logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध शराब तस्करी पर आरोन थाना पुलिस का सख्त शिकंजा बाइक पर शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी पर आरोन थाना पुलिस का सख्त शिकंजा बाइक पर शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 07 पेटियों में 350 क्वाटर देशी मदिरा सहित अपाचे मोटरसाइकिल जप्त* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों, माफियाओं, कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध तत्परता से कार्यवाही करते हुए बाइक से शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है । गौरतलब है कि गत दिनांक 26 अगस्त 2026 को आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मूड़रा खुर्द की ओर से एक अपाचे मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में शराब की पेटियां लेकर आरोन की ओर आ रहे हैं । थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेकर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु आरोन थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल मूड़रा खुर्द-आरोन रोड स्थित गन्ना फैक्ट्री के पास पहुंची और संदिग्ध मोटरसाइकिल के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए । पुलिस को देखकर आरोपियों ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-शिब्बू पुत्र मुंशी केवट उम्र 22 वर्ष एवं 2-भानू पुत्र भोला केवट उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम खामखेड़ा थाना आरोन जिला गुना के बताए एवं उनके पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 07 पेटियों में देशी मदिरा के कुल 350 क्वाटर बरामद हुए । पुलिस ने अवैध देशी मदिरा, जिसकी कीमत करीब 24,500/-रूपये तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल कीमत करीब 1,00,000/-रूपये सहित कुल करीब सवा लाख रूपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 317/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है । अवैध शराब के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि राजेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक वृतकुमार यादव एवं आरक्षक सौरभ यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

1 hr ago
user_Rahul Saxena
Rahul Saxena
आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
fcc875a0-81fd-4737-a4e3-7a1d0fab2916

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष
    1
    गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष
गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में
    1
    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का   प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • गुना अंडरपास की जर्जर हालत पर उठी आवाज, DRM भोपाल से तत्काल जीर्णोद्धार की मांग गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय के समीप स्थित अंडरपास की जर्जर हालत को लेकर यात्री सेवा संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व पश्चिम मध्य रेलवे रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (XZRUCC) सदस्य सुनील आचार्य ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) भोपाल सहित संबंधित DEN एवं EN अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल निरीक्षण एवं जीर्णोद्धार की मांग की है। आचार्य ने पत्र में बताया कि यह अंडरपास गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। अंडरपास के दूसरी ओर श्रीराम कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियां हैं, जिनमें रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं एवं आम राहगीरों के लिए यह प्रमुख आवागमन मार्ग है। कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मार्ग कम दूरी का होने के कारण दिन-रात लोगों के आवागमन में उपयोग होता है। उन्होंने बताया कि अंडरपास के ऊपर से कोटा-बीना एवं इंदौर रेल लाइन गुजरती हैं और लगातार रेल यातायात संचालित होता रहता है।
    1
    गुना अंडरपास की जर्जर हालत पर उठी आवाज, DRM भोपाल से तत्काल जीर्णोद्धार की मांग

गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय के समीप स्थित अंडरपास की जर्जर हालत को लेकर यात्री सेवा संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व पश्चिम मध्य रेलवे रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (XZRUCC) सदस्य सुनील आचार्य ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) भोपाल सहित संबंधित DEN एवं EN अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल निरीक्षण एवं जीर्णोद्धार की मांग की है। आचार्य ने पत्र में बताया कि यह अंडरपास गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। अंडरपास के दूसरी ओर श्रीराम कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियां हैं, जिनमें रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं एवं आम राहगीरों के लिए यह प्रमुख आवागमन मार्ग है। कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मार्ग कम दूरी का होने के कारण दिन-रात लोगों के आवागमन में उपयोग होता है। उन्होंने बताया कि अंडरपास के ऊपर से कोटा-बीना एवं इंदौर रेल लाइन गुजरती हैं और लगातार रेल यातायात संचालित होता रहता है।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    25 min ago
  • ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधानसभा में याचिका प्रस्तुत करेंगे विधायक इंजीनियर हरि बाबू राय, ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधानसभा में याचिका प्रस्तुत करेंगे विधायक इंजी. हरिबाबू राय अशोकनगर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुन्दौली में भ्रमण के दौरान विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने दूसरे गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर बनी पुलिया के बरसात में क्षतिग्रस्त होकर बह जाने की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और उन्हें दूसरी ओर जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुलिया एवं मार्ग की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण समस्या को याचिका के माध्यम से विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा, ताकि संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कर पुलिया के शीघ्र निर्माण एवं आवागमन की व्यवस्था सुचारू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
    1
    ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधानसभा में याचिका  प्रस्तुत करेंगे विधायक इंजीनियर हरि बाबू राय,
ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधानसभा में याचिका प्रस्तुत करेंगे विधायक इंजी. हरिबाबू राय
अशोकनगर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुन्दौली में भ्रमण के दौरान विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने दूसरे गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर बनी पुलिया के बरसात में क्षतिग्रस्त होकर बह जाने की समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और उन्हें दूसरी ओर जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुलिया एवं मार्ग की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण समस्या को याचिका के माध्यम से विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा, ताकि संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कर पुलिया के शीघ्र निर्माण एवं आवागमन की व्यवस्था सुचारू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में मानसूनी बाढ़ का कहर, सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट नेपाल में मानसूनी बाढ़ का कहर, सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं के बाद भारत के सीमावर्ती राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
    1
    नेपाल में मानसूनी बाढ़ का कहर, सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट
नेपाल में मानसूनी बाढ़ का कहर, सीमावर्ती राज्यों में अलर्ट
नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं के बाद भारत के सीमावर्ती राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🏆मुंगावली नगर की एक और बेटी कु. शैली अग्रवाल ने भोपाल से सी.एस. एक्जीक्यूटिव परीक्षा में प्रथम इस्थान को प्राप्त कर नगर और परिवार का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। सफलता की खबर से नगर में जिस खुशी का माहौल दिखाई दिया, इस वि शैली इस बात को किस तरह देखती है, सुनिये शैली अग्रवाल की ही जुबानी... 🏆🏆🏆🏆🏆
    1
    🏆मुंगावली नगर की एक और बेटी कु. शैली अग्रवाल ने भोपाल से सी.एस. एक्जीक्यूटिव परीक्षा में प्रथम इस्थान को प्राप्त कर नगर और परिवार का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। सफलता की खबर से नगर में जिस खुशी का माहौल दिखाई दिया, इस वि
शैली इस बात को किस तरह देखती है, सुनिये शैली अग्रवाल की ही जुबानी...
🏆🏆🏆🏆🏆
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण शुरू भोपाल में हुई बैठक संपन्न गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण शुरू भोपाल में हुई बैठक संपन्न
    1
    गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण शुरू भोपाल में हुई बैठक संपन्न
गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण शुरू भोपाल में हुई बैठक संपन्न
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • युवती के सिर पर ईंट से वार, महिला समेत दो पर गंभीर आरोप गुना के सुदामा कॉलोनी की घटना, पुलिस दस्तावेज में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख गुना। शहर के सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना के अनुसार, एक युवती के सिर में चोट आई और खून निकल आया। मामले में एक युवक और उसकी मां पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे शिकायतकर्ता अपनी बेटी पूनम शर्मा और भतीजी सिद्धी शर्मा के साथ सुदामा कॉलोनी में मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला कृष्णा कुशवाह मिला। शिकायत में आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा ने शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ईंट से सिर पर किया वार शिकायतकर्ता के अनुसार, गाली देने से मना करने पर कृष्णा कुशवाह ने कथित तौर पर हाथ में ली हुई लुहांगी/लोहे की वस्तु से पूनम शर्मा पर हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और खून निकल आया। इसी दौरान कृष्णा की मां प्रेमलता कुशवाह के मौके पर पहुंचने का भी शिकायत में उल्लेख है। आरोप है कि प्रेमलता ने डंडे से शिकायतकर्ता और उसकी भतीजी सिद्धी के साथ मारपीट की। शिकायत में दोनों महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आने की बात कही गई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने कराया बीच-बचाव पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, घटना के समय चेतन शर्मा और दीपक नामदेव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल हुए लोगों की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    युवती के सिर पर ईंट से वार, महिला समेत दो पर गंभीर आरोप
गुना के सुदामा कॉलोनी की घटना, पुलिस दस्तावेज में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख
गुना। शहर के सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना के अनुसार, एक युवती के सिर में चोट आई और खून निकल आया। मामले में एक युवक और उसकी मां पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे शिकायतकर्ता अपनी बेटी पूनम शर्मा और भतीजी सिद्धी शर्मा के साथ सुदामा कॉलोनी में मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला कृष्णा कुशवाह मिला। शिकायत में आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा ने शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
ईंट से सिर पर किया वार
शिकायतकर्ता के अनुसार, गाली देने से मना करने पर कृष्णा कुशवाह ने कथित तौर पर हाथ में ली हुई लुहांगी/लोहे की वस्तु से पूनम शर्मा पर हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और खून निकल आया।
इसी दौरान कृष्णा की मां प्रेमलता कुशवाह के मौके पर पहुंचने का भी शिकायत में उल्लेख है। आरोप है कि प्रेमलता ने डंडे से शिकायतकर्ता और उसकी भतीजी सिद्धी के साथ मारपीट की। शिकायत में दोनों महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आने की बात कही गई है।
मौके पर पहुंचे लोगों ने कराया बीच-बचाव
पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, घटना के समय चेतन शर्मा और दीपक नामदेव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल हुए लोगों की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.