रामधनी यादव के बेटे का संयुक्त बयान, कहा—जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे भागलपुर के सुल्तानगंज से सामने आए इस मामले में Manish Kumar और रामधनी यादव के बेटे ने संयुक्त रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का कहना है कि मामले की सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है और परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे Supreme Court of India का रुख करेंगे। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है, घर से बाहर निकलने पर दबाव बनाया जा रहा है और CCTV बंद कर घटना को अंजाम दिया गया। अब इस पूरे मामले ने सियासी माहौल को गरमा दिया है और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार, सुल्तानगंज (भागलपुर) #ManishKumar #RamdhaniYadav #BhagalpurNews #Sultanganj #BiharNews #BreakingNews #FakeEncounter #Justice #SupremeCourt #PoliceInvestigation #ViralVideo #HindiNews #LatestNews #GroundReport

- तारापुर थाना क्षेत्र में खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गाजीपुर निवासी मोहम्मद नईम, मो. साजन और मो. डबला के रूप में हुई है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि मोहम्मद नईम के सिर में गंभीर चोट है, जबकि मो. साजन के मुंह और नाक में गहरी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घायल मोहम्मद नईम ने बताया कि उनकी 10 कट्ठा जमीन में लगी मकई की फसल को बुधवार को कुछ लोगों के मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया था। मना करने पर आरोपियों ने रात में भी फसल को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार शाम जब फिर से मवेशी खेत में छोड़े गए और विरोध किया गया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by THE LIVE Munger1
- गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाईपास के निकट शनिवार को नो-एंट्री के कारण करीब एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब एक बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक लगाए गए नो-एंट्री और वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण स्थिति बिगड़ गई। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी देरी हुई। हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। लोगों का कहना है कि जमालपुर बाजार में अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद नगर परिषद के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर मौन बने हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।1
- यहां पर बराबर दुर्घटना होता रहता है इस संसार पर ध्यान दिया जाए हमेशा दुख होता रहता है इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इस गड्ढे को जल्दी से जल्दी भरा जाए हम लोग बराबर खतरे में रहते हैं यहां पर कभी गा1
- बिहार के भागलपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा कन्नौज के पास उस समय हुआ, जब वे दिल्ली से वापस भागलपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।1
- Post by Mukesh Kumar1
- Post by THE LIVE Munger1
- नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर खुला रास्ता गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। आक्रोशित लोगों ने अंततः सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जाम की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार से संपर्क किया गया। ठेकेदार ने फोन पर आश्वासन दिया कि नाला निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। बताया जाता है कि लंबे समय से नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।1
- सीएम बनने के बाद सम्राट का दूसरा दिल्ली दौरा, बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा1