logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक हुआ संपन्न, 20 लाख 100 रूपए पर अंतिम बोली। गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक सम्पन्न, 20 लाख 100 रुपये पर अंतिम बोली गोगरी। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी टेंपो स्टैंडों के लिए शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में डाक प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। शाम पांच बजे तक चली इस प्रक्रिया में कुल तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया। डाक के दौरान प्रतिस्पर्धा के बीच अंतिम बोली 20 लाख 100 रुपये पर जाकर रुकी, जिस पर ऋषभ कुमार ने बाजी मारते हुए टेंपो स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। डाक प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, उप सभापति राजेश कुमार पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। बताया जाता है कि नगर परिषद को इस डाक से अच्छी राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

2 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
2 hrs ago

गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक हुआ संपन्न, 20 लाख 100 रूपए पर अंतिम बोली। गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक सम्पन्न, 20 लाख 100 रुपये पर अंतिम बोली गोगरी। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी टेंपो स्टैंडों के लिए शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में डाक प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। शाम पांच बजे तक चली इस प्रक्रिया में कुल तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया। डाक के दौरान प्रतिस्पर्धा के बीच अंतिम बोली 20 लाख 100 रुपये पर जाकर रुकी, जिस पर ऋषभ कुमार ने बाजी मारते हुए टेंपो स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। डाक प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, उप सभापति राजेश कुमार पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। बताया जाता है कि नगर परिषद को इस डाक से अच्छी राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विश्व प्रसिद्ध योग आश्रम में पादुका दर्शन जाएंगे जहां तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
    1
    मुंगेर में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विश्व प्रसिद्ध योग आश्रम में पादुका दर्शन जाएंगे जहां तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by किरण देव यादव
    1
    Post by किरण देव यादव
    user_किरण देव यादव
    किरण देव यादव
    Khagaria, Bihar•
    23 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव यूनियन बैंक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान लखनपुर निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर सुल्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पार्किंग से बाइक निकाल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दो बाइक, एक जुगाड़ गाड़ी और एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही तारापुर थाना के पीटीसी परीक्षित कुमार मौके पर पहुंचे और कार को जब्त कर थाना ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव यूनियन बैंक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान लखनपुर निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर सुल्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पार्किंग से बाइक निकाल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दो बाइक, एक जुगाड़ गाड़ी और एक टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही तारापुर थाना के पीटीसी परीक्षित कुमार मौके पर पहुंचे और कार को जब्त कर थाना ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    49 min ago
  • Post by THE LIVE Munger
    1
    Post by THE LIVE Munger
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Ayush Kumar
    1
    Post by Ayush Kumar
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • बलिया प्रखंड परिसर के समीप अंबेडकर पार्क परिसर में बलिया अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में गौतम बुद्ध का 2589 वां जयंती सह मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है
    1
    बलिया प्रखंड परिसर के समीप अंबेडकर पार्क परिसर में बलिया अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में गौतम बुद्ध का 2589 वां जयंती सह मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    11 hrs ago
  • नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर खुला रास्ता गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। आक्रोशित लोगों ने अंततः सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जाम की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार से संपर्क किया गया। ठेकेदार ने फोन पर आश्वासन दिया कि नाला निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। बताया जाता है कि लंबे समय से नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    1
    नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर खुला रास्ता
गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई।
आक्रोशित लोगों ने अंततः सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जाम की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार से संपर्क किया गया। ठेकेदार ने फोन पर आश्वासन दिया कि नाला निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
बताया जाता है कि लंबे समय से नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मुंगेर योग आश्रम पहुंच कर लिया जायजा
    1
    बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मुंगेर योग आश्रम पहुंच कर लिया जायजा
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गाजीपुर निवासी मोहम्मद नईम, मो. साजन और मो. डबला के रूप में हुई है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि मोहम्मद नईम के सिर में गंभीर चोट है, जबकि मो. साजन के मुंह और नाक में गहरी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घायल मोहम्मद नईम ने बताया कि उनकी 10 कट्ठा जमीन में लगी मकई की फसल को बुधवार को कुछ लोगों के मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया था। मना करने पर आरोपियों ने रात में भी फसल को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार शाम जब फिर से मवेशी खेत में छोड़े गए और विरोध किया गया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान गाजीपुर निवासी मोहम्मद नईम, मो. साजन और मो. डबला के रूप में हुई है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि मोहम्मद नईम के सिर में गंभीर चोट है, जबकि मो. साजन के मुंह और नाक में गहरी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
घायल मोहम्मद नईम ने बताया कि उनकी 10 कट्ठा जमीन में लगी मकई की फसल को बुधवार को कुछ लोगों के मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया था। मना करने पर आरोपियों ने रात में भी फसल को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार शाम जब फिर से मवेशी खेत में छोड़े गए और विरोध किया गया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.