रति गंभीरता ##निगोही/शाहजहांपुर। जिले में लगातार करीब 40 घंटे से हो रही भारी बारिश के चलते नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की सूचना मिलते ही तिलहर विधायक सलोना कुशवाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। ##मोहल्ले के नागरिकों से शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत निगोही के लिपिक दानिश खां से वार्ता कर मौके की स्थिति से अवगत कराया गया। विधायक की ओर से जलभराव वाले क्षेत्र में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। ##भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन से भी प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया गया है। ##स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जलभराव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था जल्द होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक के निर्देश के बाद नगर पंचायत स्तर से जल निकासी की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही गई है।1