Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा
Gaurav Kumar Mishra
सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा
More news from बिहार and nearby areas
- सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा1
- Ticket No.: 29442 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले मुंगेर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने लिया तैयारियों का जायजा1
- खगड़िया में सफाई कर्मियों का सम्मान, सभापति अर्चना कुमारी ने बढ़ाया हौसला खगड़िया: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अगले दिन शनिवार को नगर परिषद खगड़िया कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में शहर के सभी सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और ऐसे कर्मियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद हमेशा सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उनके कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर उपसभापति मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें निरंतर इसी तरह मेहनत से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई कर्मियों ने सम्मान पाकर खुशी व्यक्त की और नगर परिषद के प्रति आभार जताया।1
- धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। यह घर रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह का बताया जा रहा है, जो इन दिनों सपरिवार उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित छोड़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर के पांच कमरों में से तीन कमरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने ट्रंक और गोदरेज अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार, घर में करीब तीन-चार महीने पहले ही कोई आया था, जिसके बाद से घर बंद था। शनिवार दिन में जब आसपास के लोगों ने छत के कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला देखा, तब चोरी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर भतीजा सचिन मौके पर पहुंचा और घर का दरवाजा खोलकर अंदर गया। अंदर का दृश्य देख वह स्तब्ध रह गया, क्योंकि सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के सज्जन सिंह के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच के उपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गोपाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार एनटीपीसी में कार्यरत हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।1
- गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक सम्पन्न, 20 लाख 100 रुपये पर अंतिम बोली गोगरी। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी टेंपो स्टैंडों के लिए शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में डाक प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। शाम पांच बजे तक चली इस प्रक्रिया में कुल तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया। डाक के दौरान प्रतिस्पर्धा के बीच अंतिम बोली 20 लाख 100 रुपये पर जाकर रुकी, जिस पर ऋषभ कुमार ने बाजी मारते हुए टेंपो स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। डाक प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, उप सभापति राजेश कुमार पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। बताया जाता है कि नगर परिषद को इस डाक से अच्छी राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।1
- सेवा में, श्री बबलू मंडल (माननीय विधायक), श्री राजेश वर्मा (माननीय सांसद), एवं श्री हेमंत कुमार (माननीय मुखिया जी)। विषय: वार्ड नंबर 1, गाछी टोला में कच्चे रास्ते की जगह नई पक्की सड़क बनवाने हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन यह है कि हम बछौता पंचायत, खगड़िया के वार्ड नंबर 1, गाछी टोला के निवासी हैं। हमारे टोले में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं बनी है, बल्कि यहाँ केवल एक कच्चा रास्ता है। इस कच्चे रास्ते के कारण हम सभी को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे यहाँ चलना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर हम विद्यार्थियों पर पड़ता है, जिन्हें पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल या कॉलेज जाने में बहुत ज़्यादा दिक्कत होती है। रास्ते की इस बदहाली के कारण हमारी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारी इस समस्या को देखते हुए इस कच्चे रास्ते की जगह जल्द से जल्द एक नई पक्की सड़क (पीसीसी या पिच) का निर्माण करवाने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे। धन्यवाद। भवदीय, समस्त ग्रामवासी (गाछी टोला, वार्ड नंबर 1) नाम: [ MD Saqib ] पता: बछौता, खगड़िया1
- बलिया प्रखंड परिसर के समीप अंबेडकर पार्क परिसर में बलिया अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में गौतम बुद्ध का 2589 वां जयंती सह मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है1
- *प्रेस विज्ञप्ति:-* नगर आयुक्त नगर निगम मुंगेर, के आदेश के आलोक में उप नगर आयुक्त, श्री नसीमुद्दीन खान के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदधिकारी, श्री विश्वजीत तिवारी, S.H.O. पुराबसराय, नगर प्रबंधक, नवनीत कुमार एवं मनोज कुमार भारती, के उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय कर्मियों द्वारा आज दिनांक 02/05/2026 को लगातार नौवें दिन नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान पुराबसराय क्षेत्र में किया गया। जिसमें 07 दुकानदारों से दंडस्वरूप 3,500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।1