logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंद घर बना चोरों का आसान निशाना, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ, छत के रास्ते घुसने की आशंका, तीन कमरों के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। यह घर रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह का बताया जा रहा है, जो इन दिनों सपरिवार उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित छोड़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर के पांच कमरों में से तीन कमरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने ट्रंक और गोदरेज अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार, घर में करीब तीन-चार महीने पहले ही कोई आया था, जिसके बाद से घर बंद था। शनिवार दिन में जब आसपास के लोगों ने छत के कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला देखा, तब चोरी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर भतीजा सचिन मौके पर पहुंचा और घर का दरवाजा खोलकर अंदर गया। अंदर का दृश्य देख वह स्तब्ध रह गया, क्योंकि सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के सज्जन सिंह के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच के उपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गोपाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार एनटीपीसी में कार्यरत हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

1 hr ago
user_CHANDRASHEKHAR KUMAR
CHANDRASHEKHAR KUMAR
News Reporter धरहरा, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago

बंद घर बना चोरों का आसान निशाना, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ, छत के रास्ते घुसने की आशंका, तीन कमरों के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। यह घर रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह का बताया जा रहा है, जो इन दिनों सपरिवार उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित छोड़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर के पांच कमरों में से तीन कमरों के ताले तोड़ दिए गए। चोरों ने ट्रंक और गोदरेज अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार, घर में करीब तीन-चार महीने पहले ही कोई आया था, जिसके बाद से घर बंद था। शनिवार दिन में जब आसपास के लोगों ने छत के कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला देखा, तब चोरी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर भतीजा सचिन मौके पर पहुंचा और घर का दरवाजा खोलकर अंदर गया। अंदर का दृश्य देख वह स्तब्ध रह गया, क्योंकि सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के सज्जन सिंह के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच के उपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गोपाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार एनटीपीसी में कार्यरत हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक सम्पन्न, 20 लाख 100 रुपये पर अंतिम बोली गोगरी। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी टेंपो स्टैंडों के लिए शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में डाक प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। शाम पांच बजे तक चली इस प्रक्रिया में कुल तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया। डाक के दौरान प्रतिस्पर्धा के बीच अंतिम बोली 20 लाख 100 रुपये पर जाकर रुकी, जिस पर ऋषभ कुमार ने बाजी मारते हुए टेंपो स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। डाक प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, उप सभापति राजेश कुमार पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। बताया जाता है कि नगर परिषद को इस डाक से अच्छी राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।
    1
    गोगरी नगर परिषद के सभी टेंपो स्टैंड का डाक सम्पन्न, 20 लाख 100 रुपये पर अंतिम बोली
गोगरी। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी टेंपो स्टैंडों के लिए शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में डाक प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। शाम पांच बजे तक चली इस प्रक्रिया में कुल तीन बोलीदाताओं ने भाग लिया।
डाक के दौरान प्रतिस्पर्धा के बीच अंतिम बोली 20 लाख 100 रुपये पर जाकर रुकी, जिस पर ऋषभ कुमार ने बाजी मारते हुए टेंपो स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। डाक प्रक्रिया के दौरान पूरे परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस मौके पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, उप सभापति राजेश कुमार पंडित सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
बताया जाता है कि नगर परिषद को इस डाक से अच्छी राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • सेवा में, श्री बबलू मंडल (माननीय विधायक), श्री राजेश वर्मा (माननीय सांसद), एवं श्री हेमंत कुमार (माननीय मुखिया जी)। विषय: वार्ड नंबर 1, गाछी टोला में कच्चे रास्ते की जगह नई पक्की सड़क बनवाने हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन यह है कि हम बछौता पंचायत, खगड़िया के वार्ड नंबर 1, गाछी टोला के निवासी हैं। हमारे टोले में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं बनी है, बल्कि यहाँ केवल एक कच्चा रास्ता है। इस कच्चे रास्ते के कारण हम सभी को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे यहाँ चलना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर हम विद्यार्थियों पर पड़ता है, जिन्हें पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल या कॉलेज जाने में बहुत ज़्यादा दिक्कत होती है। रास्ते की इस बदहाली के कारण हमारी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारी इस समस्या को देखते हुए इस कच्चे रास्ते की जगह जल्द से जल्द एक नई पक्की सड़क (पीसीसी या पिच) का निर्माण करवाने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे। धन्यवाद। भवदीय, समस्त ग्रामवासी (गाछी टोला, वार्ड नंबर 1) नाम: [ MD Saqib ] पता: बछौता, खगड़िया
    1
    सेवा में,
श्री बबलू मंडल (माननीय विधायक),
श्री राजेश वर्मा (माननीय सांसद),
एवं श्री हेमंत कुमार (माननीय मुखिया जी)।
