पीसीयू के नवनिर्वाचित उप सभापति का हमीरपुर में किया भव्य स्वागत हमीरपुर। अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पी.सी.यू) के नवनिर्वाचित उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यालय में यमुना पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दोपहर लगभग २ बजे काफिले के साथ उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाये। स्वागत के बाद उन्होंने सर्वप्रथम सिंह महेश्वर मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और चौरा देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। जिला कार्यालय पहुंचने पर बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और आमजन को सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान रामदेव सिंह, विजय पांडे, अरविंद मुखिया, नरवेंद सिंह, मुकेश प्रजापति, उत्तम सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश सेंगर, लालाराम निषाद, आशीष गुप्ता, विनय मिश्रा, ओमेश सिंह, संध्या वर्मा, सीमा वर्मा, उमा दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, करण साहू, दुर्गेश ओमर, निशु गुप्ता, अंकित गुप्ता, भार्गव मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीसीयू के नवनिर्वाचित उप सभापति का हमीरपुर में किया भव्य स्वागत हमीरपुर। अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पी.सी.यू) के नवनिर्वाचित उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यालय में यमुना पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दोपहर लगभग २ बजे काफिले के साथ उप
सभापति बृजकिशोर गुप्ता के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाये। स्वागत के बाद उन्होंने सर्वप्रथम सिंह महेश्वर मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और चौरा देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। जिला कार्यालय पहुंचने पर बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों,
युवाओं और आमजन को सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान रामदेव सिंह, विजय पांडे, अरविंद मुखिया, नरवेंद सिंह, मुकेश प्रजापति, उत्तम सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश सेंगर, लालाराम निषाद, आशीष गुप्ता, विनय मिश्रा, ओमेश सिंह, संध्या वर्मा, सीमा वर्मा, उमा दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, करण साहू, दुर्गेश ओमर, निशु गुप्ता, अंकित गुप्ता, भार्गव मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- घाटमपुर में रविवार को यातायात का उलंघन करने पर पुलिस ने सघन चेकिंग करने के बाद 45 ट्रकों का चालान कर दिया है1
- हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।1
- Post by Amit Singh1
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कालपी के जोल्हुपुर मोड़ के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा कार अचानक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अपने घर ललितपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वाहन कालपी क्षेत्र में पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। तेज रफ्तार (करीब 100 किमी/घंटा) के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, वह बेहद दर्दनाक था। कार में फंसे लोग करीब 20 मिनट तक मदद के लिए तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। कई लोग कार के केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ इस यात्रा पर गए थे। हादसे में शशिकांत तिवारी सहित कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडल और देशराज समेत कुल 10 लोग कार में सवार थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, लेकिन यहां भी लापरवाही की तस्वीर सामने आई। एम्बुलेंस इमरजेंसी के बाहर पहुंची, लेकिन वार्ड बॉय मौजूद नहीं था, जिसके चलते घायल करीब 10 मिनट तक एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी मृतकों की पूरी पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों के आने के बाद ही पुष्टि की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग ललितपुर के रहने वाले हैं और हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीट बेल्ट न लगाना, ओवरस्पीड और ड्राइविंग के दौरान थकान—ये तीनों वजहें मिलकर मौत का कारण बन गईं। #KalpiAccident #JalaunNews #BreakingNews #AyodhyaReturn #RoadAccident #UPNews #HighwayAccident #JusticeForVictims #SafetyFirst #OverSpeed #DriverSleep #UraiMedicalCollege #UPPolice #DMJalaun #SPJalaun #EmergencyFail #SystemFailure #ViralNews #HindiNews #BigBreaking1
- Post by Vajhul qamar1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में पशु बाजार के समीप अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। युवक को बेहोशी की हालत में राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया गया है। हाइवे में पशु बाजार के समीप एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। इस घटना में युवक बेहोश होकर हाइवे के किनारे गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. शशांक ने बताया कि युवक बेहोश है। उपचार किया जा रहा है। होश में आने के बाद ही घटना पता चलेगी। युवक को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।1
- मौदहा नगर में दुकान से लौटते समय गांधी विद्यालय के पास सपा नेता मोहन बाबू को दबंगों ने रोका और मारपीट कर दी। पीड़ित ने फायरिंग व लूट का आरोप भी लगाया है। घायल को सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। सीओ राजकुमार पाण्डेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है, लूट की पुष्टि नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है।1
- Post by Sachin Verma1