कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

- मुरादाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, देसी घी से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला घी—लूटने के लिए जुटी भीड़!1
- फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण देवरिया, 22 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में ग्राम कतरारी छेरिहवा निवासी रीता देवी की ओर से जमीन में फर्जीवाड़ा कर बैनामा और नामांतरण कराए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी राजस्व अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर जिलाधिकारी ने जमीन से संबंधित अभिलेखों और पूरे प्रकरण की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनते हुए अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण किया जाए और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा पीड़ित पक्ष को नियमानुसार न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों से प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सभी तथ्यों और अभिलेखों की जांच के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाए। जिलाधिकारी के स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायत की जांच किए जाने से स्थानीय लोगों में भी संतोष दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य समेत राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।4
- खलीलाबाद सदर में अंकुर राज तिवारी का भव्य स्वागत,जन्मदिन पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़,चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी हलचल,समर्थकों के जुटान से विपक्षी खेमे में हलचल! #अंकुर_राज_तिवारी #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #जन्मदिन_समारोह #भव्य_स्वागत #समर्थकों_की_भीड़ #सियासी_हलचल #खलीलाबाद #संतकबीरनगर_न्यूज #UPPolitics #UPNews #ABC_Hindustan2027 #UPChunav2027 #UPElection2027 #उत्तरप्रदेश_चुनाव2027 #खलीलाबाद_विधानसभा #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #अंकुर_तिवारी #विधानसभा_चुनाव2027 #सियासी_हलचल #चुनावी_माहौल #Khalilabad #SantKabirNagar #UPPolitics #ABC_Hindustan #UPBolega20271
- SIR विवाद पर सिंघवी का बड़ा हमला, बोले- 'BJP ने लोकतंत्र की हत्या का कार्यालय खोला है'1
- फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में ग्राम कतरारी छेरिहवा निवासी रीता देवी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया। आज मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को इस प्रकरण में सभी पक्षों की सुनवाई कर पीड़िता को उसकी जमीन दिलाए जाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के समक्ष आज जनता दर्शन में रीता देवी ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि उनकी जमीन में फर्जीवाड़ा कर बैनामा एवं नाम चढ़वा लिया गया है। इस प्रकरण को जिलाधिकारी ने अत्यंत गंभीरता से लिया और मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुंचकर सभी बिंदुओं का गहन परीक्षण किया तथा निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि ऐसे प्रकरणों में पूरी गंभीरता बरती जाए। सभी पक्षों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचकर प्रकरण के निस्तारण की पहल किए जाने तथा मामले को संजीदगी से लिए जाने पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की इस तरह की पहल से फरियादियों को त्वरित न्याय मिल रहा है तथा मामलों का शीघ्र निस्तारण हो रहा है। इससे फरियादियों को अपने प्रकरणों को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के अन्य कानूनगो, लेखपाल एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- देवरिया के महुआडीह टोल प्लाजा के पास मकान में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, दो हिरासत में टोल प्लाजा के पास मकान में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, दो हिरासत में देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखा बनाने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब दो कुंतल निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे, तीन किलो बारूद, पटाखों की बत्ती, दो बोरा कागज समेत पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के अनुसार, संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में महुआडीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कसया-गोरखपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एक मकान में छापेमारी की। जांच के दौरान मकान में अवैध रूप से पटाखा निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मौके से पटाखा बनाने वाले दो लोगों हसनैन खान और अरमान खान को हिरासत में लिया। दोनों रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध रूप से पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता था। छापेमारी के बाद बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पास कूड़े का अंबार, जिम्मेदार मौन गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे मुख्य मार्ग पर इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह गंदगी जमा होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां कूड़ा पड़ा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्थान के मुख्य मार्ग पर इस तरह गंदगी का जमा होना नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार कब तक इस समस्या का संज्ञान लेते हैं और मुख्य मार्ग को कूड़ा मुक्त कराया जाता है।1
- > *Description के लिए ये लिखो:* जमुई जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की पहचान दिखाकर वीडियो वायरल करना POCSO Act धारा 23, IT Act और JJ Act धारा 74 के तहत अपराध है। साइबर थाने में कांड संख्या 45/26 दर्ज कर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR की गई है। SP ने लोगों से अपील की है कि वीडियो को वायरल न करे1
- वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण। मथुरा की घटना। आपको बता दें कि वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी उम्र 50 को 100 से अधिक महिलाओं ने पकड़कर पीटा, एक पीड़िता ने खोली पोल, देखिये इस वायरल वीडियो को।1