अमेठी: जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिला खराब खाना 👉अमेठी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर लगे शिक्षकों को खराब भोजन मिलने का मामला सामने आया है।जनगणना 2026 की तैयारी के बीच अमेठी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान लंच में परोसा गया खाना जो खराब निकला। ट्रेनिंग के बीच जब शिक्षकों को लंच दिया गया, शिक्षकों द्वारा पैकेट खोलते ही खाने से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब शिक्षकों ने खाना चेक किया तो पूरा भोजन खराब हो गया था इसके बाद सभी शिक्षकों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। और खराब भोजन थाली को शिक्षकों ने प्रशिक्षण कक्ष के बाहर फेंक दिया सभी शिक्षकों ने ठेकदार पर बदबूदार खाना दिए जाने का आरोप लगाया है। 👉दरअसल अमेठी जिले के जामो ब्लॉक सभागार में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आज गुरुवार दोपहर के समय शिक्षकों को भोजन थाली मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया। शिक्षकों ने हंगामा करते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया और कक्ष से बाहर निकलर भोजन थाली को शिक्षकों ने जमीन पर फेक दिया। शिक्षकों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो खाना उन्हें दिया गया है उसमें से बदबू आ रही है। शिक्षको ने खराब भोजन की जांच की मांग उठाई है।
अमेठी: जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिला खराब खाना 👉अमेठी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर लगे शिक्षकों को खराब भोजन मिलने का मामला सामने आया है।जनगणना 2026 की तैयारी के बीच अमेठी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान लंच में परोसा गया खाना जो खराब निकला। ट्रेनिंग के बीच जब शिक्षकों को लंच दिया गया, शिक्षकों द्वारा पैकेट खोलते ही खाने से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब शिक्षकों ने खाना चेक किया तो पूरा भोजन खराब हो गया था इसके बाद सभी शिक्षकों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। और खराब भोजन थाली को शिक्षकों ने प्रशिक्षण कक्ष के
बाहर फेंक दिया सभी शिक्षकों ने ठेकदार पर बदबूदार खाना दिए जाने का आरोप लगाया है। 👉दरअसल अमेठी जिले के जामो ब्लॉक सभागार में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आज गुरुवार दोपहर के समय शिक्षकों को भोजन थाली मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया। शिक्षकों ने हंगामा करते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया और कक्ष से बाहर निकलर भोजन थाली को शिक्षकों ने जमीन पर फेक दिया। शिक्षकों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जो खाना उन्हें दिया गया है उसमें से बदबू आ रही है। शिक्षको ने खराब भोजन की जांच की मांग उठाई है।
- अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत थाना मोहनगंज पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी यह सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नावेद, बबलू, छेद्दू उर्फ दन्दू और वीरेन्द्र के रूप में की है। तलाशी के दौरान इनके पास से 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनके वैध कागजात ये नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक गिरोह बनाकर अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ लखनऊ और मोहनगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं, जिनमें बारात स्थल और कब्रिस्तान के पास खड़ी बाइक भी शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मामलों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है, वहीं अपराधियों में भी पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है।1
- प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया।1
- पूर्व विधायक धीरज ओझा के पुत्र जीवेश ओझा ने CISCE 12 वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स लाकर सामान्य वर्ग का सिर किया ऊँचा... काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CISCE कक्षा- 12 की परीक्षा में जीवेश वर्धन ओझा सक्षम पुत्र अभय कुमार ओझा "धीरज ओझा" नें 96% मार्क्स से ऊपर लाकर अपने माता-पिता व परिवार का तो मान बढ़ाया ही है। साथ ही अपने गुरुजनों एवं शैक्षणिक संस्थान सहित जनपद प्रतापगढ़ का भी मान बढ़ाया है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1
- प्रतापगढ़ -शहर की सुरक्षा का जायजा लेने हेतु एसपी दीपक भूकर सड़कों पर उतरे और पैदल भ्रमण किया। उनके साथ सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, कोतवाल प्रभारी सुभाष कुमार यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख इलाकों में निरीक्षण कर सतर्कता के निर्देश दिए गए।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।1
- *सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार सवार की मौत चालक घायल* * मीरजापुर* राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास बसंतपुर गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर रास्ते में खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में एक कार घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्त की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया पुलिस ने दोनों को राजगढ़ अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद सोनभद्र के डाला बाजार निवासी विनय तिवारी 35 और अरविंद श्रीवास्तव 40 दोनों बुधवार की रात्रि मिर्जापुर से अपनी कार से सोनभद्र को जा रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार से बाहर बसंतपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर खड़ा था कार अनियंत्रित होकर उसी में जाकर पीछे से घुस गई जिससे उसमें बैठे कार चालक विनय तिवारी और पास में बैठे अरविंद श्रीवास्तव दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और विनय तिवारी का इलाज किया पुलिस में ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। *रात में हो रही अवैध खनन से बढ़ रही है दुर्घटनाएं* राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र में रात्रि के समय में जेसीबी संचालकों द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर रखकर अवैध खनन कराया जा रहा है इसी अवैध खनन के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान न देने के कारण इन जेसीबी संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। क्षेत्र में अवैध खनन होने के पीछे सत्ता पक्ष के सफेदपोशो का हाथ है जिसके चलते अवैध खनन करने वाले धड़ले से अवैध खनन कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराती है । यदि अवैध खनन बंद हो जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाएं बंद हो जाए।1
- प्रतापगढ़ में पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना मानिकपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।दरअसल, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही एक बाल अपचारी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी को जेल भेजा गया था। पुलिस अब पूरे मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।4