रनगांव यूनियन बैंक के पास तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव यूनियन बैंक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान लखनपुर निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर सुल्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पार्किंग से बाइक निकाल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दो बाइक, एक जुगाड़ गाड़ी और एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही तारापुर थाना के पीटीसी परीक्षित कुमार मौके पर पहुंचे और कार को जब्त कर थाना ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Post by THE LIVE Munger1
- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित फेक एनकाउंटर मामले में रामधनी यादव के छोटे बेटे अंकित यादव ने बड़ा बयान दिया है। अंकित यादव का कहना है कि, “मेरे पिता का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें पहले से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहानी बनाकर एनकाउंटर दिखाया गया। हमें न्याय चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है। परिवार ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की CBI या न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।1
- सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा1
- Dil Tod ghatna Jamalpur ka hai 😭💔🙆😭🎊💔🙏👈1
- धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। यह घर रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह का बताया जा रहा है, जो इन दिनों सपरिवार उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित छोड़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर के पांच कमरों में से तीन कमरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने ट्रंक और गोदरेज अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार, घर में करीब तीन-चार महीने पहले ही कोई आया था, जिसके बाद से घर बंद था। शनिवार दिन में जब आसपास के लोगों ने छत के कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला देखा, तब चोरी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर भतीजा सचिन मौके पर पहुंचा और घर का दरवाजा खोलकर अंदर गया। अंदर का दृश्य देख वह स्तब्ध रह गया, क्योंकि सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के सज्जन सिंह के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच के उपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गोपाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार एनटीपीसी में कार्यरत हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।1
- बांका शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों पर करीब 15 फीट गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में छोड़ दिया गया है। न तो कहीं बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है। बारिश के चलते गड्ढों के आसपास की जमीन और भी फिसलन भरी हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को विजयनगर चौक पर एक व्यक्ति गड्ढे में गिरते-गिरते बच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सभी गड्ढों की तुरंत घेराबंदी की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और कार्य पूरा होने तक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।1
- Post by THE LIVE Munger1
- *प्रेस विज्ञप्ति:-* नगर आयुक्त नगर निगम मुंगेर, के आदेश के आलोक में उप नगर आयुक्त, श्री नसीमुद्दीन खान के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदधिकारी, श्री विश्वजीत तिवारी, S.H.O. पुराबसराय, नगर प्रबंधक, नवनीत कुमार एवं मनोज कुमार भारती, के उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय कर्मियों द्वारा आज दिनांक 02/05/2026 को लगातार नौवें दिन नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान पुराबसराय क्षेत्र में किया गया। जिसमें 07 दुकानदारों से दंडस्वरूप 3,500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।1
- भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत कहलगांव भागलपुर मुख्य मार्ग एन एच 80 पर नगर क्षेत्र कहलगांव में पार्क चौक के समीप रोजाना हादसा हो रहा है। छोटी हादसा की तो कोई गिनती ही नहीं है कभी बाइक वाला दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहा है तो कभी साइकिल वाला शुक्रवार और शनिवार के रात्रि में एक फोर व्हीलर वाले भी इस हादसे के शिकार हो गए। शनिवार को सुबह 9:45 पर मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि हादसा का मुख्य कारण1