विषय: वार्ड नंबर 1, गाछी टोला में कच्चे रास्ते की जगह नई पक्की सड़क बनवाने हेतु आवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि हम बछौता पंचायत, खगड़िया के वार्ड नंबर 1, गाछी टोला के निवासी हैं। हमारे टोले में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं बनी है, बल्कि यहाँ केवल एक कच्चा रास्ता है।
इस कच्चे रास्ते के कारण हम सभी को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे यहाँ चलना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर हम विद्यार्थियों पर पड़ता है, जिन्हें पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल या कॉलेज जाने में बहुत ज़्यादा दिक्कत होती है। रास्ते की इस बदहाली के कारण हमारी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारी इस समस्या को देखते हुए इस कच्चे रास्ते की जगह जल्द से जल्द एक नई पक्की सड़क (पीसीसी या पिच) का निर्माण करवाने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।
भवदीय,
समस्त ग्रामवासी (गाछी टोला, वार्ड नंबर 1)
नाम: [ MD Saqib ]
पता: बछौता, खगड़िया
    user_MD Saqib
    MD Saqib
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • बलिया प्रखंड परिसर के समीप अंबेडकर पार्क परिसर में बलिया अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में गौतम बुद्ध का 2589 वां जयंती सह मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है
    1
    बलिया प्रखंड परिसर के समीप अंबेडकर पार्क परिसर में बलिया अंबेडकर मिशन के तत्वाधान में गौतम बुद्ध का 2589 वां जयंती सह मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • घर के आगे बहुत सारा कचड़ा पड़ा हुआ हैं कोई सुनने वाला नहीं हैं नगर परिषद वाला नहीं सुनता ward no 38 संसारपुर बुढ़वा कुंवा के पास
    1
    घर के आगे बहुत सारा कचड़ा पड़ा हुआ हैं कोई सुनने वाला नहीं हैं 
नगर परिषद वाला नहीं सुनता ward no 38
संसारपुर बुढ़वा कुंवा के पास
    user_Viraj kumar
    Viraj kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by India khabar Begusarai.
    1
    Post by India khabar Begusarai.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • भागलपुर के सुल्तानगंज से सामने आए इस मामले में Manish Kumar और रामधनी यादव के बेटे ने संयुक्त रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का कहना है कि मामले की सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है और परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे Supreme Court of India का रुख करेंगे। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है, घर से बाहर निकलने पर दबाव बनाया जा रहा है और CCTV बंद कर घटना को अंजाम दिया गया। अब इस पूरे मामले ने सियासी माहौल को गरमा दिया है और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार, सुल्तानगंज (भागलपुर) #ManishKumar #RamdhaniYadav #BhagalpurNews #Sultanganj #BiharNews #BreakingNews #FakeEncounter #Justice #SupremeCourt #PoliceInvestigation #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #GroundReport
    1
    भागलपुर के सुल्तानगंज से सामने आए इस मामले में Manish Kumar और रामधनी यादव के बेटे ने संयुक्त रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का कहना है कि मामले की सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है और परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे Supreme Court of India का रुख करेंगे।
परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है, घर से बाहर निकलने पर दबाव बनाया जा रहा है और CCTV बंद कर घटना को अंजाम दिया गया। अब इस पूरे मामले ने सियासी माहौल को गरमा दिया है और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार, सुल्तानगंज (भागलपुर)
#ManishKumar #RamdhaniYadav #BhagalpurNews #Sultanganj #BiharNews #BreakingNews #FakeEncounter #Justice #SupremeCourt #PoliceInvestigation #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #GroundReport
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुख्य सचिव ने संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों का लिया जायजा 5 मई को CM सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन की संभावना मुंगेर से गौरव मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    मुख्य सचिव ने संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
5 मई को CM सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन की संभावना  
मुंगेर से गौरव मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाईपास के निकट शनिवार को नो-एंट्री के कारण करीब एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब एक बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक लगाए गए नो-एंट्री और वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण स्थिति बिगड़ गई। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी देरी हुई। हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। लोगों का कहना है कि जमालपुर बाजार में अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद नगर परिषद के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर मौन बने हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाईपास के निकट शनिवार को नो-एंट्री के कारण करीब एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब एक बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक लगाए गए नो-एंट्री और वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण स्थिति बिगड़ गई। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी देरी हुई।
हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
लोगों का कहना है कि जमालपुर बाजार में अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद नगर परिषद के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर मौन बने हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रशासनिक व्यवस्था की है। शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामउदय महतो को वीरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    1
    बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रशासनिक व्यवस्था की है। शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामउदय महतो को वीरपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.