Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद संभल की धनारी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक लाख के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार. जनपद संभल की थाना धनारी पुलिस टीम द्वारा 1 लाख के ईनामी, हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
Nitin Sagar
जनपद संभल की धनारी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक लाख के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार. जनपद संभल की थाना धनारी पुलिस टीम द्वारा 1 लाख के ईनामी, हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल की थाना धनारी पुलिस टीम द्वारा 1 लाख के ईनामी, हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।2
- संभल गुन्नौर में अम्बेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों की धूम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राजू यादव संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। क्षेत्र में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जहां अतिथियों ने जगह-जगह फीता काटकर कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को याद किया गया। कई स्थानों पर विचार गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। बबराला, करकोरा, गुन्नौर और राजपुरा सहित कई क्षेत्रों में दिनभर कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह रहा। ➡️ मुख्य अतिथि के रूप में राजू यादव ने की शिरकत ➡️ जगह-जगह फीता काटकर कार्यक्रमों का किया गया उद्घाटन ➡️ पूरे क्षेत्र में अम्बेडकर जयंती पर उत्सव जैसा माहौल रहा1
- Muradabad ke Bula Rahi main school ke bacchon ke liye kisanon Ne do din dharne per baithe Rahe kitabon aur fees ke liye1
- 72480588131
- संभल। गंवा तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरसा में भी सोमवार को भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा सुबह दस बजे से गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा में पैदल, दोपहिया वाहनों पर सवार बड़ी संख्या में अनुयायी डीजे की धुन पर थिरकते हुए 'बाबा साहेब अमर रहें' के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में झंडे और बैनर थे शोभायात्रा में शामिल होकर तथागत बुद्ध और बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। शोभायात्रा डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क सिरसा में समाप्त हुई, जहां ' बाबासाहेब के जीवन संघर्षों, आदर्शों और कृतियों पर प्रकाश डाला एवं लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ख्याली राम दयाराम सागर वीर सिंह करनसिंह ललतेश कुमार प्रेमभीम मोहरसिंह रिषीपाल वन्टी विक्रम लालाराम रामदेव अंकेश विदयाराम जगदीश वीरपाल भगवान सिंह संजय कुमार लखमीचंद सूरजपाल सोनू डीलर ओमप्रकाश दीपचंद चंन्द्रकेश जगदीश प्रदीप भीमरत्न भोलेशंकर राजवीर आदि मौजूद रहे।4
- रायपुर कलां में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती1
- लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर विरोध हुआ। पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। इस पर भीड़ ने मूर्ति हटवाने वाली महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई। इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो लोग भड़क उठे। पुलिस पर पथराव कर दिया। कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे के बाद हालात को काबू में किया गया है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम से चले गए। उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी। दोपहर करीब 12 बजे मूर्ति स्थापना हुई। उसके बाद गांव के लोग रैली में चले गए। मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 4 बजे बांकेगंज की रहने वाली भार्गव समाज की चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना परमिशन मूर्ति स्थापना का विरोध किया। यह देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं। पुलिस ने मूर्ति हटवाना चाहा, इसी बीच छीना-झपटी शुरू हो गई और मूर्ति टूट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उनमें आग लगा दी। सड़क पर खड़ी पास के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3 के प्रधान के बेटे सुखवीर सिंह की बोलेरो में भी तोड़फोड़ की गई। हालात संभालने में करीब 5 घंटे लग गए। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मीटिंग की है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर हैं। क्षेत्र में अब शांति है। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है3
- Post by Chunmun Gupta पत्रकार1