⚠️ लापरवाही की हद! बांका में खुले गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, गैस पाइपलाइन कार्य बना सिरदर्द 😡 बिहार बांका- शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों पर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में छोड़ दिया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है। बारिश के चलते गड्ढों के आसपास की जमीन और भी फिसलन भरी हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को विजयनगर चौक पर एक व्यक्ति गड्ढे में गिरते-गिरते बच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सभी गड्ढों की तुरंत घेराबंदी की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और कार्य पूरा होने तक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। 👉 सवाल ये है—क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?

- सासाराम। रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से मना करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है। फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार युवक मकराइन गांव की एक युवती से संपर्क में था। जब युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से उसके गांव पहुंच गया। वहीं युवती ने जब मिलने से इनकार किया तो युवक परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से बची जान वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आत्महत्या कर रहे युवक को किसी तरह खंभे से नीचे उतरा और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है। चिकित्सक के अनुसार युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर है और वह बातचीत भी कर रहा है।1
- Post by Nishant kumar1
- Post by THE LIVE Munger1
- Post by Kapil Kumar1
- पटना पारस अस्पताल में तोड़फोड़,परिजन बोले बेटे को जिंदा बात कर पैसे लूटते रहे डॉक्टर, खूब हुआ हंगामा।1
- Post by Dipak Kumar2
- Post by Nishant kumar1
- Post by THE LIVE Munger1
- रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है इसी क्रम में आज शहर के व्यस्त इलाके तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया बताया जा रहा है कि रिमझिम होटल नगर निगम से 99 साल की लीज पर लिया गया था हालांकि लीज की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी होटल संचालक द्वारा परिसर को खाली नहीं किया गया कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद जब होटल खाली नहीं हुआ तो आखिरकार मामला कोर्ट तक पहुंचा कोर्ट के आदेश के बाद आज नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।इसके बाद बुलडोजर की मदद से होटल के अवैध कब्जे वाले हिस्से को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई हालांकि पुलिस बल की सतर्कता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि शहर में अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन या लीज खत्म होने के बाद भी कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी बाइट --- राजेश कुमार, दंडाधिकारी1