Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल .... लखनऊ ..... मुंशी पुलिया स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहक-कर्मचारी भिड़े ..... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ....
Dabeer Alam
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल .... लखनऊ ..... मुंशी पुलिया स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहक-कर्मचारी भिड़े ..... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ....
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Abc Hindustan1
- भारत मंडपम में शर्मनाक घटना! AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला1
- भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सहजनवा। ग्राम सभा जोगिया कोल, भीटीरावत में आयोजित श्री श्री विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरती कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के साथ ही 21 फरवरी से महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किए। यज्ञकर्ता रंगम जी महाराज के सान्निध्य में अनुष्ठान प्रारंभ हुआ, जबकि कथा व्यास अखिलेश नंदन जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन 1 मार्च 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। अध्यक्ष संतोष पाठक, प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता व मुख्य जजमान विशम्भर सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गांव में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।2
- आकाशवाणी 21 /2/ 2026 ई0 विपक्ष ने जिसका मजाक उड़ाया । वह यूपीआई ( UPI) पूरी दुनिया में छाया ! आज छोटा से छोटा व्यापारी भी इस्तेमाल कर रहा है । कैशलेस होकर चल रहा है।1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु कस्बा हरिहरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । थानाध्यक्ष महुली द्वारा गश्त के दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण न फैलाने एवं सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। थानाध्यक्ष महुली द्वारा आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।4
- गोरखपुर में तिवारीपुर थाने छेत्र मे दो गुटों में जमकर मारपीट! तिवारीपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भारी झड़प हो गई। एक पक्ष से 10 से ज्यादा युवक जुटे और दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाए। चाय की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी तोड़फोड़ की गई।मनबढ़ युवक सड़क पर तांडव मचाते रहे, करीब 10 मिनट तक हंगामा चला। बेल्ट लहराते गालियां बकते हुए फरार हो गए। इलाके में दहशत फैल गई।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मनबढ़ों का ईंट-पत्थर बरसाना साफ दिख रहा है। #GorakhpurNews #TiwariPur #Hooliganism4
- *होली पर्व को लेकर कर्री गांव में पुलिस-जनसंवाद, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील* ✍️ *आशु सिंह* संत कबीर नगर। आगामी होली एवं होलिका दहन के मद्देनज़र थाना महुली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कर्री में शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में पूर्व में घटित विवादों की समीक्षा करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उपस्थित लोगों को अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा उत्तेजक पोस्ट न करने, होलिका दहन निर्धारित स्थान व समय पर करने तथा डीजे एवं साउंड सिस्टम का प्रयोग नियमानुसार करने की सलाह दी गई। इसके अलावा जबरन रंग न डालने, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता न करने, नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। सड़क पर अतिक्रमण या अवरोध उत्पन्न न करने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि गांव में होली पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत गश्त, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।1
- Aakashvani 21/2/2026 !! Welcome to the WORLD Largest AT SUMIT!!1