Shuru
Apke Nagar Ki App…
आशीष रोशन रॉय का धमाका: पवन-खेसारी का दौर खत्म? | Ashish Roshan Roy News
THE LIVE Munger
आशीष रोशन रॉय का धमाका: पवन-खेसारी का दौर खत्म? | Ashish Roshan Roy News
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव यूनियन बैंक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान लखनपुर निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर सुल्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पार्किंग से बाइक निकाल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दो बाइक, एक जुगाड़ गाड़ी और एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही तारापुर थाना के पीटीसी परीक्षित कुमार मौके पर पहुंचे और कार को जब्त कर थाना ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by THE LIVE Munger1
- भागलपुर के सुल्तानगंज से सामने आए इस मामले में Manish Kumar और रामधनी यादव के बेटे ने संयुक्त रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का कहना है कि मामले की सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है और परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे Supreme Court of India का रुख करेंगे। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है, घर से बाहर निकलने पर दबाव बनाया जा रहा है और CCTV बंद कर घटना को अंजाम दिया गया। अब इस पूरे मामले ने सियासी माहौल को गरमा दिया है और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार, सुल्तानगंज (भागलपुर) #ManishKumar #RamdhaniYadav #BhagalpurNews #Sultanganj #BiharNews #BreakingNews #FakeEncounter #Justice #SupremeCourt #PoliceInvestigation #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #GroundReport1
- Post by Nishant kumar1
- यहां पर बराबर दुर्घटना होता रहता है इस संसार पर ध्यान दिया जाए हमेशा दुख होता रहता है इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इस गड्ढे को जल्दी से जल्दी भरा जाए हम लोग बराबर खतरे में रहते हैं यहां पर कभी गा1
- Post by Mukesh Kumar1
- बांका शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों पर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में छोड़ दिया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है। बारिश के चलते गड्ढों के आसपास की जमीन और भी फिसलन भरी हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को विजयनगर चौक पर एक व्यक्ति गड्ढे में गिरते-गिरते बच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सभी गड्ढों की तुरंत घेराबंदी की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और कार्य पूरा होने तक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।1
- तारापुर थाना क्षेत्र में खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गाजीपुर निवासी मोहम्मद नईम, मो. साजन और मो. डबला के रूप में हुई है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि मोहम्मद नईम के सिर में गंभीर चोट है, जबकि मो. साजन के मुंह और नाक में गहरी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घायल मोहम्मद नईम ने बताया कि उनकी 10 कट्ठा जमीन में लगी मकई की फसल को बुधवार को कुछ लोगों के मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया था। मना करने पर आरोपियों ने रात में भी फसल को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार शाम जब फिर से मवेशी खेत में छोड़े गए और विरोध किया गया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1