logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज मौदहा हमीरपुर। पांच साल पहले बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली पकडने की खुन्नस रखते हुए युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जिससे मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी कला निवासी सार्थक सिंह ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,शनिवार दोपहर गांव का नारद सिंह उसे मिला और कहने लगा कि बीते पांच सात साल पहले तुमने मेरा बालू का ट्रैक्टर पकडवाया था।जिसे छुडाने में मेरे लगभग डेढ लाख रुपये लगे थे अगर रुपये नहीं दिए तो तीस मई तक तुम्हे जान से मार दूंगा।जिसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

14 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

हमीरपुर :जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज मौदहा हमीरपुर। पांच साल पहले बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली पकडने की खुन्नस रखते हुए युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जिससे मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी कला निवासी सार्थक सिंह ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,शनिवार दोपहर गांव का नारद सिंह उसे मिला और कहने लगा कि बीते पांच सात साल पहले तुमने मेरा बालू का ट्रैक्टर पकडवाया था।जिसे छुडाने में मेरे लगभग डेढ लाख रुपये लगे थे अगर रुपये नहीं दिए तो तीस मई तक तुम्हे जान से मार दूंगा।जिसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस ने मुठभेड़ मेंअंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोहके 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार,
    1
    पुलिस ने मुठभेड़ मेंअंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोहके 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार,
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *पुलिस मुठभेड़ में 04 अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बस/ट्रेन/ऑटो/ई-रिक्शा आदि सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।सुबह भोर में थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति है जो चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। सूचना पर तत्काल थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर छापेमारी कर घेराबन्दी की गई तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस, आदि बरामद हुए है।अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग सुनियोजित तरीके से ट्रेन, बस, ऑटो रिक्शा आदि सवारी गाड़ियो में सवारी बनकर चढ़ जाते है और उसमें बैठे सवारियों के किमती सामानों बैग, सूटकेस आदि को चिन्हित कर मौका पाकर उसको काटकर/खोलकर कीमती सामानों की चोरी कर लेते है साथ ही पाकेटमारी का भी काम करते है और मौका पाकर अगले स्टाप पर उतर जाते है। साथ ही बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में यह काम आसानी से हो जाता है तथा पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 मिस कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस एवं तलाशी में 05 हजार रुपए बरामद हुए है । इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है ।गिरफ्तार अभियुक्त निराजुल हसन, फहीम, व साहिल शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद के निवासी हैं।गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी हैं। सभी आपराधिक प्रवृत्ति के पेशेवर है।सभी के अपराधों के बारे में अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है।
    2
    *पुलिस मुठभेड़ में 04 अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गिरफ्तार*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बस/ट्रेन/ऑटो/ई-रिक्शा आदि सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।सुबह भोर में थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति है जो चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। सूचना पर तत्काल थाना नरैनी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर छापेमारी कर घेराबन्दी की गई तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस, आदि बरामद हुए है।अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग सुनियोजित तरीके से ट्रेन, बस, ऑटो रिक्शा आदि सवारी गाड़ियो में सवारी बनकर चढ़ जाते है और उसमें बैठे सवारियों के किमती सामानों बैग, सूटकेस आदि को चिन्हित कर मौका पाकर उसको काटकर/खोलकर कीमती सामानों की चोरी कर लेते है साथ ही पाकेटमारी का भी काम करते है और मौका पाकर अगले स्टाप पर उतर जाते है। साथ ही बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में यह काम आसानी से हो जाता है तथा पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 02 मिस कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस एवं तलाशी में 05 हजार रुपए बरामद हुए है । इस सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कहां-कहां और किन-किन जनपदों में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है ।गिरफ्तार अभियुक्त	निराजुल हसन, फहीम, व साहिल शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद के निवासी हैं।गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी हैं। सभी आपराधिक प्रवृत्ति के पेशेवर है।सभी के अपराधों के बारे में अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर। अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पी.