logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वर्ष 2022 के वारंटी दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए, वारंटी दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए हिरणपुर (पाकुड़)।पुलिस ने शुक्रवार को गोपालपहाड़ी गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में न्यायालय भेज दिया गया। जिसमे गांव के ही रामप्रसाद मण्डल व विफल मण्डल है। वर्ष 2022 को बागशिशा पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव अजित हेम्ब्रम के साथ हुई विवाद में मारपीट किया गया था। इसको लेकर न्यायालय में उपस्थित होने को लेकर नोटिश किया गया था, इसके बाद भी दोनों आरोपी न्यायालय में निर्धारित तिथि को उपस्थित नही हुए। इसको लेकर निर्गत वारंट पर पुलिस ने दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया है।

4 hrs ago
user_Jitendra Das
Jitendra Das
प्रेस रिपोर्टर पाकुड़ पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
4 hrs ago
75c29eb4-329e-4e84-974b-43db678a7d08

वर्ष 2022 के वारंटी दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए, वारंटी दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए हिरणपुर (पाकुड़)।पुलिस ने शुक्रवार को गोपालपहाड़ी गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में न्यायालय भेज दिया गया। जिसमे गांव के ही रामप्रसाद मण्डल व विफल मण्डल है। वर्ष 2022 को बागशिशा पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव अजित हेम्ब्रम के साथ हुई विवाद में मारपीट किया गया था। इसको लेकर न्यायालय में उपस्थित होने को लेकर नोटिश किया गया था, इसके बाद भी दोनों आरोपी न्यायालय में निर्धारित तिथि को उपस्थित नही हुए। इसको लेकर निर्गत वारंट पर पुलिस ने दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों पर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में छोड़ दिया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है। बारिश के चलते गड्ढों के आसपास की जमीन और भी फिसलन भरी हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को विजयनगर चौक पर एक व्यक्ति गड्ढे में गिरते-गिरते बच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सभी गड्ढों की तुरंत घेराबंदी की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और कार्य पूरा होने तक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। 👉 सवाल ये है—क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
    1
    बिहार बांका- शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों पर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में छोड़ दिया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है।
बारिश के चलते गड्ढों के आसपास की जमीन और भी फिसलन भरी हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को विजयनगर चौक पर एक व्यक्ति गड्ढे में गिरते-गिरते बच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि सभी गड्ढों की तुरंत घेराबंदी की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और कार्य पूरा होने तक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
👉 सवाल ये है—क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • सासाराम। रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है। फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार युवक मकराइन गांव की एक युवती से संपर्क में था। जब युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से उसके गांव पहुंच गया। वहीं युवती ने जब मिलने से इनकार किया तो युवक परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से बची जान वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या कर रहे युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतरा और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है। चिकित्सक के अनुसार युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है।
    1
    सासाराम। रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है।
फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार युवक मकराइन गांव की एक युवती से संपर्क में था। जब युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से उसके गांव पहुंच गया। वहीं युवती ने जब मिलने से इनकार किया तो युवक परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। 
लोगों की तत्परता से बची जान
वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या कर रहे युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतरा और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है। चिकित्सक के अनुसार युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by SR AMIT NEWS
    4
    Post by SR AMIT NEWS
    user_SR AMIT NEWS
    SR AMIT NEWS
    Voice of people Kahalgaon, Bhagalpur•
    18 hrs ago
  • कृष्णा गोस्वामी की रिपोर्ट *लोकेशन :-​चितरा (देवघर):* शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर चितरा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जोश और उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड केशव नारायण सिंह ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व, मजदूरों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए वर्कशॉप से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली चितरा के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई यूनियन कार्यालय पहुँची, जहाँ गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें पुरुष मजदूरों के कंधे से कंधा मिलाकर महिला मजदूरों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। ​मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी:- ​यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग इन कानूनों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बैठक में मुख्य रूप से 'समान काम के लिए समान वेतन', काम के निश्चित घंटे और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि जब तक सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा। ​इनकी रही उपस्थिति:- ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष केशव नारायण सिंह, सचिव पशुपति कोल, बलराम यादव, गणेश कोल, सपना मरांडी, कुमारी सजनी कुल्लू, धपोनी मरांडी, हिन्ता देवी, मंजू कुमारी, रोमन टुडू, कामदेव कोल, हीराधन मरांडी, कार्तिक महतो, बलदेव महतो, होपना मरांडी, हरीशन हेमब्रम, लीलू कोल, पवन कोल, हलधर सिंह, पतलू सोरेन, लुगुमुनी कुमारी, सजनी किस्कू, चम्पा देवी, फूलकुमारी दासीन, शोभा देवी, मंजू देवी, देवदासी टुडू, राबड़ी दासी, हीरामुनी हेमबरा, मोतीलाल मुर्मू, चिंता देवी, बलराम मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    कृष्णा गोस्वामी की रिपोर्ट 
