logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Ali Mohammed Mohamd
Ali Mohammed Mohamd
Jalaun, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम राजेश पांडेय ने सीएचसी व आवास विकास की सड़क का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश जालौन। डीएम राजेश पांडेय ने नगर में स्थित सीएचसी और आवास विकास परिषद में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम राजेश पांडेय शुक्रवार की दोपहर नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने ओपीडी और इमजेंसी चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्टॉफ मौजूद मिला। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड और चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से जानकारी ली। उन्होंन पूछा कि बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही है। जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आयुष्मान कार्ड काउंटर पर आयुष्मान मित्र राघवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को 13 गोल्डन कार्ड बने हैं। जिस पर उन्होंने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। नवजात को जन्म देने महिलाओं से भी बात की। जिसमें बताया गया कि शुक्रवार को तीन नार्मल डिलीवरी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि उनसे अस्पताल में किसी भी तरीके से रुपयों की मांग नहीं की गई है। दवाएं भी अस्पताल से ही उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन को लेकर डीएम ने कहा कि जब तक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होती है तब तक अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के लिए रोटेशन के आधार किसी रेडियोलॉजिस्ट को तैनात किया जाएगा। हेल्थ एटीएम मशीन में कुछ जांचें हो रहीं हैं। यदि कोई जांच नहीं हो पा रही है तो उसे सही कराया जाएगा। इस दौरान एक नवजात को जन्म प्रमाणपत्र भी डीएम ने दिया। उन्होंने एसडीएम हेमंत पटेल को निर्देश दिए कि समय समय पर सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण करें और हकीकत को परखें। सीएचसी के बाद डीएम आवास विकास परिषद पहुंचें जहां आवास विकास की ओर से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण डीएम ने किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने आधिशासी अभियंता डीबी यादव और एई अभिनव तिवारी को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। मानक के अनुसार ही सड़क का निर्माण कराया जाए। लापरवाही कतई न बरती जाए। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यस्थल जिस स्थान से और जहां तक सड़क का निर्माण हो रहा है, उसका एक बोर्ड लगाया जाए और लागत समेत जरूरी विवरण अंकित किया जाए। इस मौके पर एसडीएम हेमंत पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, पीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
    1
    डीएम राजेश पांडेय ने सीएचसी व आवास विकास की सड़क का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जालौन। डीएम राजेश पांडेय ने नगर में स्थित सीएचसी और आवास विकास परिषद में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।  
डीएम राजेश पांडेय शुक्रवार की दोपहर नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने ओपीडी और इमजेंसी चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्टॉफ मौजूद मिला। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड और चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से जानकारी ली। उन्होंन पूछा कि बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही है। जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आयुष्मान कार्ड काउंटर पर आयुष्मान मित्र राघवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को 13 गोल्डन कार्ड बने हैं। जिस पर उन्होंने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। नवजात को जन्म देने महिलाओं से भी बात की। जिसमें बताया गया कि शुक्रवार को तीन नार्मल डिलीवरी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि उनसे अस्पताल में किसी भी तरीके से रुपयों की मांग नहीं की गई है। दवाएं भी अस्पताल से ही उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन को लेकर डीएम ने कहा कि जब तक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होती है तब तक अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के लिए रोटेशन के आधार किसी रेडियोलॉजिस्ट को तैनात किया जाएगा। हेल्थ एटीएम मशीन में कुछ जांचें हो रहीं हैं। यदि कोई जांच नहीं हो पा रही है तो उसे सही कराया जाएगा। इस दौरान एक नवजात को जन्म प्रमाणपत्र भी डीएम ने दिया। उन्होंने एसडीएम हेमंत पटेल को निर्देश दिए कि समय समय पर सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण करें और हकीकत को परखें। सीएचसी के बाद डीएम आवास विकास परिषद पहुंचें जहां आवास विकास की ओर से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण डीएम ने किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने आधिशासी अभियंता डीबी यादव और एई अभिनव तिवारी को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। मानक के अनुसार ही सड़क का निर्माण कराया जाए। लापरवाही कतई न बरती जाए। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यस्थल जिस स्थान से और जहां तक सड़क का निर्माण हो रहा है, उसका एक बोर्ड लगाया जाए और लागत समेत जरूरी विवरण अंकित किया जाए। इस मौके पर एसडीएम हेमंत पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, पीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • खास खबर है जालौन जिले से आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आज पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने शिव मंदिरों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं
    1
    खास खबर है जालौन जिले से 
आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आज पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने शिव मंदिरों का निरीक्षण किया  और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन जालौन–बंगरा मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवारों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वीर सिंह और अंशुल गौतम घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा हमराही अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
जालौन–बंगरा मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवारों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसे में बाइक सवार वीर सिंह और अंशुल गौतम घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा हमराही अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ali Mohammed Mohamd
    1
    Post by Ali Mohammed Mohamd
    user_Ali Mohammed Mohamd
    Ali Mohammed Mohamd
    Jalaun, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले के गोहन में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी और पुत्रों ने परिवार के अन्य सदस्यों पर संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस विवाद के चलते उन्होंने मृतक का दाह संस्कार रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। मृतक वीरभद्र पुत्र सुदामा की पत्नी और उनके दो पुत्रों, मोहित और मनीष, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परिवार के सदस्यों ने वीरभद्र की जमीन, जायदाद और वाहन अपने नाम करवा लिए थे। पत्नी ने विशेष रूप से आरोप लगाया कि उनके पति की जमीन पर भाइयों ने ट्रैक्टर-कार फाइनेंस करवाई और नामांकित व्यक्ति (नोमानी) अपने पुत्र को बनाया।
    1
    जालौन जिले के गोहन में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी और पुत्रों ने परिवार के अन्य सदस्यों पर संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस विवाद के चलते उन्होंने मृतक का दाह संस्कार रोक दिया और पुलिस को सूचना दी।
मृतक वीरभद्र पुत्र सुदामा की पत्नी और उनके दो पुत्रों, मोहित और मनीष, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परिवार के सदस्यों ने वीरभद्र की जमीन, जायदाद और वाहन अपने नाम करवा लिए थे। पत्नी ने विशेष रूप से आरोप लगाया कि उनके पति की जमीन पर भाइयों ने ट्रैक्टर-कार फाइनेंस करवाई और नामांकित व्यक्ति (नोमानी) अपने पुत्र को बनाया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उज्जैन महाकालेश्वर बाबा महाकाल की नगरी में अत्यंत दुखत सूचना है कि शिप्रा ढाबा पुरे वेज रेस्टोरेंट्स गेट के बगल में इतनी बदबू आ रही है निकलना दुआ दुश्वार तत्काल पुलिस को एक्शन में आना चाहिए
    3
    उज्जैन महाकालेश्वर बाबा महाकाल की नगरी में अत्यंत दुखत सूचना है कि शिप्रा ढाबा पुरे वेज रेस्टोरेंट्स गेट के बगल में इतनी बदबू आ रही है निकलना दुआ दुश्वार तत्काल पुलिस को एक्शन में आना चाहिए
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री परमहंस बद्री दास जी महाराज मन्दिर ग्राम देवगांव थाना कैलिया का स्थलीय भ्रमण कर मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े समस्त पहलुओं का जायजा लिया गया एवं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    1
    जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री परमहंस बद्री दास जी महाराज मन्दिर ग्राम देवगांव थाना कैलिया का स्थलीय भ्रमण कर मंदिर परिसर,  श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा से जुड़े समस्त पहलुओं का जायजा लिया गया एवं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • जालौन–बंगरा मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवारों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वीर सिंह और अंशुल गौतम घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा हमराही अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
    1
    जालौन–बंगरा मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवारों को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसे में बाइक सवार वीर सिंह और अंशुल गौतम घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा हमराही अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.