सी.यू) के नवनिर्वाचित उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यालय में यमुना पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दोपहर लगभग २ बजे काफिले के साथ उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाये। स्वागत के बाद उन्होंने सर्वप्रथम सिंह महेश्वर मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और चौरा देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। जिला कार्यालय पहुंचने पर बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और आमजन को सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान रामदेव सिंह, विजय पांडे, अरविंद मुखिया, नरवेंद सिंह, मुकेश प्रजापति, उत्तम सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश सेंगर, लालाराम निषाद, आशीष गुप्ता, विनय मिश्रा, ओमेश सिंह, संध्या वर्मा, सीमा वर्मा, उमा दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, करण साहू, दुर्गेश ओमर, निशु गुप्ता, अंकित गुप्ता, भार्गव मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    हमीरपुर। अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पी.सी.यू) के नवनिर्वाचित उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यालय में यमुना पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दोपहर लगभग २ बजे काफिले के साथ उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाये। स्वागत के बाद उन्होंने सर्वप्रथम सिंह महेश्वर मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और चौरा देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
जिला कार्यालय पहुंचने पर बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और आमजन को सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान रामदेव सिंह, विजय पांडे, अरविंद मुखिया, नरवेंद सिंह, मुकेश प्रजापति, उत्तम सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश सेंगर, लालाराम निषाद, आशीष गुप्ता, विनय मिश्रा, ओमेश सिंह, संध्या वर्मा, सीमा वर्मा, उमा दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, करण साहू, दुर्गेश ओमर, निशु गुप्ता, अंकित गुप्ता, भार्गव मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों के मुताबिक कोल्डड्रिंक ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी थी युवती की हालत, इलाज के लिए परिजन युवती को लेकर पहुंचे थे हमीरपुर जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में चिकित्सक ने जाँच के बाद युवती को मृत घोषित किया, साथ मे कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमार हुए बच्चे घरेलू उपचार के बाद हुए ठीक, 8 मई को होनी थी मृतक युवती की शादी, युवती की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील, फतेहपुर जिले के धाना गाँव की निवासी थी मृतक युवती, सूचना पर पहुंची चांदपुर थाना पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिला मुख्यालय के पोस्टमॉर्टम हाउस का मामला।
    3
    संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,
परिजनों के मुताबिक कोल्डड्रिंक ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी थी युवती की हालत,
इलाज के लिए परिजन युवती को लेकर पहुंचे थे हमीरपुर जिला अस्पताल,
जिला अस्पताल में चिकित्सक ने जाँच के बाद युवती को मृत घोषित किया,
साथ मे कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमार हुए बच्चे घरेलू उपचार के बाद हुए ठीक,
8 मई को होनी थी मृतक युवती की शादी,
युवती की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील,
फतेहपुर जिले के धाना गाँव की निवासी थी मृतक युवती,
सूचना पर पहुंची चांदपुर थाना पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
जिला मुख्यालय के पोस्टमॉर्टम हाउस का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • बांदा। थाना नरैनी पुलिस ने चोरी की इलेक्ट्रिक मोटर बेचने की फिराक में बैठे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर व नकदी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पनगरा पुलिया पर दो संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम राहुल पुत्र पवन निवासी नन्दवारा थाना नरैनी तथा मनीष पुत्र मनोज निवासी मुरवा थाना गिरवां बताया। तलाशी में उनके पास से पांच हजार रुपये बरामद हुए।कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक मकान से इंडक्शन इलेक्ट्रिक मोटर चोरी की थी और उसे बेचने के लिए वहां बैठे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की इलेक्ट्रिक मोटर बरामद कर ली।मामले में थाना नरैनी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों के अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जांच कर रही है।
    1
    बांदा। थाना नरैनी पुलिस ने चोरी की इलेक्ट्रिक मोटर बेचने की फिराक में बैठे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर व नकदी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पनगरा पुलिया पर दो संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम राहुल पुत्र पवन निवासी नन्दवारा थाना नरैनी तथा मनीष पुत्र मनोज निवासी मुरवा थाना गिरवां बताया। तलाशी में उनके पास से पांच हजार रुपये बरामद हुए।कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक मकान से इंडक्शन इलेक्ट्रिक मोटर चोरी की थी और उसे बेचने के लिए वहां बैठे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की इलेक्ट्रिक मोटर बरामद कर ली।मामले में थाना नरैनी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों के अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जांच कर रही है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Mamta chaurasiya