*लोकेशन :-​चितरा (देवघर):*
शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर चितरा स्थित यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जोश और उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड केशव नारायण सिंह ने विधिवत झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व, मजदूरों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए वर्कशॉप से एक विशाल रैली निकाली। यह रैली चितरा के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई यूनियन कार्यालय पहुँची, जहाँ गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें पुरुष मजदूरों के कंधे से कंधा मिलाकर महिला मजदूरों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।
​मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी:-
​यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि देश का मजदूर वर्ग इन कानूनों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बैठक में मुख्य रूप से 'समान काम के लिए समान वेतन', काम के निश्चित घंटे और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि जब तक सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा।
​इनकी रही उपस्थिति:-
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष केशव नारायण सिंह, सचिव पशुपति कोल, बलराम यादव, गणेश कोल, सपना मरांडी, कुमारी सजनी कुल्लू, धपोनी मरांडी, हिन्ता देवी, मंजू कुमारी, रोमन टुडू, कामदेव कोल, हीराधन मरांडी, कार्तिक महतो, बलदेव महतो, होपना मरांडी, हरीशन हेमब्रम, लीलू कोल, पवन कोल, हलधर सिंह, पतलू सोरेन, लुगुमुनी कुमारी, सजनी किस्कू, चम्पा देवी, फूलकुमारी दासीन, शोभा देवी, मंजू देवी, देवदासी टुडू, राबड़ी दासी, हीरामुनी हेमबरा, मोतीलाल मुर्मू, चिंता देवी, बलराम मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_कृष्णा गोस्वामी पत्रकार
    कृष्णा गोस्वामी पत्रकार
    पालोजोरी, देवघर, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Dipak Kumar
    2
    Post by Dipak Kumar
    user_Dipak Kumar
    Dipak Kumar
    Goradih, Bhagalpur•
    20 hrs ago
  • बरहरवा:-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड अंतर्गत हस्तिपाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों का सघन भ्रमण कर आमजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। भ्रमण कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार रहा— सबसे पहले विधायक अपराह्न 03:30 बजे जूहीबोना मध्य टोला पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पेयजल संकट, जर्जर सड़क एवं नाली निर्माण की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके पश्चात शाम 04:00 बजे जूहीबोन पश्चिम टोला स्थित हाई स्कूल के समीप आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की कमी एवं युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शाम 04:30 बजे NTPC टोला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। अंत में शाम 05:00 बजे धोबाही पोखर के पीछे हेमा जी के घर के समीप पहुंचकर विधायक ने विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक निसात आलम ने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी बात उन्होंने कही। भ्रमण कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, कार्यकारी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, मुफक्कर हुसैन, बैदूल रहमान, अक्तारुल,सफ़ातुल्ला, नाबीद अंजुम, दिलदार आलम,नेहाल अख्तर,महबूब आलम, हेमातूर रहमान, शकील अहमद, अब्दुस सुकुर, परवेज, शारिक रब्बानी, थॉमस रॉबर्ट,शेखावत आलम, हबीबुल्ला, फिरोज आलम, मुसफेक आलम, कमीरुल इस्लाम, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    3
    बरहरवा:-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड अंतर्गत हस्तिपाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों का सघन भ्रमण कर आमजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
भ्रमण कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार रहा—
सबसे पहले विधायक अपराह्न 03:30 बजे जूहीबोना मध्य टोला पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पेयजल संकट, जर्जर सड़क एवं नाली निर्माण की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
इसके पश्चात शाम 04:00 बजे जूहीबोन पश्चिम टोला स्थित हाई स्कूल के समीप आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की कमी एवं युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
शाम 04:30 बजे NTPC टोला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
अंत में शाम 05:00 बजे धोबाही पोखर के पीछे हेमा जी के घर के समीप पहुंचकर विधायक ने विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक निसात आलम ने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता  है।
उन्होंने आगे कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी बात उन्होंने कही।
भ्रमण कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, कार्यकारी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास,  मुफक्कर हुसैन, बैदूल रहमान, अक्तारुल,सफ़ातुल्ला, नाबीद अंजुम, दिलदार आलम,नेहाल अख्तर,महबूब आलम, हेमातूर रहमान,  शकील अहमद, अब्दुस सुकुर, परवेज, शारिक रब्बानी,  थॉमस रॉबर्ट,शेखावत आलम, हबीबुल्ला, फिरोज आलम, मुसफेक आलम, कमीरुल इस्लाम, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Sunny kr. bhagat
    Sunny kr. bhagat
    Local News Reporter बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • अभी-अभी: कन्नौज के पास बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा नहीं रहे
    1
    अभी-अभी: कन्नौज के पास बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा नहीं रहे
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.