logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बन्धु व बालश्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बन्धु व बाल श्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई सम्पन्न पीलीभीत सूचना विभाग 17 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जिला श्रम बन्धु समिति, बाल श्रम जिला टास्क फोर्स समिति एवं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की बैठक गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शशिकला श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीलीभीत द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) के बारे में विस्तार से बताया गया कि यह योजना 18 से 40 वर्ष के श्रमिकों व लघु व्यापारियों के लिए संचालित है, जिसमें वे अपना पंजीयन किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर स्वयं करा सकते है। इस योजना के अन्तर्गत पंजीयनकर्ता की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त न्यूनतम 3000/- रूपये प्रतिमाह की दर से पेंशन मिलेगी तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिक पंजीयन, श्रमिक के नवीनीकरण एवं निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलाये जाने वाली कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजनाओं से संबधी जानकारी एवं श्रमिक पंजीयन कराये जाने की जानकारी दी गयी तथा किसी प्रतिष्ठान/दुकान मे व निर्माण स्थल पर 18 वर्ष से कम आयु के बाल/किशोर श्रमिकों से बाल श्रम न कराया जाये। राजन हरदहा प्रवर्तन अधिकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बरेली द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत योजना में 56 प्रतिशत प्रतिष्ठान पंजीयन हो गये है और 44 प्रतिशत जिनमें 85 प्रतिष्ठान का पंजीयन होना शेष है, जिसमें स्कूल, अस्पताल, नगर पालिका एवं राइसमिल आदि है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये है कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) व उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिकों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार व आगामी मासिक बैठक जिला उद्योग बन्धु/वाणिज्य बन्धु की बैठक में उपस्थित होकर योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी देने तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत शेष 85 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण कराया जाये। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एआरटीओ व समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
1db873a8-c4dd-475b-abe5-2f3dbcea28be

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बन्धु व बालश्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला श्रम बन्धु व बाल श्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई सम्पन्न पीलीभीत सूचना विभाग 17 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जिला श्रम बन्धु समिति, बाल श्रम जिला टास्क फोर्स समिति एवं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की बैठक गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शशिकला श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीलीभीत द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) के बारे में विस्तार से बताया गया कि यह योजना 18 से 40 वर्ष के श्रमिकों व लघु व्यापारियों के लिए संचालित है, जिसमें वे अपना पंजीयन किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर स्वयं करा सकते है। इस योजना के अन्तर्गत पंजीयनकर्ता की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त न्यूनतम 3000/- रूपये प्रतिमाह की दर से पेंशन मिलेगी तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिक पंजीयन, श्रमिक के नवीनीकरण एवं निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलाये जाने वाली कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व

d336da87-0881-498a-98f3-eaf3b31dc636

शिशु एवं बालिका मदद योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजनाओं से संबधी जानकारी एवं श्रमिक पंजीयन कराये जाने की जानकारी दी गयी तथा किसी प्रतिष्ठान/दुकान मे व निर्माण स्थल पर 18 वर्ष से कम आयु के बाल/किशोर श्रमिकों से बाल श्रम न कराया जाये। राजन हरदहा प्रवर्तन अधिकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बरेली द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत योजना में 56 प्रतिशत प्रतिष्ठान पंजीयन हो गये है और 44 प्रतिशत जिनमें 85 प्रतिष्ठान का पंजीयन होना शेष है, जिसमें स्कूल, अस्पताल, नगर पालिका एवं राइसमिल आदि है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये है कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) व उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिकों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार व आगामी मासिक बैठक जिला उद्योग बन्धु/वाणिज्य बन्धु की बैठक में उपस्थित होकर योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी देने तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अन्तर्गत शेष 85 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण कराया जाये। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एआरटीओ व समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश संतकबीर नगर के सिरसी में
    1
    उत्तर प्रदेश संतकबीर नगर के सिरसी में
    user_डॉ. विपिन कुमार यादव = ब्यूरो  चीफ बरेली
    डॉ. विपिन कुमार यादव = ब्यूरो चीफ बरेली
    Speech Therapist Faridpur, Bareilly•
    10 hrs ago
  • महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग
    1
    महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित
भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तिलहर पुलिस को सफलता मिली अपराधी को पकड़ कर लाई थाने में
    1
    तिलहर पुलिस को सफलता मिली अपराधी को पकड़ कर लाई थाने में
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में SOTF टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान श्री श्याम मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। टीम को सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। छापेमारी के दौरान संचालक हिमांशु वार्ष्णेय के कब्जे से 20 Buprenorphine इंजेक्शन, 113 Tramadol कैप्सूल और 360 Alprazolam टैबलेट बरामद हुईं। ये दवाइयां नशे के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं और इनके अवैध भंडारण व बिक्री पर रोक है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही Drugs and Cosmetics Act के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिना रिकॉर्ड और डॉक्टर की पर्ची के ऐसी दवाइयों की बिक्री गंभीर अपराध है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस मेडिकल स्टोर पर लंबे समय से नशीली दवाइयां बेची जा रही थीं। उनका कहना है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक पहले भी BNS की धारा 25 के एक मामले में आरोपी रह चुका है। साथ ही, दुकान में काम करने वाले एक युवक को भी पहले पुलिस नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल, अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में SOTF टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान श्री श्याम मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं।
टीम को सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। छापेमारी के दौरान संचालक हिमांशु वार्ष्णेय के कब्जे से 20 Buprenorphine इंजेक्शन, 113 Tramadol कैप्सूल और 360 Alprazolam टैबलेट बरामद हुईं। ये दवाइयां नशे के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं और इनके अवैध भंडारण व बिक्री पर रोक है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही Drugs and Cosmetics Act के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिना रिकॉर्ड और डॉक्टर की पर्ची के ऐसी दवाइयों की बिक्री गंभीर अपराध है।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस मेडिकल स्टोर पर लंबे समय से नशीली दवाइयां बेची जा रही थीं। उनका कहना है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक पहले भी BNS की धारा 25 के एक मामले में आरोपी रह चुका है। साथ ही, दुकान में काम करने वाले एक युवक को भी पहले पुलिस नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल, अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खेत की नराई में आग लगाने का विरोध करने पर किशान को जान से मारने की धमकी मामला पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का #पीलीभीत #पूरनपुर #brekingnews #LatestNews #UttarPradesh #uppolice #Dmpilibhit
    1
    खेत की नराई में आग लगाने का विरोध करने पर किशान को जान से मारने की धमकी मामला पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का #पीलीभीत #पूरनपुर #brekingnews #LatestNews #UttarPradesh #uppolice #Dmpilibhit
    user_Naresh Mallick
    Naresh Mallick
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन नेस्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन पीलीभीत जिला के तहसील पूरनपुर में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। किसानों ने कहा कि जितनी बिजली की खपत नहीं हो रही, उससे कई गुना ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि "ऐसा लग रहा
    1
    पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन नेस्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ किया  प्रदर्शन 
पीलीभीत जिला के तहसील पूरनपुर में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन  ने जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है।
किसानों ने कहा कि जितनी बिजली की खपत नहीं हो रही, उससे कई गुना ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि "ऐसा लग रहा
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.