*सावन मेले की तैयारियों को लेकर कड़ाधाम में प्रशासनिक बैठक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *कड़ा,कौशांबी।* शक्तिपीठ कड़ाधाम में आगामी सावन मेले को भव्य और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कड़ाधाम थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उपजिलाधिकारी सिराथू परमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस, नगर पंचायत, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान एसडीएम ने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।बैठक के समापन के बाद एसडीएम सिराथू ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ कुबरी घाट, कालेश्वर घाट और कड़ाधाम मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैरिकेडिंग और सफाई के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।इस दौरान कड़ाधाम थाना प्रभारी विनीत सिंह, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्मप्रकाश उर्फ टिंकू पंडा, नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम के वरिष्ठ लिपिक शिवम मौर्य, बीपीएम प्रदीप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

- 🚨 कौशाम्बी में दर्दनाक घटना! 😢💔 कौशाम्बी के थाना चरवा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, पहाड़पुर सुधवर में कक्षा 5 के दो छात्रों के बीच हुआ विवाद एक मासूम की जान ले गया। परिजनों का आरोप है कि छात्रों के बीच मारपीट के दौरान शिक्षक मूकदर्शक बने रहे। गंभीर रूप से घायल छात्र विभान को प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लापरवाह शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। 🕊️ ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 📍 स्थान: प्राथमिक विद्यालय, पहाड़पुर सुधवर, थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी #Kaushambi #BreakingNews #UPNews #Charwa #SchoolNews #JusticeForVibhan #NewsUpdate #InstagramReels #ViralNews #KaushambiExpressNews1
- फतेहपुर: छात्रा ने शिक्षक पर अशोभनीय टिप्पणी का लगाया आरोप, विद्यालय में पहले ही हो चुका था छात्रों का प्रदर्शन फतेहपुर। जिले के सर्वोदय राजकीय इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विद्यालय की एक छात्रा ने शिक्षक संतोष सर पर कक्षा के दौरान अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि शिक्षक ने कहा, "ऐसा जमाना आ गया है, गंदी वीडियो देखना पसंद है... हम सब गंदी वीडियो ही देखते हैं।" छात्रा का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से छात्र-छात्राओं में असहजता और आक्रोश का माहौल बन गया।गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी विद्यालय के छात्रों ने बिजली, पेयजल, शौचालय की अव्यवस्था, अवैध वसूली तथा कुछ शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन शुरू होने के लगभग चार घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अब छात्रा द्वारा लगाए गए नए आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि विद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है। फिलहाल संबंधित शिक्षक की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- विद्यार्थी परिषद की जिला सदस्यता कार्यशाला संपन्न।प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी।जिलेभर में 27130 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित* कौशांबी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिले की जिला सदस्यता कार्यशाला मंझनपुर में संपन्न हुई कार्यशाला के बाद प्रेस वार्ता आयोजित किया गया जिसमें जिला प्रमुख प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव, प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी, जिला संयोजक सुशील सोनकर, जिला सदस्यता प्रमुख गौरव मिश्रा, नगर सह मंत्री पूजा निर्मल ने पत्रकारों से वार्ता किया जिला संयोजक सुशील सोनकर नें सभी पत्रकारों का अभिनंदन करते हुए प्रेस वार्ता में बैठे कार्यकर्ताओं का परिचय कराया प्रांत सह मंत्री चौधरी ने बताया कि इस वर्ष जिले में विद्यार्थी परिषद का सदस्यता लक्ष्य 27130 है जिसमें 16 792 छात्र 9893 छात्र 445 शिक्षक शामिल जिले भर में तहसील स्तर पर एवं नगर स्तर पर टोलियो का गठन कर दिया गया है सदस्यता अभियान में कुल 90 कार्यकर्ता लगने वाले हैं पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में छात्राओं के आत्म सुरक्षा के लिए मिशन साहसी प्रशिक्षण अभियान शुरू करने वाले हैं यह अभियान 2017 में मुंबई से आरंभ हुआ जो पूरे देश में फैला है इस अभियान को देखकर के वर्तमान सरकार मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही है छात्राओं की शिक्षा सुरक्षा स्वालंबन विद्यार्थी परिषद की पहली प्राथमिकता है1
- *सावन मेले की तैयारियों को लेकर कड़ाधाम में प्रशासनिक बैठक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *कड़ा,कौशांबी।* शक्तिपीठ कड़ाधाम में आगामी सावन मेले को भव्य और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कड़ाधाम थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उपजिलाधिकारी सिराथू परमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस, नगर पंचायत, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान एसडीएम ने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।बैठक के समापन के बाद एसडीएम सिराथू ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ कुबरी घाट, कालेश्वर घाट और कड़ाधाम मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैरिकेडिंग और सफाई के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।इस दौरान कड़ाधाम थाना प्रभारी विनीत सिंह, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्मप्रकाश उर्फ टिंकू पंडा, नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम के वरिष्ठ लिपिक शिवम मौर्य, बीपीएम प्रदीप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी ब्रेकिंग / संदिग्ध दशा में विवाहिता की ससुराल में मौत #10newsnation #SPKaushambi #kaushambinews #NewsNation #tennewsnation #UPPolice कौशाम्बी ब्रेकिंग / संदिग्ध दशा में विवाहिता की ससुराल में मौत #10newsnation #SPKaushambi #kaushambinews #NewsNation #tennewsnation #UPPolice1