    1
    Post by Mamta chaurasiya
    user_Mamta chaurasiya
    Mamta chaurasiya
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौदहा नगर में दुकान से लौटते समय गांधी विद्यालय के पास सपा नेता मोहन बाबू को दबंगों ने रोका और मारपीट कर दी। पीड़ित ने फायरिंग व लूट का आरोप भी लगाया है। घायल को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। सीओ राजकुमार पाण्डेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है, लूट की पुष्टि नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    मौदहा नगर में दुकान से लौटते समय गांधी विद्यालय के पास सपा नेता मोहन बाबू को दबंगों ने रोका और मारपीट कर दी। 
पीड़ित ने फायरिंग व लूट का आरोप भी लगाया है।
घायल को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
सीओ राजकुमार पाण्डेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है, लूट की पुष्टि नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अतर्रा थाना क्षेत्र में मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
    1
    अतर्रा थाना क्षेत्र में मारपीट कर 
एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल
करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को
पुलिस ने गिरफ्तार किया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा- जिले में झकझोर कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां पर मामूली कहा सुनी के बाद पति-पत्नी ने अपने घर में अलग अलग कमरों में जाकर गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर मौजूद दंपति के 2 मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वही फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 6 साल पहले इन लोगों ने प्रेम विवाह किया था और ये अलग अलग जाती के थे और इनके दो बच्चे हैं। अरहर कूटने को लेकर इनमें आपस में झगड़ा हो गया था। मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदरा डेरा से सामने आया है।यहां के रहने वाले 28 वर्षीय लल्लू निषाद व 26 वर्षीय उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर अलग अलग कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. मृतक लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में किसी तरह के कोई विवाद होने की जानकारी नहीं थी। जब उनके दोनों बच्चों अनुष्का (4 वर्ष) व किस्सू (2 वर्ष) के रोने की आवाज सुनी तो मोहल्ले की कुछ बच्चियों वहां पर गई. जिसके बाद घटना के बारे में जानकारी हुई. इसने बताया कि लल्लू भूमिहीन था और वह 4 बीघे जमीन दूसरे की बटाई पर लिए हुए था और खेती कर अपना गुजर बसर करता था और शनिवार को उसे खेत में अरहर की फसल कूटने जाना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. इसने बताया कि घर के अंदर किसी बात को लेकर इनमें आपस में कहासुनी हो गई जिस पर जहां लल्लू ने घर के अंदर बने एक पक्के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर ही एक कच्चे कमरे में धन्नी में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सौरभ सिंह ने बताया की पति-पत्नी ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    *दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा- जिले में झकझोर कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां पर मामूली कहा सुनी के बाद पति-पत्नी ने अपने घर में अलग अलग कमरों में जाकर गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर मौजूद दंपति के 2 मासूम बच्चों के रोने की आवाज  सुनाई दी।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वही फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 6 साल पहले इन लोगों ने प्रेम विवाह किया था और ये अलग अलग जाती के थे और इनके दो बच्चे हैं। अरहर कूटने को लेकर इनमें आपस में झगड़ा हो गया था। मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदरा डेरा से सामने आया है।यहां के रहने वाले 28 वर्षीय लल्लू निषाद व 26 वर्षीय उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर अलग अलग कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. मृतक लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में किसी तरह के कोई विवाद होने की जानकारी नहीं थी। जब उनके दोनों बच्चों अनुष्का (4 वर्ष) व किस्सू (2 वर्ष) के रोने की आवाज सुनी तो मोहल्ले की कुछ बच्चियों वहां पर गई. जिसके बाद घटना के बारे में जानकारी हुई. इसने बताया कि लल्लू भूमिहीन था और वह 4 बीघे जमीन दूसरे की बटाई पर लिए हुए था और खेती कर अपना गुजर बसर करता था और शनिवार को उसे खेत में अरहर की फसल कूटने जाना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. इसने बताया कि घर के अंदर किसी बात को लेकर इनमें आपस में कहासुनी हो गई जिस पर जहां लल्लू ने घर के अंदर बने एक पक्के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर ही एक कच्चे कमरे में धन्नी में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सौरभ सिंह ने बताया की पति-पत्नी ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है  दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.